< 1 इतिहास 26 >

1 द्वारपालों के लिए विभाजन इस प्रकार किया गया: कोहाथ के वंश से: आसफ के परिवार में से कोरे का पुत्र मेषेलेमियाह.
divisiones autem ianitorum de Coritis Mesellemia filius Core de filiis Asaph
2 मेषेलेमियाह के पुत्र: जेठा पुत्र ज़करयाह, दूसरा पुत्र येदिआएल, तीसरा ज़ेबादिया, चौथा याथनिएल,
filii Mesellemiae Zaccharias primogenitus Iadihel secundus Zabadias tertius Iathanahel quartus
3 पांचवा एलाम, छठवां येहोहानन और सातवां एलीहोएनाई.
Ahilam quintus Iohanan sextus Helioenai septimus
4 ओबेद-एदोम के पुत्र: जेठा पुत्र शेमायाह, दूसरा योज़ाबाद, तीसरा योआह, चौथा साकार, पांचवा नेथानेल,
filii autem Obededom Semeias primogenitus Iozabad secundus Iohaa tertius Sachar quartus Nathanahel quintus
5 छठवां अम्मिएल, सातवां इस्साखार और आठवां पेउल्लेथाई (सत्य तो यह है कि ओबेद-एदोम पर परमेश्वर की विशेष कृपादृष्टि थी.)
Amihel sextus Isachar septimus Phollathi octavus quia benedixit illi Dominus
6 उसके पुत्र शेमायाह के भी पुत्र हुए, जो अपने-अपने परिवारों के प्रधान थे, क्योंकि उनमें अद्भुत प्रतिभा थी.
Semeiae autem filio eius nati sunt filii praefecti familiarum suarum erant enim viri fortissimi
7 शेमायाह के पुत्र: ओथनी, रेफ़ाएल और एलज़ाबाद; उसके संबंधी एलिहू और सेमाकियाह भी अद्भुत क्षमता के व्यक्ति थे.
filii ergo Semeiae Othni et Raphahel et Obedihel Zabad fratres eius viri fortissimi Heliu quoque et Samachias
8 ये सभी ओबेद-एदोम के वंशज थे. वे, उनके पुत्र और संबंधी सम्माननीय व्यक्ति थे. वे अपनी ज़िम्मेदारियों को निभाने में समर्थ थे. ये बासठ व्यक्ति थे, जो ओबेद-एदोम से संबंधित थे,
omnes hii de filiis Obededom ipsi et filii et fratres eorum fortissimi ad ministrandum sexaginta duo de Obededom
9 मेषेलेमियाह के पुत्र और संबंधी थे—अठारह वीर योद्धा.
porro Mesellamiae filii et fratres robustissimi decem et octo
10 मेरारी के एक वंशज, होसाह, के पुत्र थे जेठा शिमरी, (जो वास्तव में जेठा नहीं था किंतु उसके पिता ने उसे यह पद दिया था),
de Hosa autem id est de filiis Merari Semri princeps non enim habuerat primogenitum et idcirco posuerat eum pater eius in principem
11 दूसरा पुत्र था हिलकियाह, तीसरा तेबालियाह और चौथा त्सेरवरियाह. होसाह के पुत्रों और संबंधियों की कुल संख्या तेरह थी.
Helchias secundus Tabelias tertius Zaccharias quartus omnes hii filii et fratres Hosa tredecim
12 द्वारपालों के इन दलों को उनके अगुओं की अगुवाई में उन्हीं के संबंधियों के समान याहवेह के भवन में सेवा की जवाबदारी सौंपी गई थी.
hii divisi sunt in ianitores ut semper principes custodiarum sicut et fratres eorum ministrarent in domo Domini
13 हर एक परिवार ने, चाहे वह छोटा था या बड़ा, पासा फेंकने की प्रक्रिया द्वारा यह मालूम किया कि उन्हें किस द्वार पर सेवा करनी होगी.
missae sunt autem sortes ex aequo et parvis et magnis per familias suas in unamquamque portarum
14 पासे के द्वारा पूर्वी द्वार की जवाबदारी शेलेमियाह को सौंपी गई. तब उसके पुत्र ज़करयाह लिए पासा फेंका गया. वह बुद्धिमान सलाहकार था. पासा फेंकने से मिले निर्णय के अनुसार उसे उत्तरी द्वार पर रखा गया.
cecidit igitur sors orientalis Selemiae porro Zacchariae filio eius viro prudentissimo et erudito sortito obtigit plaga septentrionalis
15 ओबेद-एदोम के लिए पासे का निर्णय दक्षिण द्वार के लिए पड़ा. उसके पुत्रों को भंडार घर के लिए चुना गया.
Obededom vero et filiis eius ad austrum in qua parte domus erat seniorum concilium
16 शुप्पिम और होसाह को पश्चिमी द्वार के लिए चुना गया; इसके अलावा चढ़ाई के मार्ग के शल्लेकेथ. द्वार के लिए भी द्वारपालों का काम पहरेदारों के समान था:
Sepphima et Hosa ad occidentem iuxta portam quae ducit ad viam ascensionis custodia contra custodiam
17 पूर्व में हर रोज़ छः लेवी ठहराए जाते थे, उत्तर में हर रोज़ चार, दक्षिण में हर रोज़ चार और हर एक भंडार घर पर दो-दो.
ad orientem vero Levitae sex et ad aquilonem quattuor per diem atque ad meridiem similiter in die quattuor et ubi erat concilium bini et bini
18 पश्चिम ओसारे के लिए चार पहरेदार मार्ग की ओर और दो ओसारे के लिए चुने गए थे.
in cellulis quoque ianitorum ad occidentem quattuor in via binique per cellulas
19 द्वारपालों का यह बंटवारा कोराह-वंशजों और मेरारी के पुत्रों के बीच किया गया था.
hae sunt divisiones ianitorum filiorum Core et Merari
20 अहीयाह के नेतृत्व में लेवी वंशज और उनके संबंधी परमेश्वर के भवन के खजाने और चढ़ाई गई वस्तुओं के खजाने के अधिकारी थे.
porro Achias erat super thesauros domus Dei ac vasa sanctorum
21 लादान-वंशज, जो वस्तुतः गेरशोन से लादान-वंशज थे, गरशोनी लादान के घराने के प्रधान थे, जिनमें येहिएली भी शामिल थे,
filii Ledan filii Gersonni de Ledan principes familiarum Ledan et Gersonni Ieiheli
22 येहिएली का पुत्र ज़ेथम और उसका भाई योएल याहवेह के भवन के खजाने के अधिकारी थे.
filii Ieiheli Zathan et Iohel frater eius super thesauros domus Domini
23 अमरामियों, इज़हारियों, हेब्रोनियों और उत्सिएलियों पर,
Amramitis et Isaaritis et Hebronitis et Ozihelitibus
24 मोशेह का पोता, गेरशोम का पुत्र शुबेल प्रमुख ख़ज़ाना-अधिकारी था.
Subahel autem filius Gersom filii Mosi praepositus thesauris
25 एलिएज़र के ओर से उसके संबंधी रेहाबिया, उसका पुत्र येशाइयाह, उसका पुत्र योराम, उसका पुत्र ज़ीकरी और उसका पुत्र शेलोमोथ थे.
fratres quoque eius Eliezer cuius filius Raabia et huius filius Isaias et huius filius Ioram huius quoque filius Zechri sed et huius filius Selemith
26 (शेलोमोथ और उसके संबंधी उन सभी खजानों के अधिकारी थे, जिसमें चढ़ाई गई भेंटें इकट्ठा थी, जो राजा दावीद, घराने के प्रधानों, सहस्र पतियों और शतपतियों, सैन्य अधिकारियों द्वारा चढ़ाई गई थी.
ipse Selemith et fratres eius super thesauros sanctorum quae sanctificavit David rex et principes familiarum et tribuni et centuriones et duces exercitus
27 इन्होंने इसमें याहवेह के मंदिर के रख रखाव के उद्देश्य से युद्ध में लूटी हुई सामग्री का भाग बचाकर रखा था.
de bellis et manubiis proeliorum quae consecraverant ad instaurationem et supellectilem templi Domini
28 शेलोमोथ और उसका परिवार उन सभी वस्तुओं का अधिकारी था जो मंदिर में इस्तेमाल के लिए चढ़ाई जाती थी. इनमें वे भेंट भी शामिल थी, जो भविष्यद्वक्ता शमुएल, राजा शाऊल, नेर के पुत्र अबनेर और ज़ेरुइयाह के पुत्र योआब द्वारा चढ़ाई गई थी.)
haec autem universa sanctificavit Samuhel videns et Saul filius Cis et Abner filius Ner et Ioab filius Sarviae omnes qui sanctificaverunt ea per manum Salemith et fratrum eius
29 इज़हारियों के बारे में: केनानियाह और उसके पुत्रों को मंदिर के बाहर इस्राएल के प्रशासकों और न्यायाध्यक्षों के काम का भार सौंपा गया था.
Saaritis vero praeerat Chonenias et filii eius ad opera forinsecus super Israhel ad docendum et ad iudicandum eos
30 हेब्रोनियों के विषय में: हशाबियाह और उसके 1,700 सम्मान्य संबंधियों को यरदन के पश्चिमी ओर बसे इस्राएलियों की जवाबदारी सौंपी गई. वे राजा की सेवा में रहते हुए याहवेह के लिए काम करते थे.
porro de Hebronitis Asabias et fratres eius viri fortissimi mille septingenti praeerant Israheli trans Iordanem contra occidentem in cunctis operibus Domini et in ministerium regis
31 हेब्रोनियों के विषय में यह भी सच है कि वंशावली की लेख के अनुसार येरिया हेब्रोन-वंशजों का अगुआ था. (दावीद के शासनकाल के चालीसवें साल में उन्होंने वंशावली के लेखों की जांच की और यह पाया कि गिलआद के याज़र नगर में बहुत सम्मान योग्य व्यक्ति बसे हुए हैं.
Hebronitarum autem princeps fuit Hieria secundum familias et cognationes eorum quadragesimo anno regni David recensiti sunt et inventi viri fortissimi in Iazer Galaad
32 येरिया के 2,700 संबंधी थे, जो परिवारों के सम्मान योग्य प्रधान थे. राजा दावीद ने इन्हें रियूबेन वंशजों, गाद-वंशजों और मनश्शेह के आधे गोत्र पर अधिकारी ठहरा दिया. इनका काम था परमेश्वर और राजा से संबंधित सभी विषयों का ध्यान रखना.)
fratresque eius robustioris aetatis duo milia septingenti principes familiarum praeposuit autem eos David rex Rubenitis et Gadditis et dimidio tribus Manasse in omne ministerium Dei et regis

< 1 इतिहास 26 >