< 1 इतिहास 24 >
1 अहरोन-वंशजों के समूह ये थे: अहरोन के पुत्र थे नादाब, अबीहू, एलिएज़र और इथामार.
porro filiis Aaron hae partitiones erunt filii Aaron Nadab et Abiu et Eleazar et Ithamar
2 मगर नादाब और अबीहू की मृत्यु उनके पिता के देखते-देखते हो गई थी. उनके कोई संतान भी न थी. फलस्वरूप एलिएज़र और इथामार ने पौरोहितिक कार्यभार अपने ऊपर ले लिया.
mortui sunt autem Nadab et Abiu ante patrem suum absque liberis sacerdotioque functus est Eleazar et Ithamar
3 एलिएज़र वंशज सादोक और इथामार-वंशज अहीमेलेख के साथ मिलकर दावीद ने सेवा के लिए उनके पदों के अनुसार उनके समूहों को बांट दिया.
et divisit eos David id est Sadoc de filiis Eleazar et Ahimelech de filiis Ithamar secundum vices suas et ministerium
4 इसलिये कि एलिएज़र-वंशजों में इथामार-वंशजों से संख्या में ज्यादा मुख्य पाए गए, उनका बंटवारा इस प्रकार किया गया: एलिएज़र-वंशजों में सोलह और इथामार-वंशजों में आठ मुख्य पाए गए, ये दोनों ही उनके घरानों के अनुसार थे.
inventique sunt multo plures filii Eleazar in principibus viris quam filii Ithamar divisit autem eis hoc est filiis Eleazar principes per familias sedecim et filiis Ithamar per familias et domos suas octo
5 पासा फेंकने की प्रथा के द्वारा इन सभी का बंटवारा किया गया था; बिना किसी भेद-भाव के सभी का, क्योंकि वे मंदिर के, हां, परमेश्वर के लिए चुने गए अधिकारी थे. ये दोनों ही एलिएज़र और इथामार-वंशज थे.
porro divisit utrasque inter se familias sortibus erant enim principes sanctuarii et principes Dei tam de filiis Eleazar quam de filiis Ithamar
6 लेवियों में से नेथानेल के पुत्र शेमायाह ने राजा, शासकों, पुरोहित सादोक, अबीयाथर के पुत्र अहीमेलेख और पुरोहितों के घरानों और लेवियों के सामने इन्हें लिख लिया. एक घराना एलिएज़र के लिए और एक घराना इथामार के लिए लिखा गया.
descripsitque eos Semeias filius Nathanahel scriba Levites coram rege et principibus et Sadoc sacerdote et Ahimelech filio Abiathar principibus quoque familiarum sacerdotalium et leviticarum unam domum quae ceteris praeerat Eleazar et alteram domum quae sub se habebat ceteros Ithamar
7 इस प्रक्रिया से पहला पासा यहोइयारिब के लिए, दूसरा येदाइयाह के लिए,
exivit autem sors prima Ioiarib secunda Iedeiae
8 तीसरा हारिम के लिए, चौथा सेओरिम के लिए,
tertia Arim quarta Seorim
9 पांचवां मालाखियाह के लिए, छठा मियामिन के लिए,
quinta Melchia sexta Maiman
10 सातवां हक्कोज़ के लिए, आठवां अबीयाह के लिए,
septima Accos octava Abia
11 नवां येशुआ के लिए, दसवां शेकानियाह के लिए,
nona Hiesu decima Sechenia
12 ग्यारहवां एलियाशिब के लिए, बारहवां याकिम के लिए,
undecima Eliasib duodecima Iacim
13 तेरहवां हुप्पाह के लिए, चौदहवां येशेबियाब के लिए,
tertiadecima Oppa quartadecima Isbaal
14 पन्द्रहवां बिलगाह के लिए, सोलहवां इम्मर के लिए,
quintadecima Belga sextadecima Emmer
15 सत्रहवां हेज़ीर के लिए, अठारहवां हापीज़ीज़ के लिए,
septimadecima Ezir octavadecima Hapses
16 उन्नीसवां पेथाइयाह के लिए, बीसवां यहेजकेल के लिए,
nonadecima Phetheia vicesima Iezecel
17 इक्कीसवां याकिन के लिए, बाईसवां गामुल के लिए,
vicesima prima Iachin vicesima secunda Gamul
18 तेईसवां देलाइयाह के लिए और चौबीसवां माजियाह के लिए निकला.
vicesima tertia Dalaiau vicesima quarta Mazziau
19 जब ये अपने पूर्वज अहरोन द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार याहवेह के भवन में आए, उन्हें सेवा के लिए ये ही पद सौंपे गए थे-ठीक जैसा आदेश उन्हें याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर ने दिया था.
hae vices eorum secundum ministeria sua ut ingrediantur domum Domini et iuxta ritum suum sub manu Aaron patris eorum sicut praecepit Dominus Deus Israhel
20 इनके अलावा लेवी के अन्य वंशजों का लेखा इस प्रकार है: अमराम के पुत्रों में से शेबुएल; शेबुएल के पुत्रों में से येहदेइया.
porro filiorum Levi qui reliqui fuerant de filiis Amram erat Subahel et filiis Subahel Iedeia
21 रेहाबिया के पुत्रों में से इश्शियाह, जो जेठा भी था.
de filiis quoque Roobiae princeps Iesias
22 इज़हारियों के वंशजों में से शेलोमोथ; शेलोमोथ के वंशजों में से याहाथ.
Isaaris vero Salemoth filiusque Salemoth Iaath
23 हेब्रोन के पुत्र थे येरिया: जो जेठा भी था, अमरियाह छोटा था, याहाज़िएल तीसरा और येकामियम चौथा.
filiusque eius Ieriahu Amarias secundus Iazihel tertius Iecmaam quartus
24 उज्ज़िएल के पुत्रों में से मीकाह; मीकाह के पुत्रों में से शामीर.
filius Ozihel Micha filius Micha Samir
25 मीकाह का भाई था इश्शियाह; इश्शियाह के पुत्रों में से ज़करयाह.
frater Micha Iesia filiusque Iesiae Zaccharias
26 मेरारी के पुत्र माहली और मूशी; यआत्सियाह का पुत्र बेनो,
filii Merari Mooli et Musi filius Ioziau Benno
27 मेरारी के पुत्र: बेनो, शोहाम, ज़क्कूर और इबरी, जो यआत्सियाह से थे.
filius quoque Merari Oziau et Soem et Zacchur et Hebri
28 माहली से एलिएज़र, जिसके कोई संतान न हुई.
porro Mooli filius Eleazar qui non habebat liberos
29 कीश से कीश के पुत्र थे: येराहमील.
filius vero Cis Ierahemel
30 मूशी के पुत्र माहली एदर और येरीमोथ. ये सभी लेवियों के वंशज थे, जैसा उनके घराने द्वारा स्पष्ट है.
filii Musi Mooli Eder et Ierimoth isti filii Levi secundum domos familiarum suarum
31 ठीक अपने संबंधियों, अहरोन-वंशजों के समान, उन्होंने भी राजा दावीद, सादोक, अहीमेलेख, लेवियों और पुरोहितों के घरानों के प्रधानों के सामने अपने पासे फेंके. ये सभी घरानों के प्रधान भी थे और उनके छोटे भाइयों के कुल के भी.
miseruntque et ipsi sortes contra fratres suos filios Aaron coram David rege et Sadoc et Ahimelech et principibus familiarum sacerdotalium et leviticarum tam maiores quam minores omnes sors aequaliter dividebat