< אֶל־טִיטוֹס 2 >

ואתה דבר את הנאה ללקח הבריא׃ 1
पर तू, ऐसी बातें कहा कर जो खरे सिद्धान्त के योग्य हैं।
שיהיו הזקנים משלים ברוחם ומכבדים וצנועים ובריאים באמונה ובאהבה ובסבלנות׃ 2
अर्थात् वृद्ध पुरुष सचेत और गम्भीर और संयमी हों, और उनका विश्वास और प्रेम और धीरज पक्का हो।
וכן הזקנות תהי הנהגתן כאשר נאוה לקדש לא תהיינה מלשינות ולא נכבשות לסבוא יין כי אם מלמדות טוב׃ 3
इसी प्रकार बूढ़ी स्त्रियों का चाल चलन भक्तियुक्त लोगों के समान हो, वे दोष लगानेवाली और पियक्कड़ नहीं; पर अच्छी बातें सिखानेवाली हों।
ומישרות את הצעירות לאהב את בעליהן ולאהב את בניהן׃ 4
ताकि वे जवान स्त्रियों को चेतावनी देती रहें, कि अपने पतियों और बच्चों से प्रेम रखें;
ולהיות צנועות וטהרות צופיות הליכות ביתן וטבות ונכנעות לבעליהן למען לא יחלל דבר האלהים׃ 5
और संयमी, पतिव्रता, घर का कारबार करनेवाली, भली और अपने-अपने पति के अधीन रहनेवाली हों, ताकि परमेश्वर के वचन की निन्दा न होने पाए।
ככה תזהיר גם את הבחורים שיהיו צנועים׃ 6
ऐसे ही जवान पुरुषों को भी समझाया कर, कि संयमी हों।
ובכל דבר היה אתה למופת במעשים טובים בהוראה צרופה ונהדרה׃ 7
सब बातों में अपने आपको भले कामों का नमूना बना; तेरे उपदेश में सफाई, गम्भीरता
ובדבר בריא ומום אין בו למען יבוש המתקומם ולא ימצא לדבר עליכם רע׃ 8
और ऐसी खराई पाई जाए, कि कोई उसे बुरा न कह सके; जिससे विरोधी हम पर कोई दोष लगाने का अवसर न पाकर लज्जित हों।
העבדים יכנעו לאדניהם ויתרצו להם בכל דבר ולא ימרו את דבריהם׃ 9
दासों को समझा, कि अपने-अपने स्वामी के अधीन रहें, और सब बातों में उन्हें प्रसन्न रखें, और उलटकर जवाब न दें;
ולא ימעלו מעל כי אם יראו כל אמונה טובה למען יפארו בכל את לקח אלהינו מושיענו׃ 10
१०चोरी चालाकी न करें; पर सब प्रकार से पूरे विश्वासी निकलें, कि वे सब बातों में हमारे उद्धारकर्ता परमेश्वर के उपदेश की शोभा बढ़ा दें।
כי הופיע חסד אלהים להושיע את כל בני האדם׃ 11
११क्योंकि परमेश्वर का अनुग्रह प्रगट है, जो सब मनुष्यों में उद्धार लाने में सक्षम है।
וליסר אתנו אשר נתעב הרשע ותאות העולם ונחיה בעולם הזה בצניעות ובצדק ובחסידות׃ (aiōn g165) 12
१२और हमें चिताता है, कि हम अभक्ति और सांसारिक अभिलाषाओं से मन फेरकर इस युग में संयम और धार्मिकता से और भक्ति से जीवन बिताएँ; (aiōn g165)
ונחכה לתקוה המאשרת ולהופעת כבוד אלהינו הגדול ומושיענו ישוע המשיח׃ 13
१३और उस धन्य आशा की अर्थात् अपने महान परमेश्वर और उद्धारकर्ता यीशु मसीह की महिमा के प्रगट होने की प्रतीक्षा करते रहें।
אשר נתן את נפשו בעדנו לגאלנו מכל עול ולטהר לו עם סגלה הזריז במעשים טובים׃ 14
१४जिसने अपने आपको हमारे लिये दे दिया, कि हमें हर प्रकार के अधर्म से छुड़ा ले, और शुद्ध करके अपने लिये एक ऐसी जाति बना ले जो भले-भले कामों में सरगर्म हो।
את אלה תדבר ותזהיר ותוכיח בכל חזקה ואיש אל יבוז לך׃ 15
१५पूरे अधिकार के साथ ये बातें कह और समझा और सिखाता रह। कोई तुझे तुच्छ न जानने पाए।

< אֶל־טִיטוֹס 2 >