< אֶל־הָרוֹמִיִּים 16 >
והנני מזכיר לכם לטוב את פובי אחותנו שהיא משמשת הקהלה אשר בקנכרי׃ | 1 |
१मैं तुम से फीबे के लिए, जो हमारी बहन और किंख्रिया की कलीसिया की सेविका है, विनती करता हूँ।
אשר תקבלוה באדנינו כראוי לקדושים ותעזרו לה בכל אשר תצטרך לכם כי היתה גם היא עזרת לרבים וגם לעצמי׃ | 2 |
२कि तुम जैसा कि पवित्र लोगों को चाहिए, उसे प्रभु में ग्रहण करो; और जिस किसी बात में उसको तुम से प्रयोजन हो, उसकी सहायता करो; क्योंकि वह भी बहुतों की वरन् मेरी भी उपकारिणी हुई है।
שאלו לשלום פריסקלא ועקילס שהם חברי בעבודת המשיח ישוע׃ | 3 |
३प्रिस्का और अक्विला को जो यीशु में मेरे सहकर्मी हैं, नमस्कार।
ואשר מסרו את צוארם בעד נפשי ולא אני לבדי אודה להם כי גם כל קהלות הגוים וגם לשלום הקהלה בביתם׃ | 4 |
४उन्होंने मेरे प्राण के लिये अपना ही सिर दे रखा था और केवल मैं ही नहीं, वरन् अन्यजातियों की सारी कलीसियाएँ भी उनका धन्यवाद करती हैं।
שאלו לשלום אפינטוס חביבי שהוא ראשית אכיא למשיח׃ | 5 |
५और उस कलीसिया को भी नमस्कार जो उनके घर में है। मेरे प्रिय इपैनितुस को जो मसीह के लिये आसिया का पहला फल है, नमस्कार।
שאלו לשלום מרים שעמלה עמל רב בעבורנו׃ | 6 |
६मरियम को जिसने तुम्हारे लिये बहुत परिश्रम किया, नमस्कार।
שאלו לשלום אנדרוניקוס ויוניס שהם קרובי ואסורים אתי ולהם שם בשליחים ולפני היו במשיח׃ | 7 |
७अन्द्रुनीकुस और यूनियास को जो मेरे कुटुम्बी हैं, और मेरे साथ कैद हुए थे, और प्रेरितों में नामी हैं, और मुझसे पहले मसीही हुए थे, नमस्कार।
שאלו לשלום אמפליאס חביבי באדנינו׃ | 8 |
८अम्पलियातुस को, जो प्रभु में मेरा प्रिय है, नमस्कार।
שאלו לשלום אורבנוס חברנו בעבודת המשיח ולשלום אסטכים חביבי׃ | 9 |
९उरबानुस को, जो मसीह में हमारा सहकर्मी है, और मेरे प्रिय इस्तखुस को नमस्कार।
שאלו לשלום אפליס הבחון במשיח שאלו לשלום בני ביתו של אריסטובלוס׃ | 10 |
१०अपिल्लेस को जो मसीह में खरा निकला, नमस्कार। अरिस्तुबुलुस के घराने को नमस्कार।
שאלו לשלום הורודיון קרובי שאלו לשלום בני ביתו של נרקיסוס אשר הם באדנינו׃ | 11 |
११मेरे कुटुम्बी हेरोदियोन को नमस्कार। नरकिस्सुस के घराने के जो लोग प्रभु में हैं, उनको नमस्कार।
שאלו לשלום טרופינה וטרופסה העמלות באדנינו שאלו לשלום פרסיס החביבה שעמלה עמל רב באדנינו׃ | 12 |
१२त्रूफैना और त्रूफोसा को जो प्रभु में परिश्रम करती हैं, नमस्कार। प्रिय पिरसिस को जिसने प्रभु में बहुत परिश्रम किया, नमस्कार।
שאלו לשלום רופוס הנבחר באדנינו ולשלום אמו שהיא כאם לי׃ | 13 |
१३रूफुस को जो प्रभु में चुना हुआ है, और उसकी माता को जो मेरी भी है, दोनों को नमस्कार।
שאלו לשלום אסונקריטוס ופליגון והרמס ופטרובס יהרמיס והאחים אשר אתם׃ | 14 |
१४असुंक्रितुस और फिलगोन और हिर्मेस, पत्रुबास, हर्मास और उनके साथ के भाइयों को नमस्कार।
שאלו לשלום פילולוגוס ויוליא נירוס ואחותו ואולומפס וכל הקדושים אשר אתם׃ | 15 |
१५फिलुलुगुस और यूलिया और नेर्युस और उसकी बहन, और उलुम्पास और उनके साथ के सब पवित्र लोगों को नमस्कार।
שאלו לשלום איש את רעהו בנשיקה הקדושה קהלות המשיח שאלות לשלומכם׃ | 16 |
१६आपस में पवित्र चुम्बन से नमस्कार करो: तुम को मसीह की सारी कलीसियाओं की ओर से नमस्कार।
ואני מזהיר אתכם אחי לשום פניכם בעשי מחלקות ומכשולים לנגד הלקח אשר למדתם וסורו מהם׃ | 17 |
१७अब हे भाइयों, मैं तुम से विनती करता हूँ, कि जो लोग उस शिक्षा के विपरीत जो तुम ने पाई है, फूट डालने, और ठोकर खिलाने का कारण होते हैं, उनसे सावधान रहो; और उनसे दूर रहो।
כי אנשים אשר כאלה אינם עבדים את אדנינו ישוע המשיח כי אם את כרשם ובאמרי נעם ושפת חלקות יתעו את לב הפתאים׃ | 18 |
१८क्योंकि ऐसे लोग हमारे प्रभु मसीह की नहीं, परन्तु अपने पेट की सेवा करते है; और चिकनी चुपड़ी बातों से सीधे सादे मन के लोगों को बहका देते हैं।
כי משמעתכם נודעת לכל לכן אני שמח עליכם אך חפצתי היתכם חכמים להטיב ותמימים לבלתי הרע׃ | 19 |
१९तुम्हारे आज्ञा मानने की चर्चा सब लोगों में फैल गई है; इसलिए मैं तुम्हारे विषय में आनन्द करता हूँ; परन्तु मैं यह चाहता हूँ, कि तुम भलाई के लिये बुद्धिमान, परन्तु बुराई के लिये भोले बने रहो।
ואלהי השלום הוא ידכא את השטן במהרה תחת רגליכם חסד אדנינו ישוע המשיח עמכם׃ | 20 |
२०शान्ति का परमेश्वर शैतान को तुम्हारे पाँवों के नीचे शीघ्र कुचल देगा। हमारे प्रभु यीशु मसीह का अनुग्रह तुम पर होता रहे।
טימותיוס חברי ולוקיוס ויסון וסוספטרוס קרובי שאלים לשלומכם׃ | 21 |
२१तीमुथियुस मेरे सहकर्मी का, और लूकियुस और यासोन और सोसिपत्रुस मेरे कुटुम्बियों का, तुम को नमस्कार।
אני טרטיוס כותב האגרת הזאת שאל לשלומכם באדנינו׃ | 22 |
२२मुझ पत्री के लिखनेवाले तिरतियुस का प्रभु में तुम को नमस्कार।
גיוס המארח אותי ואת כל הקהלה שאל לשלומכם ארסטוס סכן העיר וקורטוס אחינו שאלים לשלומכם׃ | 23 |
२३गयुस का जो मेरी और कलीसिया का पहुनाई करनेवाला है उसका तुम्हें नमस्कार: इरास्तुस जो नगर का भण्डारी है, और भाई क्वारतुस का, तुम को नमस्कार।
חסד אדנינו ישוע המשיח עם כלכם אמן׃ | 24 |
२४हमारे प्रभु यीशु मसीह का अनुग्रह तुम पर होता रहे। आमीन।
ולאשר יכל לחזק אתכם כבשורתי וכקריאת ישוע המשיח כפי גלוי הסוד אשר היה מכסה מימות עולם׃ (aiōnios ) | 25 |
२५अब जो तुम को मेरे सुसमाचार अर्थात् यीशु मसीह के विषय के प्रचार के अनुसार स्थिर कर सकता है, उस भेद के प्रकाश के अनुसार जो सनातन से छिपा रहा। (aiōnios )
ועתה נתפרסם ונודע על ידי כתבי הנביאים כמצות אלהי עולם לכל הגוים להביאם למשמעת האמונה׃ (aiōnios ) | 26 |
२६परन्तु अब प्रगट होकर सनातन परमेश्वर की आज्ञा से भविष्यद्वक्ताओं की पुस्तकों के द्वारा सब जातियों को बताया गया है, कि वे विश्वास से आज्ञा माननेवाले हो जाएँ। (aiōnios )
לאלהים החכם לבדו לו הכבוד בישוע המשיח לעולמים אמן׃ (aiōn ) | 27 |
२७उसी एकमात्र अद्वैत बुद्धिमान परमेश्वर की यीशु मसीह के द्वारा युगानुयुग महिमा होती रहे। आमीन। (aiōn )