< תהילים 8 >
למנצח על הגתית מזמור לדוד יהוה אדנינו מה אדיר שמך בכל הארץ אשר תנה הודך על השמים׃ | 1 |
१प्रधान बजानेवाले के लिये गित्तीत की राग पर दाऊद का भजन हे यहोवा हमारे प्रभु, तेरा नाम सारी पृथ्वी पर क्या ही प्रतापमय है! तूने अपना वैभव स्वर्ग पर दिखाया है।
מפי עוללים וינקים יסדת עז למען צורריך להשבית אויב ומתנקם׃ | 2 |
२तूने अपने बैरियों के कारण बच्चों और शिशुओं के द्वारा अपनी प्रशंसा की है, ताकि तू शत्रु और पलटा लेनेवालों को रोक रखे।
כי אראה שמיך מעשי אצבעתיך ירח וכוכבים אשר כוננתה׃ | 3 |
३जब मैं आकाश को, जो तेरे हाथों का कार्य है, और चन्द्रमा और तरागण को जो तूने नियुक्त किए हैं, देखता हूँ;
מה אנוש כי תזכרנו ובן אדם כי תפקדנו׃ | 4 |
४तो फिर मनुष्य क्या है कि तू उसका स्मरण रखे, और आदमी क्या है कि तू उसकी सुधि ले?
ותחסרהו מעט מאלהים וכבוד והדר תעטרהו׃ | 5 |
५क्योंकि तूने उसको परमेश्वर से थोड़ा ही कम बनाया है, और महिमा और प्रताप का मुकुट उसके सिर पर रखा है।
תמשילהו במעשי ידיך כל שתה תחת רגליו׃ | 6 |
६तूने उसे अपने हाथों के कार्यों पर प्रभुता दी है; तूने उसके पाँव तले सब कुछ कर दिया है।
צנה ואלפים כלם וגם בהמות שדי׃ | 7 |
७सब भेड़-बकरी और गाय-बैल और जितने वन पशु हैं,
צפור שמים ודגי הים עבר ארחות ימים׃ | 8 |
८आकाश के पक्षी और समुद्र की मछलियाँ, और जितने जीव-जन्तु समुद्रों में चलते फिरते हैं।
יהוה אדנינו מה אדיר שמך בכל הארץ׃ | 9 |
९हे यहोवा, हे हमारे प्रभु, तेरा नाम सारी पृथ्वी पर क्या ही प्रतापमय है।