< תהילים 60 >

למנצח על שושן עדות מכתם לדוד ללמד בהצותו את ארם נהרים ואת ארם צובה וישב יואב ויך את אדום בגיא מלח שנים עשר אלף אלהים זנחתנו פרצתנו אנפת תשובב לנו׃ 1
प्रधान बजानेवाले के लिये दाऊद का मिक्ताम शूशनेदूत राग में। शिक्षादायक। जब वह अरम्नहरैम और अरमसोबा से लड़ता था। और योआब ने लौटकर नमक की तराई में एदोमियों में से बारह हजार पुरुष मार लिये हे परमेश्वर, तूने हमको त्याग दिया, और हमको तोड़ डाला है; तू क्रोधित हुआ; फिर हमको ज्यों का त्यों कर दे।
הרעשתה ארץ פצמתה רפה שבריה כי מטה׃ 2
तूने भूमि को कँपाया और फाड़ डाला है; उसके दरारों को भर दे, क्योंकि वह डगमगा रही है।
הראיתה עמך קשה השקיתנו יין תרעלה׃ 3
तूने अपनी प्रजा को कठिन समय दिखाया; तूने हमें लड़खड़ा देनेवाला दाखमधु पिलाया है।
נתתה ליראיך נס להתנוסס מפני קשט סלה׃ 4
तूने अपने डरवैयों को झण्डा दिया है, कि वह सच्चाई के कारण फहराया जाए। (सेला)
למען יחלצון ידידיך הושיעה ימינך ועננו׃ 5
तू अपने दाहिने हाथ से बचा, और हमारी सुन ले कि तेरे प्रिय छुड़ाए जाएँ।
אלהים דבר בקדשו אעלזה אחלקה שכם ועמק סכות אמדד׃ 6
परमेश्वर पवित्रता के साथ बोला है, “मैं प्रफुल्लित होऊँगा; मैं शेकेम को बाँट लूँगा, और सुक्कोत की तराई को नपवाऊँगा।
לי גלעד ולי מנשה ואפרים מעוז ראשי יהודה מחקקי׃ 7
गिलाद मेरा है; मनश्शे भी मेरा है; और एप्रैम मेरे सिर का टोप, यहूदा मेरा राजदण्ड है।
מואב סיר רחצי על אדום אשליך נעלי עלי פלשת התרעעי׃ 8
मोआब मेरे धोने का पात्र है; मैं एदोम पर अपना जूता फेंकूँगा; हे पलिश्तीन, मेरे ही कारण जयजयकार कर।”
מי יבלני עיר מצור מי נחני עד אדום׃ 9
मुझे गढ़वाले नगर में कौन पहुँचाएगा? एदोम तक मेरी अगुआई किसने की है?
הלא אתה אלהים זנחתנו ולא תצא אלהים בצבאותינו׃ 10
१०हे परमेश्वर, क्या तूने हमको त्याग नहीं दिया? हे परमेश्वर, तू हमारी सेना के साथ नहीं जाता।
הבה לנו עזרת מצר ושוא תשועת אדם׃ 11
११शत्रु के विरुद्ध हमारी सहायता कर, क्योंकि मनुष्य की सहायता व्यर्थ है।
באלהים נעשה חיל והוא יבוס צרינו׃ 12
१२परमेश्वर की सहायता से हम वीरता दिखाएँगे, क्योंकि हमारे शत्रुओं को वही रौंदेगा।

< תהילים 60 >