< תהילים 47 >

למנצח לבני קרח מזמור כל העמים תקעו כף הריעו לאלהים בקול רנה׃ 1
प्रधान बजानेवाले के लिये कोरहवंशियों का भजन हे देश-देश के सब लोगों, तालियाँ बजाओ! ऊँचे शब्द से परमेश्वर के लिये जयजयकार करो!
כי יהוה עליון נורא מלך גדול על כל הארץ׃ 2
क्योंकि यहोवा परमप्रधान और भययोग्य है, वह सारी पृथ्वी के ऊपर महाराजा है।
ידבר עמים תחתינו ולאמים תחת רגלינו׃ 3
वह देश-देश के लोगों को हमारे सम्मुख नीचा करता, और जाति-जाति को हमारे पाँवों के नीचे कर देता है।
יבחר לנו את נחלתנו את גאון יעקב אשר אהב סלה׃ 4
वह हमारे लिये उत्तम भाग चुन लेगा, जो उसके प्रिय याकूब के घमण्ड का कारण है। (सेला)
עלה אלהים בתרועה יהוה בקול שופר׃ 5
परमेश्वर जयजयकार सहित, यहोवा नरसिंगे के शब्द के साथ ऊपर गया है।
זמרו אלהים זמרו זמרו למלכנו זמרו׃ 6
परमेश्वर का भजन गाओ, भजन गाओ! हमारे महाराजा का भजन गाओ, भजन गाओ!
כי מלך כל הארץ אלהים זמרו משכיל׃ 7
क्योंकि परमेश्वर सारी पृथ्वी का महाराजा है; समझ बूझकर बुद्धि से भजन गाओ।
מלך אלהים על גוים אלהים ישב על כסא קדשו׃ 8
परमेश्वर जाति-जाति पर राज्य करता है; परमेश्वर अपने पवित्र सिंहासन पर विराजमान है।
נדיבי עמים נאספו עם אלהי אברהם כי לאלהים מגני ארץ מאד נעלה׃ 9
राज्य-राज्य के रईस अब्राहम के परमेश्वर की प्रजा होने के लिये इकट्ठे हुए हैं। क्योंकि पृथ्वी की ढालें परमेश्वर के वश में हैं, वह तो शिरोमणि है।

< תהילים 47 >