< תהילים 46 >
למנצח לבני קרח על עלמות שיר אלהים לנו מחסה ועז עזרה בצרות נמצא מאד׃ | 1 |
१प्रधान बजानेवाले के लिये कोरहवंशियों का, अलामोत की राग पर एक गीत परमेश्वर हमारा शरणस्थान और बल है, संकट में अति सहज से मिलनेवाला सहायक।
על כן לא נירא בהמיר ארץ ובמוט הרים בלב ימים׃ | 2 |
२इस कारण हमको कोई भय नहीं चाहे पृथ्वी उलट जाए, और पहाड़ समुद्र के बीच में डाल दिए जाएँ;
יהמו יחמרו מימיו ירעשו הרים בגאותו סלה׃ | 3 |
३चाहे समुद्र गरजें और फेन उठाए, और पहाड़ उसकी बाढ़ से काँप उठे। (सेला)
נהר פלגיו ישמחו עיר אלהים קדש משכני עליון׃ | 4 |
४एक नदी है जिसकी नहरों से परमेश्वर के नगर में अर्थात् परमप्रधान के पवित्र निवास भवन में आनन्द होता है।
אלהים בקרבה בל תמוט יעזרה אלהים לפנות בקר׃ | 5 |
५परमेश्वर उस नगर के बीच में है, वह कभी टलने का नहीं; पौ फटते ही परमेश्वर उसकी सहायता करता है।
המו גוים מטו ממלכות נתן בקולו תמוג ארץ׃ | 6 |
६जाति-जाति के लोग झल्ला उठे, राज्य-राज्य के लोग डगमगाने लगे; वह बोल उठा, और पृथ्वी पिघल गई।
יהוה צבאות עמנו משגב לנו אלהי יעקב סלה׃ | 7 |
७सेनाओं का यहोवा हमारे संग है; याकूब का परमेश्वर हमारा ऊँचा गढ़ है। (सेला)
לכו חזו מפעלות יהוה אשר שם שמות בארץ׃ | 8 |
८आओ, यहोवा के महाकर्म देखो, कि उसने पृथ्वी पर कैसा-कैसा उजाड़ किया है।
משבית מלחמות עד קצה הארץ קשת ישבר וקצץ חנית עגלות ישרף באש׃ | 9 |
९वह पृथ्वी की छोर तक लड़ाइयों को मिटाता है; वह धनुष को तोड़ता, और भाले को दो टुकड़े कर डालता है, और रथों को आग में झोंक देता है!
הרפו ודעו כי אנכי אלהים ארום בגוים ארום בארץ׃ | 10 |
१०“चुप हो जाओ, और जान लो कि मैं ही परमेश्वर हूँ। मैं जातियों में महान हूँ, मैं पृथ्वी भर में महान हूँ!”
יהוה צבאות עמנו משגב לנו אלהי יעקב סלה׃ | 11 |
११सेनाओं का यहोवा हमारे संग है; याकूब का परमेश्वर हमारा ऊँचा गढ़ है। (सेला)