< תהילים 45 >
למנצח על ששנים לבני קרח משכיל שיר ידידת רחש לבי דבר טוב אמר אני מעשי למלך לשוני עט סופר מהיר׃ | 1 |
संगीत निर्देशक के लिये. “कुमुदिनी” धुन पर आधारित. कोराह के पुत्रों की रचना. एक मसकील. एक विवाह गीत. राजा के सम्मान में कविता पाठ करते हुए मेरे हृदय में मधुर भाव उमड़ रहा हैं; मेरी जीभ कुशल लेखक की लेखनी बन गई है.
יפיפית מבני אדם הוצק חן בשפתותיך על כן ברכך אלהים לעולם׃ | 2 |
आप ही पुरुषों में सर्वश्रेष्ठ हैं, आपके होंठों में अनुग्रह भरा होता है, क्योंकि स्वयं परमेश्वर द्वारा आपको सदैव के लिए आशीषित किया गया है.
חגור חרבך על ירך גבור הודך והדרך׃ | 3 |
परमवीर योद्धा, तलवार से सुसज्जित हो जाइए; ऐश्वर्य और तेज धारण कर लीजिए.
והדרך צלח רכב על דבר אמת וענוה צדק ותורך נוראות ימינך׃ | 4 |
सत्य, विनम्रता तथा धार्मिकता की रक्षा करते हुए, आपके समृद्ध यश में, ऐश्वर्य के साथ अपने अश्व पर सवार हो जाइए! आपका दायां हाथ अद्भुत कार्य कर दिखाए!
חציך שנונים עמים תחתיך יפלו בלב אויבי המלך׃ | 5 |
आपके तीक्ष्ण बाण राजा के शत्रुओं के हृदय बेध दें; राष्ट्र आपसे नाश हो आपके चरणों में गिर पड़ें.
כסאך אלהים עולם ועד שבט מישר שבט מלכותך׃ | 6 |
परमेश्वर, आपका सिंहासन अमर है; आपके राज्य का राजदंड वही होगा, जो सच्चाई का राजदंड है.
אהבת צדק ותשנא רשע על כן משחך אלהים אלהיך שמן ששון מחבריך׃ | 7 |
धार्मिकता आपको प्रिय है तथा दुष्टता घृणास्पद; यही कारण है कि परमेश्वर, आपके परमेश्वर ने हर्ष के तेल से आपको अभिषिक्त करके आपके समस्त साथियों से ऊंचे स्थान पर बसा दिया है.
מר ואהלות קציעות כל בגדתיך מן היכלי שן מני שמחוך׃ | 8 |
आपके सभी वस्त्र गन्धरस, अगरू तथा तेजपात से सुगंधित किए गए हैं; हाथी-दांत से जड़ित राजमहल से मधुर तन्तु वाद्यों का संगीत आपको मगन करता रहता है.
בנות מלכים ביקרותיך נצבה שגל לימינך בכתם אופיר׃ | 9 |
आपके राज्य में आदरणीय स्त्रियों के पद पर राजकुमारियां हैं; आपके दायें पक्ष में ओफीर राज्य के कुन्दन से सजी राज-वधू विराजमान हैं.
שמעי בת וראי והטי אזנך ושכחי עמך ובית אביך׃ | 10 |
राजकन्या, सुनिए, ध्यान दीजिए और विचार कीजिए: अब आपका राज्य और आपके पिता का परिवार प्राचीन काल का विषय हो गया.
ויתאו המלך יפיך כי הוא אדניך והשתחוי לו׃ | 11 |
तब महाराज आपके सौंदर्य की कामना करेंगे; क्योंकि वह आपके स्वामी हैं, अब आप उनके सामने नतमस्तक हों.
ובת צר במנחה פניך יחלו עשירי עם׃ | 12 |
सोर देश की राजकन्या उपहार लेकर आएंगी, धनी पुरुष आपकी कृपादृष्टि की कामना करेंगे.
כל כבודה בת מלך פנימה ממשבצות זהב לבושה׃ | 13 |
अंतःपुर में राजकन्या ने भव्य शृंगार किया है; उसके वस्त्र पर सोने के धागों से कढ़ाई की गई है.
לרקמות תובל למלך בתולות אחריה רעותיה מובאות לך׃ | 14 |
कढ़ाई किए गए वस्त्र धारण किए हुए उन्हें राजा के निकट ले जाया जा रहा है; उनके पीछे कुंवारी वधू सहेलियों की पंक्तियां चल रही हैं, यह समूह अब आपके निकट पहुंच रहा है.
תובלנה בשמחת וגיל תבאינה בהיכל מלך׃ | 15 |
ये सभी आनंद एवं उल्लास के भाव में यहां आ पहुंचे हैं, अब उन्होंने राजमहल में प्रवेश किया है.
תחת אבתיך יהיו בניך תשיתמו לשרים בכל הארץ׃ | 16 |
आपके पुत्र पूर्वजों के स्थान पर होंगे; आप उन्हें समस्त देश के शासक बना देंगे.
אזכירה שמך בכל דר ודר על כן עמים יהודך לעלם ועד׃ | 17 |
सभी पीढ़ियों के लिए मैं आपकी महिमा सजीव रखूंगा; तब समस्त राष्ट्र सदा-सर्वदा आपका धन्यवाद करेंगे.