< תהילים 13 >

למנצח מזמור לדוד עד אנה יהוה תשכחני נצח עד אנה תסתיר את פניך ממני׃ 1
संगीत निर्देशक के लिये. दावीद का एक स्तोत्र. कब तक, याहवेह? कब तक आप मुझे भुला रखेंगे, क्या सदा के लिए? कब तक आप मुझसे अपना मुख छिपाए रहेंगे?
עד אנה אשית עצות בנפשי יגון בלבבי יומם עד אנה ירום איבי עלי׃ 2
कब तक मैं अपने मन को समझाता रहूं? कब तक दिन-रात मेरा हृदय वेदना सहता रहेगा? कब तक मेरे शत्रु मुझ पर प्रबल होते रहेंगे?
הביטה ענני יהוה אלהי האירה עיני פן אישן המות׃ 3
याहवेह, मेरे परमेश्वर, मेरी ओर ध्यान दे मुझे उत्तर दीजिए. मेरी आंखों को ज्योतिर्मय कीजिए, ऐसा न हो कि मैं मृत्यु की नींद में समा जाऊं,
פן יאמר איבי יכלתיו צרי יגילו כי אמוט׃ 4
तब तो निःसंदेह मेरे शत्रु यह घोषणा करेंगे, “हमने उसे नाश कर दिया,” ऐसा न हो कि मेरा लड़खड़ाना मेरे विरोधियों के लिए आनंद का विषय बन जाए.
ואני בחסדך בטחתי יגל לבי בישועתך׃ 5
जहां तक मेरा संबंध है, याहवेह, मुझे आपके करुणा-प्रेम पर भरोसा है; तब मेरा हृदय आपके द्वारा किए उद्धार में मगन होगा.
אשירה ליהוה כי גמל עלי׃ 6
मैं याहवेह का भजन गाऊंगा, क्योंकि उन्होंने मुझ पर अनेकानेक उपकार किए हैं.

< תהילים 13 >