< תהילים 128 >
שיר המעלות אשרי כל ירא יהוה ההלך בדרכיו׃ | 1 |
१यात्रा का गीत क्या ही धन्य है हर एक जो यहोवा का भय मानता है, और उसके मार्गों पर चलता है!
יגיע כפיך כי תאכל אשריך וטוב לך׃ | 2 |
२तू अपनी कमाई को निश्चय खाने पाएगा; तू धन्य होगा, और तेरा भला ही होगा।
אשתך כגפן פריה בירכתי ביתך בניך כשתלי זיתים סביב לשלחנך׃ | 3 |
३तेरे घर के भीतर तेरी स्त्री फलवन्त दाखलता सी होगी; तेरी मेज के चारों ओर तेरे बच्चे जैतून के पौधे के समान होंगे।
הנה כי כן יברך גבר ירא יהוה׃ | 4 |
४सुन, जो पुरुष यहोवा का भय मानता हो, वह ऐसी ही आशीष पाएगा।
יברכך יהוה מציון וראה בטוב ירושלם כל ימי חייך׃ | 5 |
५यहोवा तुझे सिय्योन से आशीष देवे, और तू जीवन भर यरूशलेम का कुशल देखता रहे!
וראה בנים לבניך שלום על ישראל׃ | 6 |
६वरन् तू अपने नाती-पोतों को भी देखने पाए! इस्राएल को शान्ति मिले!