< ג'ון 5 >

אחר הדברים האלה היה חג ליהודים ויעל ישוע ירושלים׃ 1
इन बातों के पश्चात् यहूदियों का एक पर्व हुआ, और यीशु यरूशलेम को गया।
ובירושלים ברכה קרובה לשער הצאן ושמה בלשון עברית בית חסדא ולה חמשה אלמים׃ 2
यरूशलेम में भेड़-फाटक के पास एक कुण्ड है, जो इब्रानी भाषा में बैतहसदा कहलाता है, और उसके पाँच ओसारे हैं।
שמה שכבו חולים ועורים ופסחים ויבשי כח לרב והמה מיחלים לתנועת המים׃ 3
इनमें बहुत से बीमार, अंधे, लँगड़े और सूखे अंगवाले (पानी के हिलने की आशा में) पड़े रहते थे।
כי מלאך ירד במועדו אל הברכה וירעש את מימיה והיה הירד ראשון אל תוכה אחרי התגעשו המים הוא נרפא מכל מחלה אשר דבקה בו׃ 4
क्योंकि नियुक्त समय पर परमेश्वर के स्वर्गदूत कुण्ड में उतरकर पानी को हिलाया करते थे: पानी हिलते ही जो कोई पहले उतरता, वह चंगा हो जाता था, चाहे उसकी कोई बीमारी क्यों न हो।
ואיש היה שם אשר חלה חליו זה שלשים ושמנה שנה׃ 5
वहाँ एक मनुष्य था, जो अड़तीस वर्ष से बीमारी में पड़ा था।
וירא אתו ישוע שכב וידע כי ארכו לו ימי חליו ויאמר אליו התחפץ להרפא׃ 6
यीशु ने उसे पड़ा हुआ देखकर और यह जानकर कि वह बहुत दिनों से इस दशा में पड़ा है, उससे पूछा, “क्या तू चंगा होना चाहता है?”
ויען החולה אדני אין איש אתי אשר ישליכני בהרעש המים אל הברכה ובטרם אבא וירד אחר לפני׃ 7
उस बीमार ने उसको उत्तर दिया, “हे स्वामी, मेरे पास कोई मनुष्य नहीं, कि जब पानी हिलाया जाए, तो मुझे कुण्ड में उतारे; परन्तु मेरे पहुँचते-पहुँचते दूसरा मुझसे पहले उतर जाता है।”
ויאמר אליו ישוע קום שא את משכבך והתהלך׃ 8
यीशु ने उससे कहा, “उठ, अपनी खाट उठा और चल फिर।”
וכרגע שב האיש לאיתנו וישא את משכבו ויתהלך והיום ההוא יום שבת היה׃ 9
वह मनुष्य तुरन्त चंगा हो गया, और अपनी खाट उठाकर चलने फिरने लगा।
ויאמרו היהודים אל האיש הנרפא שבת היום אסור לך לשאת את משכבך׃ 10
१०वह सब्त का दिन था। इसलिए यहूदी उससे जो चंगा हुआ था, कहने लगे, “आज तो सब्त का दिन है, तुझे खाट उठानी उचित नहीं।”
ויען אתם לאמר האיש אשר החלימני הוא אמר אלי שא את משכבך והתהלך׃ 11
११उसने उन्हें उत्तर दिया, “जिसने मुझे चंगा किया, उसी ने मुझसे कहा, ‘अपनी खाट उठाकर चल फिर।’”
וישאלהו מי זה האיש אשר אמר לך שא את משכבך והתהלך׃ 12
१२उन्होंने उससे पूछा, “वह कौन मनुष्य है, जिसने तुझ से कहा, ‘खाट उठा और, चल फिर’?”
והנרפא לא ידע מי הוא כי סר ישוע וילך בהיות המון רב במקום ההוא׃ 13
१३परन्तु जो चंगा हो गया था, वह नहीं जानता था कि वह कौन है; क्योंकि उस जगह में भीड़ होने के कारण यीशु वहाँ से हट गया था।
ויהי אחרי כן וימצאהו ישוע בבית המקדש ויאמר אליו הנה נרפא לך אל תוסיף לחטא פן תאנה אליך רעה גדולה מזאת׃ 14
१४इन बातों के बाद वह यीशु को मन्दिर में मिला, तब उसने उससे कहा, “देख, तू तो चंगा हो गया है; फिर से पाप मत करना, ऐसा न हो कि इससे कोई भारी विपत्ति तुझ पर आ पड़े।”
וילך האיש ויגד ליהודים כי ישוע הוא אשר רפאו׃ 15
१५उस मनुष्य ने जाकर यहूदियों से कह दिया, कि जिसने मुझे चंगा किया, वह यीशु है।
ועל כן רדפו היהודים את ישוע ויבקשו המיתו על כי עשה כזאת בשבת׃ 16
१६इस कारण यहूदी यीशु को सताने लगे, क्योंकि वह ऐसे-ऐसे काम सब्त के दिन करता था।
ויען אתם ישוע אבי פעל עד עתה וגם אנכי פעל׃ 17
१७इस पर यीशु ने उनसे कहा, “मेरा पिता परमेश्वर अब तक काम करता है, और मैं भी काम करता हूँ।”
אז יוסיפו היהודים לבקש את נפשו כי מלבד אשר חלל את השבת עוד אמר כי האלהים הוא אביו וידמה לאלהים׃ 18
१८इस कारण यहूदी और भी अधिक उसके मार डालने का प्रयत्न करने लगे, कि वह न केवल सब्त के दिन की विधि को तोड़ता, परन्तु परमेश्वर को अपना पिता कहकर, अपने आपको परमेश्वर के तुल्य ठहराता था।
ויען ישוע ויאמר אליהם אמן אמן אני אמר לכם לא יוכל הבן לעשות דבר מנפשו בלתי את אשר יראה את אביו עשה כי את אשר עשה הוא גם הבן יעשה כמהו׃ 19
१९इस पर यीशु ने उनसे कहा, “मैं तुम से सच-सच कहता हूँ, पुत्र आप से कुछ नहीं कर सकता, केवल वह जो पिता को करते देखता है, क्योंकि जिन-जिन कामों को वह करता है, उन्हें पुत्र भी उसी रीति से करता है।
כי האב אהב את הבן ומראה אתו כל אשר יעשה ועוד מעשים גדולים מאלה יראהו למען תתמהו׃ 20
२०क्योंकिपिता पुत्र से प्यार करता हैऔर जो-जो काम वह आप करता है, वह सब उसे दिखाता है; और वह इनसे भी बड़े काम उसे दिखाएगा, ताकि तुम अचम्भा करो।
כי כאשר האב יעיר ויחיה את המתים כן גם הבן יחיה את אשר יחפץ׃ 21
२१क्योंकि जैसा पिता मरे हुओं को उठाता और जिलाता है, वैसा ही पुत्र भी जिन्हें चाहता है, उन्हें जिलाता है।
כי האב לא ידין איש כי אם כל המשפט נתן לבן למען יכבדו כלם את הבן כאשר יכבדו את האב׃ 22
२२पिता किसी का न्याय भी नहीं करता, परन्तु न्याय करने का सब काम पुत्र को सौंप दिया है,
מי אשר לא יכבד את הבן גם את האב אשר שלחו איננו מכבד׃ 23
२३इसलिए कि सब लोग जैसे पिता का आदर करते हैं वैसे ही पुत्र का भी आदर करें; जो पुत्र का आदर नहीं करता, वह पिता का जिसने उसे भेजा है, आदर नहीं करता।
אמן אמן אני אמר לכם השמע דברי ומאמין לשלחי יש לו חיי עולמים ולא יבא במשפט כי עבר ממות לחיים׃ (aiōnios g166) 24
२४मैं तुम से सच-सच कहता हूँ, जो मेरा वचन सुनकर मेरे भेजनेवाले पर विश्वास करता है, अनन्त जीवन उसका है, और उस पर दण्ड की आज्ञा नहीं होती परन्तु वह मृत्यु से पार होकर जीवन में प्रवेश कर चुका है। (aiōnios g166)
אמן אמן אני אמר לכם כי תבוא שעה ועתה היא אשר ישמעו המתים את קול בן האלהים והשמעים חיה יחיו׃ 25
२५“मैं तुम से सच-सच कहता हूँ, वह समय आता है, और अब है, जिसमें मृतक परमेश्वर के पुत्र का शब्द सुनेंगे, और जो सुनेंगे वे जीएँगे।
כי כאשר לאב יש חיים בעצמו כן נתן גם לבן להיות לו חיים בעצמו׃ 26
२६क्योंकि जिस रीति से पिता अपने आप में जीवन रखता है, उसी रीति से उसने पुत्र को भी यह अधिकार दिया है कि अपने आप में जीवन रखे;
ואף שלטן נתן לו לעשות משפט כי בן אדם הוא׃ 27
२७वरन् उसे न्याय करने का भी अधिकार दिया है, इसलिए कि वह मनुष्य का पुत्र है।
אל תתמהו על זאת כי הנה שעה באה אשר כל שכני קבר את קולו ישמעון׃ 28
२८इससे अचम्भा मत करो; क्योंकि वह समय आता है, कि जितने कब्रों में हैं, उसका शब्द सुनकर निकलेंगे।
ויצאו עשי הטוב לתקומת החיים ועשי הרע לתקומת המשפט׃ 29
२९जिन्होंने भलाई की है, वे जीवन के पुनरुत्थान के लिये जी उठेंगे और जिन्होंने बुराई की है, वे दण्ड के पुनरुत्थान के लिये जी उठेंगे।
לא אוכל לעשות דבר מנפשי כאשר אשמע כן אשפט ומשפטי משפט צדק כי לא אבקש רצוני כי אם רצון האב אשר שלחני׃ 30
३०“मैं अपने आप से कुछ नहीं कर सकता; जैसा सुनता हूँ, वैसा न्याय करता हूँ, और मेरा न्याय सच्चा है; क्योंकि मैं अपनी इच्छा नहीं, परन्तु अपने भेजनेवाले की इच्छा चाहता हूँ।
אם אנכי מעיד עלי עדותי איננה נאמנה׃ 31
३१यदि मैं आप ही अपनी गवाही दूँ; तो मेरी गवाही सच्ची नहीं।
יש אחר המעיד עלי וידעתי כי עדותו אשר הוא מעיד עלי נאמנה היא׃ 32
३२एक और है जो मेरी गवाही देता है, और मैं जानता हूँ कि मेरी जो गवाही वह देता है, वह सच्ची है।
אתם שלחתם אל יוחנן והוא העיד על האמת׃ 33
३३तुम ने यूहन्ना से पुछवाया और उसने सच्चाई की गवाही दी है।
ואני אינני לקח עדות מאדם אך אמרתי זאת למען תושעון׃ 34
३४परन्तु मैं अपने विषय में मनुष्य की गवाही नहीं चाहता; फिर भी मैं ये बातें इसलिए कहता हूँ, कि तुम्हें उद्धार मिले।
הוא היה הנר הדלק והמאיר ואתם רציתם לשוש כשעה לאורו׃ 35
३५वह तो जलता और चमकता हुआ दीपक था; और तुम्हें कुछ देर तक उसकी ज्योति में, मगन होना अच्छा लगा।
ואני יש לי עדות גדולה מעדות יוחנן כי המעשים אשר נתן לי אבי להשלימם המעשים האלה אשר אני עשה מעידים עלי כי האב שלחני׃ 36
३६परन्तु मेरे पास जो गवाही है, वह यूहन्ना की गवाही से बड़ी है: क्योंकि जो काम पिता ने मुझे पूरा करने को सौंपा है अर्थात् यही काम जो मैं करता हूँ, वे मेरे गवाह हैं, कि पिता ने मुझे भेजा है।
והאב אשר שלחני הוא מעיד עלי ואתם את קולו לא שמעתם מעולם ותמונתו לא ראיתם׃ 37
३७और पिता जिसने मुझे भेजा है, उसी ने मेरी गवाही दी है: तुम ने न कभी उसका शब्द सुना, और न उसका रूप देखा है;
ודברו איננו שכן בקרבכם כי אינכם מאמינים לשלוחו׃ 38
३८और उसके वचन को मन में स्थिर नहीं रखते, क्योंकि जिसे उसने भेजा तुम उस पर विश्वास नहीं करते।
דרשו בכתובים אשר תחשבו שיש לכם חיי עולמים בהם והמה המעידים עלי׃ (aiōnios g166) 39
३९तुम पवित्रशास्त्र में ढूँढ़ते हो, क्योंकि समझते हो कि उसमें अनन्त जीवन तुम्हें मिलता है, और यह वही है, जो मेरी गवाही देता है; (aiōnios g166)
ואתם אינכם אבים לבוא אלי להיות לכם חיים׃ 40
४०फिर भी तुम जीवन पाने के लिये मेरे पास आना नहीं चाहते।
לא אקח כבוד מבני אדם׃ 41
४१मैं मनुष्यों से आदर नहीं चाहता।
אכן ידעתי אתכם כי אין אהבת אלהים בקרבכם׃ 42
४२परन्तु मैं तुम्हें जानता हूँ, कि तुम में परमेश्वर का प्रेम नहीं।
אני הנה באתי בשם אבי ולא קבלתם אתו ואם יבא אחר בשם עצמו אתו תקבלו׃ 43
४३मैं अपने पिता परमेश्वर के नाम से आया हूँ, और तुम मुझे ग्रहण नहीं करते; यदि कोई और अपने ही नाम से आए, तो उसे ग्रहण कर लोगे।
איך תוכלו להאמין אתם הלקחים כבוד איש מרעהו ואת הכבוד אשר מאת האלהים היחיד לא תבקשו׃ 44
४४तुम जो एक दूसरे से आदर चाहते हो और वह आदर जो एकमात्र परमेश्वर की ओर से है, नहीं चाहते, किस प्रकार विश्वास कर सकते हो?
אל תחשבו כי אנכי אטען עליכם לפני אבי משה הוא הטען עליכם אשר לו תיחלו׃ 45
४५यह न समझो, कि मैं पिता के सामने तुम पर दोष लगाऊँगा, तुम पर दोष लगानेवाला तो है, अर्थात् मूसा है जिस पर तुम ने भरोसा रखा है।
כי לו האמנתם למשה גם לי תאמינו כי הוא כתב עלי׃ 46
४६क्योंकि यदि तुम मूसा पर विश्वास करते, तो मुझ पर भी विश्वास करते, इसलिए कि उसने मेरे विषय में लिखा है।
ואם לכתביו אינכם מאמינים איכה לדברי תאמינו׃ 47
४७परन्तु यदि तुम उसकी लिखी हुई बातों पर विश्वास नहीं करते, तो मेरी बातों पर क्यों विश्वास करोगे?”

< ג'ון 5 >