< אֶל־הָאֶפְסִיִּים 2 >
גם אתכם המתים לפנים בפשעיכם וחטאתיכם׃ | 1 |
तुम अपने अपराधों और पापों में मरे हुए थे,
אשר התהלכתם בהם לפי דור העולם הזה כרצון שר ממשלת האויר והוא הרוח הפעל כעת בבני המרי׃ (aiōn ) | 2 |
जिनमें तुम पहले इस संसार के अनुसार और आकाशमंडल के अधिकारी, उस आत्मा के अनुसार जी रहे थे, जो आत्मा अब भी आज्ञा न माननेवालों में काम कर रहा है. (aiōn )
וגם אנחנו כלנו בתוכם הלכנו לפנים בתאות הבשר לעשות חפצי בשרנו ומחשבותינו ונהי אך בני רגז בטבענו כאשר בני אדם׃ | 3 |
एक समय था जब हम भी इन्हीं में थे और अपनी वासनाओं में लीन रहते थे, शरीर और मन की अभिलाषाओं को पूरा करने में लगे हुए अन्यों के समान क्रोध की संतान थे
אבל האלהים המלא רחמים ברב אהבתו אשר אהב אתנו׃ | 4 |
परंतु दया में धनी परमेश्वर ने अपने अपार प्रेम के कारण,
אחרי היותנו מתים בפשעים החינו עם המשיח בחסד נושעתם׃ | 5 |
जब हम अपने अपराधों में मरे हुए थे, मसीह में हमें जीवित किया—उद्धार तुम्हें अनुग्रह ही से प्राप्त हुआ है.
ויעירנו אתו אף הושיבנו במרומים במשיח ישוע׃ | 6 |
परमेश्वर ने हमें मसीह येशु में जीवित किया और स्वर्गीय राज्य में उन्हीं के साथ बैठाया,
להראות בדרות הבאים את גדלת עשר חסדו בטובתו עלינו במשיח ישוע׃ (aiōn ) | 7 |
कि वह आनेवाले समयों में अपने अनुग्रह का उत्तम धन मसीह येशु में हमारे लिए की गई कृपा में दिखा सकें. (aiōn )
כי בחסד נושעתם על ידי האמונה ולא מידכם היתה זאת כי מתת אלהים היא׃ | 8 |
क्योंकि अनुग्रह ही से, विश्वास के द्वारा तुम्हें उद्धार प्राप्त हुआ है. यह तुम्हारे कारण नहीं, बल्कि परमेश्वर का वरदान है,
לא מתוך המעשים שלא יתהלל איש׃ | 9 |
और यह कामों का प्रतिफल नहीं है कि कोई गर्व करे,
כי פעל אלהים אנחנו נבראים במשיח ישוע למעשים טובים אשר הכין האלהים מקדם למען נתהלך בהם׃ | 10 |
क्योंकि हम परमेश्वर द्वारा पहले से ठहराए हुए भले कामों के लिए मसीह येशु में रचे गए परमेश्वर की रचना हैं.
על כן זכרו כי אתם הגוים בבשר הנקראים ערלים בפי הנקראים בני המילה שהיא מעשה ידים בבשר׃ | 11 |
इसलिये याद रखो कि तुम, जो अपने जन्म से गैर-यहूदी हो, जिन्हें ख़तनित लोग खतना-रहित कहते हैं—ख़तना, जो शरीर में मनुष्य द्वारा किया जाता है
כי אתם בעת ההיא הייתם בלי משיח מוזרים לעדת ישראל ונכרים לבריתות ההבטחה באין תקוה ובאין לכם אלהים בעולם׃ | 12 |
याद रखो तुम उस समय संसार में मसीह से अलग, इस्राएल की नागरिकता से निकाले गए, प्रतिज्ञा की वाचाओं से अपरिचित, आशाहीन और परमेश्वर से रहित थे.
ועתה בישוע המשיח אתם הרחוקים מאז הייתם קרובים בדם המשיח׃ | 13 |
एक समय था जब तुम दूर थे, किंतु अब मसीह येशु में उनके लहू के द्वारा पास लाए गए हो.
כי הוא שלומנו אשר עשה השנים לאחד והרס מחיצת הגדר׃ | 14 |
वह स्वयं हमारा मेल हैं, क्योंकि उन्होंने अपने शरीर में दोनों समूहों के बीच की दीवार को ढाह कर दोनों को एक कर दिया,
בבטלו האיבה בבשרו את תורת המצות בגזרותיהן לברא בנפשו את השנים לאיש אחד חדש ויעש שלום׃ | 15 |
वह उन्होंने आदेशों की व्यवस्था जिसकी आज्ञाएं विधियों की रीति पर थी मिटा दी कि इसके द्वारा वह स्वयं में उन दो के स्थान पर एक नए मनुष्य को बनाकर मेल-मिलाप की स्थापना करें,
וירצה את שניהם בגוף אחד לאלהים על ידי צליבתו בהמיתו בנפשו את האיבה׃ | 16 |
और क्रूस के द्वारा एक शरीर में हम दोनों का परमेश्वर से मेल-मिलाप करा सकें कि शत्रुता समाप्त की जा सके.
ויבא ויבשר שלום לכם הרחוקים והקרובים׃ | 17 |
वह आए और उन्हें, जो दूर थे और उन्हें भी, जो पास थे, शांति का संदेश सुनाया.
כי על ידו יש לשנינו מבוא ברוח אחד אל אבינו׃ | 18 |
क्योंकि उन्हीं में होकर एक ही आत्मा में दोनों ही की पहुंच पिता परमेश्वर तक है.
לכן אינכם עוד גרים ותושבים כי אתם בני עיר אחת עם הקדשים ובני בית אלהים׃ | 19 |
इसलिये अब तुम परदेशी और मुसाफिर नहीं, परंतु परमेश्वर के पवित्र लोगों के साथ सहनागरिक और परमेश्वर के परिवार के हो,
בנוים על יסוד השליחים והנביאים וישוע המשיח הוא אבן הפנה׃ | 20 |
जिसकी संरचना प्रेरितों और भविष्यद्वक्ताओं द्वारा रखी गई नींव पर हुई, जिसकी आधारशिला स्वयं मसीह येशु हैं.
אשר חבר בו יחד הבנין כלו עדי יגבה להיכל קדש ליהוה׃ | 21 |
जिनमें सारी भवन की रचना एक साथ मिलकर प्रभु के लिए पवित्र मंदिर होने के लिए बढ़ती जाती है.
ובו נבנים גם אתם להיות משכן אלהים ברוח׃ | 22 |
जिनमें तुम सभी परमेश्वर का निवास स्थान होने के लिए पवित्र आत्मा द्वारा संयोजित किए जाते हुए बनाए जा रहे हो.