< אֶל־הַקּוֹלַסִּים 1 >
פולוס שליח ישוע המשיח ברצון אלהים וטימותיוס אחינו׃ | 1 |
१पौलुस की ओर से, जो परमेश्वर की इच्छा से मसीह यीशु का प्रेरित है, और भाई तीमुथियुस की ओर से,
אל הקדשים והאחים הנאמנים במשיח אשר הם בקולשא חסד לכם ושלום מאת האלהים אבינו ואדנינו ישוע המשיח׃ | 2 |
२मसीह में उन पवित्र और विश्वासी भाइयों के नाम जो कुलुस्से में रहते हैं। हमारे पिता परमेश्वर की ओर से तुम्हें अनुग्रह और शान्ति प्राप्त होती रहे।
נודה לאלהים אבי אדנינו ישוע המשיח בכל עת אשר אנחנו מתפללים בעדכם׃ | 3 |
३हम तुम्हारे लिये नित प्रार्थना करके अपने प्रभु यीशु मसीह के पिता अर्थात् परमेश्वर का धन्यवाद करते हैं।
אחרי אשר שמענו אמונתכם במשיח ישוע ואהבתכם אל כל הקדשים׃ | 4 |
४क्योंकि हमने सुना है, कि मसीह यीशु पर तुम्हारा विश्वास है, और सब पवित्र लोगों से प्रेम रखते हो;
בעבור התקוה הצפונה לכם בשמים ונודעתם לכם מקדם בדבר אמת הבשורה׃ | 5 |
५उस आशा की हुई वस्तु के कारण जो तुम्हारे लिये स्वर्ग में रखी हुई है, जिसका वर्णन तुम उस सुसमाचार के सत्य वचन में सुन चुके हो।
אשר באה אליכם וגם לכל העולם ותפרה ותרבה כמו גם בתוככם למן היום אשר שמעתם והכרתם באמת את חסד אלהים׃ | 6 |
६जो तुम्हारे पास पहुँचा है और जैसा जगत में भी फल लाता, और बढ़ता जाता है; वैसे ही जिस दिन से तुम ने उसको सुना, और सच्चाई से परमेश्वर का अनुग्रह पहचाना है, तुम में भी ऐसा ही करता है।
כאשר למדתם מן אפפרס חברנו החביב אשר הוא משרת נאמן בעדכם למשיח׃ | 7 |
७उसी की शिक्षा तुम ने हमारे प्रिय सहकर्मी इपफ्रास से पाई, जो हमारे लिये मसीह का विश्वासयोग्य सेवक है।
והוא גם הודיע אתנו את האבתכם ברוח׃ | 8 |
८उसी ने तुम्हारे प्रेम को जो आत्मा में है हम पर प्रगट किया।
בעבור זאת גם אנחנו למן היום אשר שמענוה לא חדלנו להתפלל בעדכם ולבקש שתמלאו דעת רצון האלהים בכל חכמה ותבונה רוחנית׃ | 9 |
९इसलिए जिस दिन से यह सुना है, हम भी तुम्हारे लिये यह प्रार्थना करने और विनती करने से नहीं चूकते कि तुम सारे आत्मिक ज्ञान और समझ सहित परमेश्वर की इच्छा की पहचान में परिपूर्ण हो जाओ,
להתהלך כטוב בעיני האדון וככל רצונו ולעשות פרי בכל מעשה טוב ולרבות בדעת אלהים׃ | 10 |
१०ताकि तुम्हारा चाल-चलन प्रभु के योग्य हो, और वह सब प्रकार से प्रसन्न हो, और तुम में हर प्रकार के भले कामों का फल लगे, और परमेश्वर की पहचान में बढ़ते जाओ,
להתחזק בכל כח כגבורת כבודו לכל סבלנות וארך רוח עם שמחה׃ | 11 |
११और उसकी महिमा की शक्ति के अनुसार सब प्रकार की सामर्थ्य से बलवन्त होते जाओ, यहाँ तक कि आनन्द के साथ हर प्रकार से धीरज और सहनशीलता दिखा सको।
ולתת תודה לאבינו העשה אתנו ראוים לחלק נחלת הקדשים באור׃ | 12 |
१२और पिता का धन्यवाद करते रहो, जिसने हमें इस योग्य बनाया कि ज्योति में पवित्र लोगों के साथ विरासत में सहभागी हों।
אשר הוא חלצנו מממשלת החשך והעבירנו למלכות בן אהבתו׃ | 13 |
१३उसी ने हमें अंधकार के वश से छुड़ाकर अपने प्रिय पुत्र के राज्य में प्रवेश कराया,
אשר יש לנו בו הפדיון בדמו סליחת החטאים׃ | 14 |
१४जिसमें हमें छुटकारा अर्थात् पापों की क्षमा प्राप्त होती है।
והוא צלם האלהים הנעלם ובכור כל נברא׃ | 15 |
१५पुत्र तो अदृश्य परमेश्वर का प्रतिरूप और सारी सृष्टि में पहलौठा है।
כי בו נברא כל אשר בשמים ואשר בארץ כל הנראה וכל אשר איננו נראה הן כסאות וממשלות הן שררות ורשיות הכל נברא על ידי ולמענהו׃ | 16 |
१६क्योंकि उसी में सारी वस्तुओं की सृष्टि हुई, स्वर्ग की हो अथवा पृथ्वी की, देखी या अनदेखी, क्या सिंहासन, क्या प्रभुताएँ, क्या प्रधानताएँ, क्या अधिकार, सारी वस्तुएँ उसी के द्वारा और उसी के लिये सृजी गई हैं।
והוא לפני הכל והכל קים בו׃ | 17 |
१७और वही सब वस्तुओं में प्रथम है, और सब वस्तुएँ उसी में स्थिर रहती हैं।
והוא ראש גוף העדה אשר הוא ראשית ובכור מעם המתים למען יהיה הראשון בכל׃ | 18 |
१८वही देह, अर्थात् कलीसिया का सिर है; वही आदि है और मरे हुओं में से जी उठनेवालों में पहलौठा कि सब बातों में वही प्रधान ठहरे।
כי כן היה הרצון לשכן בו את כל המלוא׃ | 19 |
१९क्योंकि पिता की प्रसन्नता इसी में है कि उसमें सारी परिपूर्णता वास करे।
ולרצות אל עצמו את הכל על ידו בעשותו שלום בדם צלבו על ידו הן אשר בארץ הן אשר בשמים׃ | 20 |
२०और उसके क्रूस पर बहे हुए लहू के द्वारा मेल-मिलाप करके, सब वस्तुओं को उसी के द्वारा से अपने साथ मेल कर ले चाहे वे पृथ्वी पर की हों, चाहे स्वर्ग की।
וגם אתם אשר הייתם מלפנים מוזרים ואיבים בנטות לבבכם אחרי המעשים הרעים׃ | 21 |
२१तुम जो पहले पराए थे और बुरे कामों के कारण मन से बैरी थे।
עתה רצה אתכם בגוף בשרו על ידי מותו להעמידכם לפניו קדשים ובלי מום ודפי׃ | 22 |
२२उसने अब उसकी शारीरिक देह में मृत्यु के द्वारा तुम्हारा भी मेल कर लिया ताकि तुम्हें अपने सम्मुख पवित्र और निष्कलंक, और निर्दोष बनाकर उपस्थित करे।
אם תעמדו מיסדים ונכונים באמונה ולא תזועו מתוחלת הבשורה אשר שמעתם ואשר נשמעה לכל הנברא תחת השמים ואני פולוס הייתי לה למשרת׃ | 23 |
२३यदि तुम विश्वास की नींव पर दृढ़ बने रहो, और उस सुसमाचार की आशा को जिसे तुम ने सुना है न छोड़ो, जिसका प्रचार आकाश के नीचे की सारी सृष्टि में किया गया; और जिसका मैं पौलुस सेवक बना।
עתה הנני שמח בענויי אשר אני סבל למענכם ואמלא את החסר ביסורי המשיח בבשרי בעד גופו היא העדה׃ | 24 |
२४अब मैं उन दुःखों के कारण आनन्द करता हूँ, जो तुम्हारे लिये उठाता हूँ, और मसीह के क्लेशों की घटी उसकी देह के लिये, अर्थात् कलीसिया के लिये, अपने शरीर में पूरी किए देता हूँ,
אשר הייתי לה למשרת כפי פקדת אלהים אשר נתנה לי עליכם למלאת את דבר האלהים׃ | 25 |
२५जिसका मैं परमेश्वर के उस प्रबन्ध के अनुसार सेवक बना, जो तुम्हारे लिये मुझे सौंपा गया, ताकि मैं परमेश्वर के वचन को पूरा-पूरा प्रचार करूँ।
את הסוד אשר היה נסתר מעולמים ומדור ודור ועתה נגלה לקדושיו׃ (aiōn ) | 26 |
२६अर्थात् उस भेद को जो समयों और पीढ़ियों से गुप्त रहा, परन्तु अब उसके उन पवित्र लोगों पर प्रगट हुआ है। (aiōn )
אשר רצה האלהים להודיעם אי זה הוא עשר כבוד הסוד ההוא בגוים והוא המשיח אשר בכם אשר הוא תקות הכבוד׃ | 27 |
२७जिन पर परमेश्वर ने प्रगट करना चाहा, कि उन्हें ज्ञात हो कि अन्यजातियों में उस भेद की महिमा का मूल्य क्या है, और वह यह है, कि मसीह जो महिमा की आशा है तुम में रहता है।
ואותו משמיעים אנחנו בהוכיחנו כל איש ובלמדנו כל איש בכל חכמה למען העמיד כל איש שלם במשיח ישוע׃ | 28 |
२८जिसका प्रचार करके हम हर एक मनुष्य को जता देते हैं और सारे ज्ञान से हर एक मनुष्य को सिखाते हैं, कि हम हर एक व्यक्ति को मसीह में सिद्ध करके उपस्थित करें।
ובזאת אף אני עמל ונלחם כפי פעלת כחו הפעל בי בגבורה׃ | 29 |
२९और इसी के लिये मैं उसकी उस शक्ति के अनुसार जो मुझ में सामर्थ्य के साथ प्रभाव डालती है तन मन लगाकर परिश्रम भी करता हूँ।