< 2 טימותי 1 >
פולוס שליח ישוע המשיח ברצון האלהים לפי הבטחת החיים אשר בישוע המשיח׃ | 1 |
१पौलुस की ओर से जो उस जीवन की प्रतिज्ञा के अनुसार जो मसीह यीशु में है, परमेश्वर की इच्छा से मसीह यीशु का प्रेरित है,
אל טימותיוס בנו החביב חסד ורחמים ושלום מאת אלהים אבינו ומאת המשיח ישוע אדנינו׃ | 2 |
२प्रिय पुत्र तीमुथियुस के नाम। परमेश्वर पिता और हमारे प्रभु मसीह यीशु की ओर से तुझे अनुग्रह और दया और शान्ति मिलती रहे।
מודה אני לאלהים אשר אני עבד אותו מימי אבותי ברוח טהורה כי תמיד אזכרך בתפלותי לילה ויומם׃ | 3 |
३जिस परमेश्वर की सेवा मैं अपने पूर्वजों की रीति पर शुद्ध विवेक से करता हूँ, उसका धन्यवाद हो कि अपनी प्रार्थनाओं में रात दिन तुझे लगातार स्मरण करता हूँ,
ונכספתי לראותך בזכרי את דמעותיך למען אמלא שמחה׃ | 4 |
४और तेरे आँसुओं की सुधि कर करके तुझ से भेंट करने की लालसा रखता हूँ, कि आनन्द से भर जाऊँ।
כי באתי לזכר את אמונתך בלתי צבועה ששכנה כבר בלואיס זקנתך ובאבניקה אמך ומבטח אני כי תשכן גם בך׃ | 5 |
५और मुझे तेरे उस निष्कपट विश्वास की सुधि आती है, जो पहले तेरी नानी लोइस, और तेरी माता यूनीके में थी, और मुझे निश्चय हुआ है, कि तुझ में भी है।
על כן אזכירך שתעורר את מתנת האלהים הנתונה לך בסמיכת ידי׃ | 6 |
६इसी कारण मैं तुझे सुधि दिलाता हूँ, कि तू परमेश्वर के उस वरदान को जो मेरे हाथ रखने के द्वारा तुझे मिला है प्रज्वलित कर दे।
כי האלהים לא נתן לנו רוח אימה כי אם רוח גבורה ואהבה ומוסר׃ | 7 |
७क्योंकि परमेश्वर ने हमें भय की नहीं पर सामर्थ्य, और प्रेम, और संयम की आत्मा दी है।
לכן אל תבוש לא מעדות אדנינו ולא ממני אסירו כי אם תסבל הרעות גם אתה כמוני על הבשורה כפי כח האלהים׃ | 8 |
८इसलिए हमारे प्रभु की गवाही से, और मुझसे जो उसका कैदी हूँ, लज्जित न हो, पर उस परमेश्वर की सामर्थ्य के अनुसार सुसमाचार के लिये मेरे साथ दुःख उठा।
אשר הוא הושיענו וקראנו בקריאה קדושה לא לפי מעשינו כי אם לפי עצתו וחסדו הנתן לנו במשיח ישוע לפני ימות עולם׃ (aiōnios ) | 9 |
९जिसने हमारा उद्धार किया, और पवित्र बुलाहट से बुलाया, और यह हमारे कामों के अनुसार नहीं; पर अपनी मनसा और उस अनुग्रह के अनुसार है; जो मसीह यीशु में अनादिकाल से हम पर हुआ है। (aiōnios )
ועתה נגלה בהראות מושיענו ישוע המשיח אשר בטל את המות ויוצא לאור על ידי הבשורה את החיים ואת אשר איננו עובר׃ | 10 |
१०पर अब हमारे उद्धारकर्ता मसीह यीशु के प्रगट होने के द्वारा प्रकाशित हुआ, जिसने मृत्यु का नाश किया, और जीवन और अमरता को उस सुसमाचार के द्वारा प्रकाशमान कर दिया।
אשר הפקדתי להיות לה כרוז ושליח ומורה הגוים׃ | 11 |
११जिसके लिये मैं प्रचारक, और प्रेरित, और उपदेशक भी ठहरा।
ובעבור זאת אסבל כאלה ולא אבוש כי יודע אנכי במי האמנתי ומבטח אנכי כי היכלת לו לשמר את פקדוני עד היום ההוא׃ | 12 |
१२इस कारण मैं इन दुःखों को भी उठाता हूँ, पर लजाता नहीं, क्योंकि जिस पर मैंने विश्वास रखा है, जानता हूँ; और मुझे निश्चय है, कि वह मेरी धरोहर की उस दिन तक रखवाली कर सकता है।
החזק בתכונת הדברים הבריאים אשר שמעת ממני באמונה ובאהבה אשר במשיח ישוע׃ | 13 |
१३जो खरी बातें तूने मुझसे सुनी हैं उनको उस विश्वास और प्रेम के साथ जो मसीह यीशु में है, अपना आदर्श बनाकर रख।
שמר את הפקדון הטוב בעזרת רוח הקדש השכן בנו׃ | 14 |
१४और पवित्र आत्मा के द्वारा जो हम में बसा हुआ है, इस अच्छी धरोहर की रखवाली कर।
זאת אתה יודע כי פנו ממני כל אשר באסיא ובתוכם פוגלוס והרמוגניס׃ | 15 |
१५तू जानता है, कि आसियावाले सब मुझसे फिर गए हैं, जिनमें फूगिलुस और हिरमुगिनेस हैं।
יתן האדון רחמים לבית אניסיפורוס כי פעמים רבות השיב את נפשי ולא בוש ממוסרי׃ | 16 |
१६उनेसिफुरूस के घराने पर प्रभु दया करे, क्योंकि उसने बहुत बार मेरे जी को ठंडा किया, और मेरी जंजीरों से लज्जित न हुआ।
כי אם בהיותו ברומי יגע לבקשני עד כי מצאני׃ | 17 |
१७पर जब वह रोम में आया, तो बड़े यत्न से ढूँढ़कर मुझसे भेंट की।
יתן לו האדון למצא רחמים מלפני יהוה ביום ההוא ורב שרותו אשר שרת באפסוס אתה ידעת היטב׃ | 18 |
१८(प्रभु करे, कि उस दिन उस पर प्रभु की दया हो)। और जो-जो सेवा उसने इफिसुस में की है उन्हें भी तू भली भाँति जानता है।