< דברי הימים א 23 >

ודויד זקן ושבע ימים וימלך את שלמה בנו על ישראל׃ 1
जब दावीद बूढ़े हो गए, उन्होंने अपने पुत्र शलोमोन को इस्राएल पर राजा ठहरा दिया.
ויאסף את כל שרי ישראל והכהנים והלוים׃ 2
उन्होंने इस्राएल के सभी अगुओं को पुरोहितों और लेवियों के साथ इकट्ठा किया.
ויספרו הלוים מבן שלשים שנה ומעלה ויהי מספרם לגלגלתם לגברים שלשים ושמונה אלף׃ 3
तीस साल और तीस साल से ज्यादा उम्र के लेवियों की गिनती की गई. गिनती में पुरुषों की कुल संख्या थी अड़तीस हज़ार.
מאלה לנצח על מלאכת בית יהוה עשרים וארבעה אלף ושטרים ושפטים ששת אלפים׃ 4
दावीद ने आदेश दिया, “इनमें से चौबीस हज़ार लोगों की जवाबदारी है याहवेह के भवन को बनाने के काम की अगुवाई करना, और छः हज़ार का काम है प्रशासन और न्याय करना,
וארבעת אלפים שערים וארבעת אלפים מהללים ליהוה בכלים אשר עשיתי להלל׃ 5
और चार हजार द्वारपाल, और बाकी चार हज़ार याहवेह की स्तुति जो संगीत वाद्यंत्र मैंने प्रदान किए हैं, उन पर करते रहेंगे.”
ויחלקם דויד מחלקות לבני לוי לגרשון קהת ומררי׃ 6
दावीद ने लेवी के वंश के अनुसार उन्हें गेरशोन, कोहाथ और मेरारी दलों में बांट दिया था.
לגרשני לעדן ושמעי׃ 7
गेरशोन के वंशजों में से थे: लादान और शिमेई.
בני לעדן הראש יחיאל וזתם ויואל שלשה׃ 8
लादान के पुत्र थे: जेठा येहिएल और ज़ेथम और योएल—कुल तीन.
בני שמעי שלמות וחזיאל והרן שלשה אלה ראשי האבות ללעדן׃ 9
शिमेई के पुत्र: शेलोमोथ, हाज़ीएल और हारान—कुल तीन. (लादान के घराने के प्रधान थे.)
ובני שמעי יחת זינא ויעוש ובריעה אלה בני שמעי ארבעה׃ 10
शिमेई के पुत्र थे: याहाथ, ज़िज़ा, येऊश और बेरियाह. ये चारों शिमेई के पुत्र थे.
ויהי יחת הראש וזיזה השני ויעוש ובריעה לא הרבו בנים ויהיו לבית אב לפקדה אחת׃ 11
(याहाथ जेठा था और ज़िज़ाह छोटा; मगर येऊश और बेरियाह के बहुत पुत्र न हुए इसलिये उनकी गिनती एक ही घराने में की गई.)
בני קהת עמרם יצהר חברון ועזיאל ארבעה׃ 12
कोहाथ के चार पुत्र थे: अमराम, इज़हार, हेब्रोन और उज्ज़िएल.
בני עמרם אהרן ומשה ויבדל אהרן להקדישו קדש קדשים הוא ובניו עד עולם להקטיר לפני יהוה לשרתו ולברך בשמו עד עולם׃ 13
अमराम के पुत्र थे: अहरोन और मोशेह. अहरोन को अलग रखा गया था कि वह अति पवित्र वस्तुएं चढ़ाया करें, कि वह और उनके पुत्र हमेशा याहवेह के सामने बलि चढ़ाया करें, उनकी सेवा करें और हमेशा उनके नाम में आशीर्वाद दिया करें.
ומשה איש האלהים בניו יקראו על שבט הלוי׃ 14
मगर परमेश्वर के जन मोशेह के संबंध में स्थिति यह थी कि उनके पुत्रों की गिनती लेवियों के वंश में की गई.
בני משה גרשם ואליעזר׃ 15
मोशेह के पुत्र थे: गेरशोम और एलिएज़र.
בני גרשום שבואל הראש׃ 16
गेरशोम का पुत्र: शुबेल, जो प्रधान था.
ויהיו בני אליעזר רחביה הראש ולא היה לאליעזר בנים אחרים ובני רחביה רבו למעלה׃ 17
एलिएज़र का पुत्र था: रेहाबिया, जो प्रधान था. (एलिएज़र की दूसरी कोई संतान न थी; हां, रेहाबिया की अनेक संतान पैदा हुई.)
בני יצהר שלמית הראש׃ 18
इज़हार का पुत्र था: शेलोमीथ, जो प्रधान था.
בני חברון יריהו הראש אמריה השני יחזיאל השלישי ויקמעם הרביעי׃ 19
हेब्रोन के पुत्र थे, पहला येरिया, दूसरा अमरियाह, तीसरा याहाज़िएल और चौथा येकामियम.
בני עזיאל מיכה הראש וישיה השני׃ 20
उज्ज़िएल के पुत्र थे: पहला मीकाह और दूसरा इश्शियाह.
בני מררי מחלי ומושי בני מחלי אלעזר וקיש׃ 21
मेरारी के पुत्र थे: माहली और मूशी. माहली के पुत्र थे: एलिएज़र और कीश.
וימת אלעזר ולא היו לו בנים כי אם בנות וישאום בני קיש אחיהם׃ 22
(एलिएज़र की मृत्यु बिना किसी पुत्र के हो गई. हां, उसके पुत्रियां ज़रूर हुईं. इसलिये उनके रिश्तेदारों यानी कीश के पुत्रों ने उनसे विवाह कर लिया.)
בני מושי מחלי ועדר וירמות שלשה׃ 23
मूशी के तीन पुत्र हुए: माहली, एदर और येरेमोथ.
אלה בני לוי לבית אבתיהם ראשי האבות לפקודיהם במספר שמות לגלגלתם עשה המלאכה לעבדת בית יהוה מבן עשרים שנה ומעלה׃ 24
कुलों के लेखों के अनुसार लेवी के पुत्र इस प्रकार थे—ये उन घरानों के प्रधान थे, जिनके नाम गिनती में लिखे गए थे, जिनका काम था याहवेह के भवन में सेवा करना. इनकी उम्र बीस साल और इससे ऊपर की होती थी.
כי אמר דויד הניח יהוה אלהי ישראל לעמו וישכן בירושלם עד לעולם׃ 25
दावीद का विचार था, “याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर ने अपनी प्रजा को सुरक्षा और शांति दी है. अब हमेशा के लिए उनका रहना येरूशलेम में हो गया है.
וגם ללוים אין לשאת את המשכן ואת כל כליו לעבדתו׃ 26
यह भी सच है कि अब वह स्थिति नहीं आएगी, जब लेवियों को मिलनवाले तंबू और इसमें की जा रही सेवा से संबंधित बर्तन इधर-उधर करने होंगे.”
כי בדברי דויד האחרנים המה מספר בני לוי מבן עשרים שנה ולמעלה׃ 27
क्योंकि दावीद के पिछले आदेश के अनुसार बीस साल और इससे ऊपर के लेवियों का नाम लिखा गया था.
כי מעמדם ליד בני אהרן לעבדת בית יהוה על החצרות ועל הלשכות ועל טהרת לכל קדש ומעשה עבדת בית האלהים׃ 28
उनका काम था अहरोन के पुत्रों की याहवेह के भवन के विभिन्‍न कामों में सहायता करना. आंगन की देखरेख में, कमरों की देखरेख में, पवित्र बर्तनों और वस्तुओं की साफ़-सफाई का ध्यान रखने में और परमेश्वर के भवन से संबंधित विभिन्‍न कामों में उनकी सहायता करना.
וללחם המערכת ולסלת למנחה ולרקיקי המצות ולמחבת ולמרבכת ולכל משורה ומדה׃ 29
इनके अलावा उनकी जवाबदारी भेंट की रोटियों, अन्‍नबलि के मैदे, खमीर रहित पपड़ियां, गोल रोटी की टिकियां, इन सबका विशेष ध्यान रखना, सबको तोलना और मिश्रण तैयार करना.
ולעמד בבקר בבקר להדות ולהלל ליהוה וכן לערב׃ 30
उनका काम था कि वे सुबह और शाम खड़े रहकर याहवेह को धन्यवाद देते हुए उनकी स्तुति करें,
ולכל העלות עלות ליהוה לשבתות לחדשים ולמעדים במספר כמשפט עליהם תמיד לפני יהוה׃ 31
याहवेह को शब्बाथों, नए चांद उत्सवों और सम्मेलनों में इनके बारे में दिए गए आदेशों के अनुसार लगातार होमबलि चढ़ाते रहना.
ושמרו את משמרת אהל מועד ואת משמרת הקדש ומשמרת בני אהרן אחיהם לעבדת בית יהוה׃ 32
इस प्रकार याहवेह के भवन की सेवा के लिए उनकी जवाबदारी थी, मिलनवाले तंबू, पवित्र स्थान और उनके संबंधी अहरोन के पुत्रों की अगुवाई.

< דברי הימים א 23 >