< ישעה 32 >
הֵן לְצֶדֶק יִמְלָךְ־מֶלֶךְ וּלְשָׂרִים לְמִשְׁפָּט יָשֹֽׂרוּ׃ | 1 |
देखो, राजा धर्म से शासन करेंगे और अधिकारी न्याय से शासन करेंगे.
וְהָיָה־אִישׁ כְּמַֽחֲבֵא־רוּחַ וְסֵתֶר זָרֶם כְּפַלְגֵי־מַיִם בְּצָיוֹן כְּצֵל סֶֽלַע־כָּבֵד בְּאֶרֶץ עֲיֵפָֽה׃ | 2 |
सब मानो आंधी से छिपने का स्थान और बौछार के लिये आड़ के समान होगा, मरुभूमि में झरने एक विशाल चट्टान की छाया के समान होंगे.
וְלֹא תִשְׁעֶינָה עֵינֵי רֹאִים וְאָזְנֵי שֹׁמְעִים תִּקְשַֽׁבְנָה׃ | 3 |
तब जो देखते हैं, उनकी आंख कमजोर न होगी, और जो सुनते हैं वे सुनेंगे.
וּלְבַב נִמְהָרִים יָבִין לָדָעַת וּלְשׁוֹן עִלְּגִים תְּמַהֵר לְדַבֵּר צָחֽוֹת׃ | 4 |
उतावले लोगों के मन ज्ञान की बातें समझेंगे, और जो हकलाते हैं वे साफ़ बोलेंगे.
לֹֽא־יִקָּרֵא עוֹד לְנָבָל נָדִיב וּלְכִילַי לֹא יֵֽאָמֵר שֽׁוֹעַ׃ | 5 |
मूर्ख फिर उदार न कहलायेगा न कंजूस दानी कहलायेगा.
כִּי נָבָל נְבָלָה יְדַבֵּר וְלִבּוֹ יַעֲשֶׂה־אָוֶן לַעֲשׂוֹת חֹנֶף וּלְדַבֵּר אֶל־יְהוָה תּוֹעָה לְהָרִיק נֶפֶשׁ רָעֵב וּמַשְׁקֶה צָמֵא יַחְסִֽיר׃ | 6 |
क्योंकि एक मूर्ख मूढ़ता की बातें ही करता है, और उसका मन व्यर्थ बातों पर ही लगा रहता है: वह कपट और याहवेह के विषय में झूठ बोलता है जिससे वह भूखे को भूखा और प्यासे को प्यासा ही रख सके.
וְכֵלַי כֵּלָיו רָעִים הוּא זִמּוֹת יָעָץ לְחַבֵּל ענוים עֲנִיִּים בְּאִמְרֵי־שֶׁקֶר וּבְדַבֵּר אֶבְיוֹן מִשְׁפָּֽט׃ | 7 |
दुष्ट गलत बात सोचता है, और सीधे लोगों को भी अपनी बातों में फंसा देता है.
וְנָדִיב נְדִיבוֹת יָעָץ וְהוּא עַל־נְדִיבוֹת יָקֽוּם׃ | 8 |
किंतु सच्चा व्यक्ति तो अच्छा ही करता है, और अच्छाईयों पर स्थिर रहता है.
נָשִׁים שַֽׁאֲנַנּוֹת קֹמְנָה שְׁמַעְנָה קוֹלִי בָּנוֹת בֹּֽטחוֹת הַאְזֵנָּה אִמְרָתִֽי׃ | 9 |
हे आलसी स्त्रियों तुम जो निश्चिंत हो, मेरी बात को सुनो; हे निश्चिंत पुत्रियो उठो, मेरे वचन पर ध्यान दो!
יָמִים עַל־שָׁנָה תִּרְגַּזְנָה בֹּֽטְחוֹת כִּי כָּלָה בָצִיר אֹסֶף בְּלִי יָבֽוֹא׃ | 10 |
हे निश्चिंत पुत्रियो एक वर्ष और कुछ ही दिनों में तुम व्याकुल कर दी जाओगी; क्योंकि दाख का समय खत्म हो गया है, और फल एकत्र नहीं किए जाएंगे.
חִרְדוּ שַֽׁאֲנַנּוֹת רְגָזָה בֹּֽטְחוֹת פְּשֹׁטָֽה וְעֹרָה וַחֲגוֹרָה עַל־חֲלָצָֽיִם׃ | 11 |
हे निश्चिंत स्त्रियो, कांपो; कांपो, हे निश्चिंत पुत्रियो! अपने वस्त्र उतारकर अपनी कमर पर टाट बांध लो.
עַל־שָׁדַיִם סֹֽפְדִים עַל־שְׂדֵי־חֶמֶד עַל־גֶּפֶן פֹּרִיָּֽה׃ | 12 |
अच्छे खेतों के लिए और फलदार अंगूर के लिये रोओ,
עַל אַדְמַת עַמִּי קוֹץ שָׁמִיר תַּֽעֲלֶה כִּי עַל־כָּל־בָּתֵּי מָשׂוֹשׂ קִרְיָה עַלִּיזָֽה׃ | 13 |
क्योंकि मेरी प्रजा, जो बहुत खुश और आनंदित है, उनके खेत में झाड़ और कांटे उग रहे हैं.
כִּֽי־אַרְמוֹן נֻטָּשׁ הֲמוֹן עִיר עֻזָּב עֹפֶל וָבַחַן הָיָה בְעַד מְעָרוֹת עַד־עוֹלָם מְשׂוֹשׂ פְּרָאִים מִרְעֵה עֲדָרִֽים׃ | 14 |
क्योंकि राजमहल छोड़ दिया जायेगा, और नगर सुनसान हो जायेगा; पर्वत और उनके पहरेदारों के घर जहां है, वहां जंगली गधे मौज करेंगे, पालतू पशुओं की चराई बन जाएंगे.
עַד־יֵעָרֶה עָלֵינוּ רוּחַ מִמָּרוֹם וְהָיָה מִדְבָּר לַכַּרְמֶל וכרמל וְהַכַּרְמֶל לַיַּעַר יֵחָשֵֽׁב׃ | 15 |
जब तक हम पर ऊपर से आत्मा न उंडेला जाए, और मरुभूमि फलदायक खेत न बन जाए, और फलदायक खेत वन न बन जाए.
וְשָׁכַן בַּמִּדְבָּר מִשְׁפָּט וּצְדָקָה בַּכַּרְמֶל תֵּשֵֽׁב׃ | 16 |
तब तक उस बंजर भूमि में याहवेह का न्याय रहेगा, और फलदायक खेत में धर्म रहेगा.
וְהָיָה מַעֲשֵׂה הַצְּדָקָה שָׁלוֹם וַֽעֲבֹדַת הַצְּדָקָה הַשְׁקֵט וָבֶטַח עַד־עוֹלָֽם׃ | 17 |
धार्मिकता का फल है शांति, उसका परिणाम चैन; और हमेशा के लिए साहस!
וְיָשַׁב עַמִּי בִּנְוֵה שָׁלוֹם וּֽבְמִשְׁכְּנוֹת מִבְטַחִים וּבִמְנוּחֹת שַׁאֲנַנּֽוֹת׃ | 18 |
तब मेरे लोग शांति से, और सुरक्षित एवं स्थिर रहेंगे.
וּבָרַד בְּרֶדֶת הַיָּעַר וּבַשִּׁפְלָה תִּשְׁפַּל הָעִֽיר׃ | 19 |
और वन विनाश होगा और उस नगर का घमंड चूर-चूर किया जाएगा,
אַשְׁרֵיכֶם זֹרְעֵי עַל־כָּל־מָיִם מְשַׁלְּחֵי רֶֽגֶל־הַשּׁוֹר וְהַחֲמֽוֹר׃ | 20 |
क्या ही धन्य हो तुम, जो जल के स्रोतों के पास बीज बोते हो, और गधे और बैल को आज़ादी से चराते हो.