< תהילים 98 >

מזמור שירו ליהוה שיר חדש-- כי-נפלאות עשה הושיעה-לו ימינו וזרוע קדשו 1
एक स्तोत्र. याहवेह के लिए एक नया गीत गाओ, क्योंकि उन्होंने अद्भुत कार्य किए हैं; उनके दायें हाथ तथा उनकी पवित्र भुजा ने जय प्राप्‍त की है.
הודיע יהוה ישועתו לעיני הגוים גלה צדקתו 2
याहवेह ने राष्ट्रों पर अपना उद्धार तथा अपनी धार्मिकता परमेश्वर ने प्रकाशित की है.
זכר חסדו ואמונתו-- לבית ישראל ראו כל-אפסי-ארץ-- את ישועת אלהינו 3
इस्राएल वंश के लिए उन्होंने अपना करुणा-प्रेम तथा सच्चाई को भूला नहीं; पृथ्वी के छोर-छोर तक लोगों ने हमारे परमेश्वर के उद्धार को देख लिया है.
הריעו ליהוה כל-הארץ פצחו ורננו וזמרו 4
याहवेह के लिए समस्त पृथ्वी का आनंद उच्च स्वर में प्रस्तुत हो, संगीत की संगत पर हर्षोल्लास के गीत उमड़ पड़ें;
זמרו ליהוה בכנור בכנור וקול זמרה 5
सारंगी पर याहवेह का स्तवन करे, हां, किन्‍नोर की संगत पर मधुर धुन के गीत के द्वारा.
בחצצרות וקול שופר-- הריעו לפני המלך יהוה 6
तुरहियों तथा शोफ़ार के उच्च नाद के साथ याहवेह, हमारे राजा, के लिए उच्च स्वर में हर्षोल्लास का घोष किया जाए.
ירעם הים ומלאו תבל וישבי בה 7
समुद्र तथा इसमें मगन सभी कुछ उसका हर्षनाद करें, साथ ही संसार और इसके निवासी भी.
נהרות ימחאו-כף יחד הרים ירננו 8
नदियां तालियां बजाएं, पर्वत मिलकर हर्षगान गाएं;
לפני יהוה-- כי בא לשפט הארץ ישפט-תבל בצדק ועמים במישרים 9
वे सभी याहवेह की उपस्थिति में गाएं, क्योंकि याहवेह आनेवाले हैं. पृथ्वी का न्याय करने के लिए वे आ रहे हैं. उनका न्याय धार्मिकता में पूर्ण होगा; वह मनुष्यों का न्याय अपनी ही सच्चाई के अनुरूप करेंगे.

< תהילים 98 >