< תהילים 9 >

למנצח על-מות לבן מזמור לדוד ב אודה יהוה בכל-לבי אספרה כל-נפלאותיך 1
प्रधान बजानेवाले के लिये मुतलबैयन कि राग पर दाऊद का भजन हे यहोवा परमेश्वर मैं अपने पूर्ण मन से तेरा धन्यवाद करूँगा; मैं तेरे सब आश्चर्यकर्मों का वर्णन करूँगा।
אשמחה ואעלצה בך אזמרה שמך עליון 2
मैं तेरे कारण आनन्दित और प्रफुल्लित होऊँगा, हे परमप्रधान, मैं तेरे नाम का भजन गाऊँगा।
בשוב-אויבי אחור יכשלו ויאבדו מפניך 3
मेरे शत्रु पराजित होकर पीछे हटते हैं, वे तेरे सामने से ठोकर खाकर नाश होते हैं।
כי-עשית משפטי ודיני ישבת לכסא שופט צדק 4
तूने मेरे मुकद्दमे का न्याय मेरे पक्ष में किया है; तूने सिंहासन पर विराजमान होकर धार्मिकता से न्याय किया।
גערת גוים אבדת רשע שמם מחית לעולם ועד 5
तूने जाति-जाति को झिड़का और दुष्ट को नाश किया है; तूने उनका नाम अनन्तकाल के लिये मिटा दिया है।
האויב תמו חרבות--לנצח וערים נתשת--אבד זכרם המה 6
शत्रु अनन्तकाल के लिये उजड़ गए हैं; उनके नगरों को तूने ढा दिया, और उनका नाम और निशान भी मिट गया है।
ויהוה לעולם ישב כונן למשפט כסאו 7
परन्तु यहोवा सदैव सिंहासन पर विराजमान है, उसने अपना सिंहासन न्याय के लिये सिद्ध किया है;
והוא ישפט-תבל בצדק ידין לאמים במישרים 8
और वह जगत का न्याय धर्म से करेगा, वह देश-देश के लोगों का मुकद्दमा खराई से निपटाएगा।
ויהי יהוה משגב לדך משגב לעתות בצרה 9
यहोवा पिसे हुओं के लिये ऊँचा गढ़ ठहरेगा, वह संकट के समय के लिये भी ऊँचा गढ़ ठहरेगा।
ויבטחו בך יודעי שמך כי לא-עזבת דרשיך יהוה 10
१०और तेरे नाम के जाननेवाले तुझ पर भरोसा रखेंगे, क्योंकि हे यहोवा तूने अपने खोजियों को त्याग नहीं दिया।
זמרו--ליהוה ישב ציון הגידו בעמים עלילותיו 11
११यहोवा जो सिय्योन में विराजमान है, उसका भजन गाओ! जाति-जाति के लोगों के बीच में उसके महाकर्मों का प्रचार करो!
כי-דרש דמים אותם זכר לא-שכח צעקת עניים (ענוים) 12
१२क्योंकि खून का पलटा लेनेवाला उनको स्मरण करता है; वह पिसे हुओं की दुहाई को नहीं भूलता।
חננני יהוה--ראה עניי משנאי מרוממי משערי מות 13
१३हे यहोवा, मुझ पर दया कर। देख, मेरे बैरी मुझ पर अत्याचार कर रहे है, तू ही मुझे मृत्यु के फाटकों से बचा सकता है;
למען אספרה כל-תהלתיך בשערי בת-ציון--אגילה בישועתך 14
१४ताकि मैं सिय्योन के फाटकों के पास तेरे सब गुणों का वर्णन करूँ, और तेरे किए हुए उद्धार से मगन होऊँ।
טבעו גוים בשחת עשו ברשת-זו טמנו נלכדה רגלם 15
१५अन्य जातिवालों ने जो गड्ढा खोदा था, उसी में वे आप गिर पड़े; जो जाल उन्होंने लगाया था, उसमें उन्हीं का पाँव फँस गया।
נודע יהוה--משפט עשה בפעל כפיו נוקש רשע הגיון סלה 16
१६यहोवा ने अपने को प्रगट किया, उसने न्याय किया है; दुष्ट अपने किए हुए कामों में फँस जाता है। (हिग्गायोन, सेला)
ישובו רשעים לשאולה כל-גוים שכחי אלהים (Sheol h7585) 17
१७दुष्ट अधोलोक में लौट जाएँगे, तथा वे सब जातियाँ भी जो परमेश्वर को भूल जाती है। (Sheol h7585)
כי לא לנצח ישכח אביון תקות ענוים (עניים) תאבד לעד 18
१८क्योंकि दरिद्र लोग अनन्तकाल तक बिसरे हुए न रहेंगे, और न तो नम्र लोगों की आशा सर्वदा के लिये नाश होगी।
קומה יהוה אל-יעז אנוש ישפטו גוים על-פניך 19
१९हे यहोवा, उठ, मनुष्य प्रबल न होने पाए! जातियों का न्याय तेरे सम्मुख किया जाए।
שיתה יהוה מורה--להם ידעו גוים--אנוש המה סלה 20
२०हे यहोवा, उनको भय दिला! जातियाँ अपने को मनुष्यमात्र ही जानें। (सेला)

< תהילים 9 >