< תהילים 88 >

שיר מזמור לבני-קרח למנצח על-מחלת לענות משכיל להימן האזרחי ב יהוה אלהי ישועתי-- יום-צעקתי בלילה נגדך 1
एक गीत. कोराह के पुत्रों की स्तोत्र रचना. संगीत निर्देशक के लिये. माहलाथ लान्‍नोथ धुन पर आधारित. एज़्रावंश हेमान का मसकील हे याहवेह, मेरे उद्धारकर्ता परमेश्वर; मैं दिन-रात आपको पुकारता रहता हूं.
תבוא לפניך תפלתי הטה אזנך לרנתי 2
मेरी प्रार्थना आप तक पहुंच सके; और आप मेरी पुकार सुनें.
כי-שבעה ברעות נפשי וחיי לשאול הגיעו (Sheol h7585) 3
मेरा प्राण क्लेश में डूब चुका है तथा मेरा जीवन अधोलोक के निकट आ पहुंचा है. (Sheol h7585)
נחשבתי עם-יורדי בור הייתי כגבר אין-איל 4
मेरी गणना उनमें होने लगी है, जो कब्र में पड़े हैं; मैं दुःखी पुरुष के समान हो गया हूं.
במתים חפשי כמו חללים שכבי קבר-- אשר לא זכרתם עוד והמה מידך נגזרו 5
मैं मृतकों के मध्य छोड़ दिया गया हूं, उन वध किए गए पुरुषों के समान, जो कब्र में पड़े हैं, जिन्हें अब आप स्मरण नहीं करते, जो आपकी हितचिंता के योग्य नहीं रह गए.
שתני בבור תחתיות במחשכים במצלות 6
आपने मुझे अधोलोक में डाल दिया है ऐसी गहराई में, जहां अंधकार ही अंधकार है.
עלי סמכה חמתך וכל-משבריך ענית סלה 7
आपका कोप मुझ पर अत्यंत भारी पड़ा है; मानो मैं लहरों में दबा दिया गया हूं.
הרחקת מידעי ממני שתני תועבות למו כלא ולא אצא 8
मेरे निकटतम मित्रों को आपने मुझसे दूर कर दिया है, आपने मुझे उनकी घृणा का पात्र बना दिया है. मैं ऐसा बंध गया हूं कि मुक्त ही नहीं हो पा रहा;
עיני דאבה מני-עני קראתיך יהוה בכל-יום שטחתי אליך כפי 9
वेदना से मेरी आंखें धुंधली हो गई हैं. याहवेह, मैं प्रतिदिन आपको पुकारता हूं; मैं आपके सामने हाथ फैलाए रहता हूं.
הלמתים תעשה-פלא אם-רפאים יקומו יודוך סלה 10
क्या आप अपने अद्भुत कार्य मृतकों के सामने प्रदर्शित करेंगे? क्या वे, जो मृत हैं, जीवित होकर आपकी महिमा करेंगे?
היספר בקבר חסדך אמונתך באבדון 11
क्या आपके करुणा-प्रेम की घोषणा कब्र में की जाती है? क्या विनाश में आपकी सच्चाई प्रदर्शित होगी?
היודע בחשך פלאך וצדקתך בארץ נשיה 12
क्या अंधकारमय स्थान में आपके आश्चर्य कार्य पहचाने जा सकेंगे, अथवा क्या विश्वासघात के स्थान में आपकी धार्मिकता प्रदर्शित की जा सकेगी?
ואני אליך יהוה שועתי ובבקר תפלתי תקדמך 13
किंतु, हे याहवेह, सहायता के लिए मैं आपको ही पुकारता हूं; प्रातःकाल ही मैं अपनी मांग आपके सामने प्रस्तुत कर देता हूं.
למה יהוה תזנח נפשי תסתיר פניך ממני 14
हे याहवेह, आप क्यों मुझे अस्वीकार करते रहते हैं, क्यों मुझसे अपना मुख छिपाते रहते हैं?
עני אני וגוע מנער נשאתי אמיך אפונה 15
मैं युवावस्था से आक्रांत और मृत्यु के निकट रहा हूं; मैं आपके आतंक से ताड़ना भोग रहा हूं तथा मैं अब दुःखी रह गया हूं.
עלי עברו חרוניך בעותיך צמתותני 16
आपके कोप ने मुझे भयभीत कर लिया है; आपके आतंक ने मुझे नष्ट कर दिया है.
סבוני כמים כל-היום הקיפו עלי יחד 17
सारे दिन ये मुझे बाढ़ के समान भयभीत किए रहते हैं; इन्होंने पूरी रीति से मुझे अपने में समाहित कर रखा है.
הרחקת ממני אהב ורע מידעי מחשך 18
आपने मुझसे मेरे मित्र तथा मेरे प्रिय पात्र छीन लिए हैं; अब तो अंधकार ही मेरा घनिष्ठ मित्र हो गया है.

< תהילים 88 >