< תהילים 79 >

מזמור לאסף אלהים באו גוים בנחלתך-- טמאו את היכל קדשך שמו את-ירושלם לעיים 1
आसाप का भजन हे परमेश्वर, अन्यजातियाँ तेरे निज भाग में घुस आईं; उन्होंने तेरे पवित्र मन्दिर को अशुद्ध किया; और यरूशलेम को खण्डहर कर दिया है।
נתנו את-נבלת עבדיך-- מאכל לעוף השמים בשר חסידיך לחיתו-ארץ 2
उन्होंने तेरे दासों की शवों को आकाश के पक्षियों का आहार कर दिया, और तेरे भक्तों का माँस पृथ्वी के वन-पशुओं को खिला दिया है।
שפכו דמם כמים--סביבות ירושלם ואין קובר 3
उन्होंने उनका लहू यरूशलेम के चारों ओर जल के समान बहाया, और उनको मिट्टी देनेवाला कोई न था।
היינו חרפה לשכנינו לעג וקלס לסביבותינו 4
पड़ोसियों के बीच हमारी नामधराई हुई; चारों ओर के रहनेवाले हम पर हँसते, और ठट्ठा करते हैं।
עד-מה יהוה תאנף לנצח תבער כמו-אש קנאתך 5
हे यहोवा, कब तक? क्या तू सदा के लिए क्रोधित रहेगा? तुझ में आग की सी जलन कब तक भड़कती रहेगी?
שפך חמתך-- אל הגוים אשר לא-ידעוך ועל ממלכות-- אשר בשמך לא קראו 6
जो जातियाँ तुझको नहीं जानती, और जिन राज्यों के लोग तुझ से प्रार्थना नहीं करते, उन्हीं पर अपनी सब जलजलाहट भड़का!
כי אכל את-יעקב ואת-נוהו השמו 7
क्योंकि उन्होंने याकूब को निगल लिया, और उसके वासस्थान को उजाड़ दिया है।
אל-תזכר-לנו עונת ראשנים מהר יקדמונו רחמיך-- כי דלונו מאד 8
हमारी हानि के लिये हमारे पुरखाओं के अधर्म के कामों को स्मरण न कर; तेरी दया हम पर शीघ्र हो, क्योंकि हम बड़ी दुर्दशा में पड़े हैं।
עזרנו אלהי ישענו-- על-דבר כבוד-שמך והצילנו וכפר על-חטאתינו למען שמך 9
हे हमारे उद्धारकर्ता परमेश्वर, अपने नाम की महिमा के निमित्त हमारी सहायता कर; और अपने नाम के निमित्त हमको छुड़ाकर हमारे पापों को ढाँप दे।
למה יאמרו הגוים-- איה אלהיהם יודע בגיים (בגוים) לעינינו נקמת דם-עבדיך השפוך 10
१०अन्यजातियाँ क्यों कहने पाएँ कि उनका परमेश्वर कहाँ रहा? तेरे दासों के खून का पलटा अन्यजातियों पर हमारी आँखों के सामने लिया जाए।
תבוא לפניך אנקת אסיר כגדל זרועך--הותר בני תמותה 11
११बन्दियों का कराहना तेरे कान तक पहुँचे; घात होनेवालों को अपने भुजबल के द्वारा बचा।
והשב לשכנינו שבעתים אל-חיקם חרפתם אשר חרפוך אדני 12
१२हे प्रभु, हमारे पड़ोसियों ने जो तेरी निन्दा की है, उसका सात गुणा बदला उनको दे!
ואנחנו עמך וצאן מרעיתך-- נודה לך לעולם לדר ודר-- נספר תהלתך 13
१३तब हम जो तेरी प्रजा और तेरी चराई की भेड़ें हैं, तेरा धन्यवाद सदा करते रहेंगे; और पीढ़ी से पीढ़ी तक तेरा गुणानुवाद करते रहेंगे।

< תהילים 79 >