< תהילים 7 >
שגיון לדוד אשר-שר ליהוה--על-דברי-כוש בן-ימיני ב יהוה אלהי בך חסיתי הושיעני מכל-רדפי והצילני | 1 |
दावीद का शिग्गायोन जिसे दावीद ने बिन्यामिन गोत्र के कूश के संदर्भ में याहवेह के सामने गाया. याहवेह, मेरे परमेश्वर! मैं आपके ही आश्रय में आया हूं; उन सबसे मुझे बचा लीजिए, जो मेरा पीछा कर रहे हैं, उन सबसे मेरी रक्षा कीजिए,
פן-יטרף כאריה נפשי פרק ואין מציל | 2 |
अन्यथा वे मेरे प्राण को सिंह की नाई फाड़कर टुकड़े-टुकड़े कर डालेंगे, जबकि मुझे छुड़ाने के लिए वहां कोई भी न होगा.
יהוה אלהי אם-עשיתי זאת אם-יש-עול בכפי | 3 |
याहवेह, मेरे परमेश्वर, यदि मैंने वह किया है, जैसा वे कह रहे हैं, यदि मैं किसी अनुचित कार्य का दोषी हूं,
אם-גמלתי שולמי רע ואחלצה צוררי ריקם | 4 |
यदि मैंने उसकी बुराई की है, जिसके साथ मेरे शान्तिपूर्ण संबंध थे, अथवा मैंने अपने शत्रु को अकारण ही मुक्त कर दिया है,
ירדף אויב נפשי וישג--וירמס לארץ חיי וכבודי לעפר ישכן סלה | 5 |
तो शत्रु मेरा पीछा करे और मुझे पकड़ ले; वह मुझे पैरों से कुचलकर मार डाले और मेरी महिमा को धूल में मिला दे.
קומה יהוה באפך--הנשא בעברות צוררי ועורה אלי משפט צוית | 6 |
याहवेह, कोप में उठिए; मेरे शत्रुओं के विरुद्ध अत्यंत झुंझलाहट के साथ उठिये. अपने निर्धारित न्याय-दंड के अनुरूप मेरे पक्ष में सहायता कीजिए.
ועדת לאמים תסובבך ועליה למרום שובה | 7 |
आपके चारों ओर विश्व के समस्त राष्ट्र एकत्र हों और आप पुनः उनके मध्य अपने निर्धारित उच्चासन पर विराजमान हो जाइए,
יהוה ידין עמים שפטני יהוה כצדקי וכתמי עלי | 8 |
याहवेह ही राष्ट्रों के न्यायाध्यक्ष हैं. याहवेह, मेरी सच्चाई, एवं ईमानदारी के कारण मेरा न्याय करें,
יגמר נא רע רשעים-- ותכונן צדיק ובחן לבות וכליות-- אלהים צדיק | 9 |
दुष्ट के दुष्कर्म समाप्त हो जाएं आप ईमानदारी को स्थिर करें, आप ही युक्त परमेश्वर हैं. आप ही हैं, जो मन के विचारों एवं मर्म की विवेचना करते हैं.
מגני על-אלהים מושיע ישרי-לב | 10 |
परमेश्वर मेरी सुरक्षा की ढाल हैं, वही सीधे मनवालों को बचाते हैं.
אלהים שופט צדיק ואל זעם בכל-יום | 11 |
परमेश्वर युक्त न्यायाध्यक्ष हैं, ऐसे परमेश्वर, जो सदैव ही बुराई से क्रोध करते हैं.
אם-לא ישוב חרבו ילטוש קשתו דרך ויכוננה | 12 |
यदि मनुष्य पश्चात्ताप न करे, परमेश्वर अपनी तलवार की धार तीक्ष्ण करते हैं; वह अपना धनुष साध बाण डोरी पर चढ़ा लेते हैं.
ולו הכין כלי מות חציו לדלקים יפעל | 13 |
परमेश्वर ने अपने घातक शस्त्र तैयार कर लिए हैं; उन्होंने अपने बाणों को अग्निबाण बना लिया है.
הנה יחבל-און והרה עמל וילד שקר | 14 |
दुष्ट जन विनाश की योजनाओं को अपने गर्भ में धारण किए हुए हैं, वे झूठ का जन्म देते हैं.
בור כרה ויחפרהו ויפל בשחת יפעל | 15 |
उसने भूमि खोदी और गड्ढा बनाया और वह अपने ही खोदे हुए गड्ढे में जा गिरा.
ישוב עמלו בראשו ועל קדקדו חמסו ירד | 16 |
उसकी विनाशक युक्तियां लौटकर उसी के सिर पर आ पड़ेंगी; उसकी हिंसा उसी की खोपड़ी पर आ उतरेगी.
אודה יהוה כצדקו ואזמרה שם-יהוה עליון | 17 |
मैं याहवेह को उनके धर्म के अनुसार धन्यवाद दूंगा; मैं सर्वोच्च याहवेह के नाम का स्तवन करूंगा.