< תהילים 68 >
למנצח לדוד מזמור שיר ב יקום אלהים יפוצו אויביו וינוסו משנאיו מפניו | 1 |
१प्रधान बजानेवाले के लिये दाऊद का भजन, गीत परमेश्वर उठे, उसके शत्रु तितर-बितर हों; और उसके बैरी उसके सामने से भाग जाएँ!
כהנדף עשן תנדף כהמס דונג מפני-אש-- יאבדו רשעים מפני אלהים | 2 |
२जैसे धुआँ उड़ जाता है, वैसे ही तू उनको उड़ा दे; जैसे मोम आग की आँच से पिघल जाता है, वैसे ही दुष्ट लोग परमेश्वर की उपस्थिति से नाश हों।
וצדיקים--ישמחו יעלצו לפני אלהים וישישו בשמחה | 3 |
३परन्तु धर्मी आनन्दित हों; वे परमेश्वर के सामने प्रफुल्लित हों; वे आनन्द में मगन हों!
שירו לאלהים-- זמרו שמו סלו לרכב בערבות--ביה שמו ועלזו לפניו | 4 |
४परमेश्वर का गीत गाओ, उसके नाम का भजन गाओ; जो निर्जल देशों में सवार होकर चलता है, उसके लिये सड़क बनाओ; उसका नाम यहोवा है, इसलिए तुम उसके सामने प्रफुल्लित हो!
אבי יתומים ודין אלמנות-- אלהים במעון קדשו | 5 |
५परमेश्वर अपने पवित्र धाम में, अनाथों का पिता और विधवाओं का न्यायी है।
אלהים מושיב יחידים ביתה-- מוציא אסירים בכושרות אך סוררים שכנו צחיחה | 6 |
६परमेश्वर अनाथों का घर बसाता है; और बन्दियों को छुड़ाकर सम्पन्न करता है; परन्तु विद्रोहियों को सूखी भूमि पर रहना पड़ता है।
אלהים--בצאתך לפני עמך בצעדך בישימון סלה | 7 |
७हे परमेश्वर, जब तू अपनी प्रजा के आगे-आगे चलता था, जब तू निर्जल भूमि में सेना समेत चला, (सेला)
ארץ רעשה אף-שמים נטפו-- מפני אלהים זה סיני-- מפני אלהים אלהי ישראל | 8 |
८तब पृथ्वी काँप उठी, और आकाश भी परमेश्वर के सामने टपकने लगा, उधर सीनै पर्वत परमेश्वर, हाँ इस्राएल के परमेश्वर के सामने काँप उठा।
גשם נדבות תניף אלהים נחלתך ונלאה אתה כוננתה | 9 |
९हे परमेश्वर, तूने बहुतायत की वर्षा की; तेरा निज भाग तो बहुत सूखा था, परन्तु तूने उसको हरा भरा किया है;
חיתך ישבו-בה תכין בטובתך לעני אלהים | 10 |
१०तेरा झुण्ड उसमें बसने लगा; हे परमेश्वर तूने अपनी भलाई से दीन जन के लिये तैयारी की है।
אדני יתן-אמר המבשרות צבא רב | 11 |
११प्रभु आज्ञा देता है, तब शुभ समाचार सुनानेवालियों की बड़ी सेना हो जाती है।
מלכי צבאות ידדון ידדון ונות-בית תחלק שלל | 12 |
१२अपनी-अपनी सेना समेत राजा भागे चले जाते हैं, और गृहस्थिन लूट को बाँट लेती है।
אם-תשכבון בין שפתים כנפי יונה נחפה בכסף ואברותיה בירקרק חרוץ | 13 |
१३क्या तुम भेड़शालाओं के बीच लेट जाओगे? और ऐसी कबूतरी के समान होंगे जिसके पंख चाँदी से और जिसके पर पीले सोने से मढ़े हुए हों?
בפרש שדי מלכים בה-- תשלג בצלמון | 14 |
१४जब सर्वशक्तिमान ने उसमें राजाओं को तितर-बितर किया, तब मानो सल्मोन पर्वत पर हिम पड़ा।
הר-אלהים הר-בשן הר גבננים הר-בשן | 15 |
१५बाशान का पहाड़ परमेश्वर का पहाड़ है; बाशान का पहाड़ बहुत शिखरवाला पहाड़ है।
למה תרצדון-- הרים גבננים ההר--חמד אלהים לשבתו אף-יהוה ישכן לנצח | 16 |
१६परन्तु हे शिखरवाले पहाड़ों, तुम क्यों उस पर्वत को घूरते हो, जिसे परमेश्वर ने अपने वास के लिये चाहा है, और जहाँ यहोवा सदा वास किए रहेगा?
רכב אלהים רבתים אלפי שנאן אדני בם סיני בקדש | 17 |
१७परमेश्वर के रथ बीस हजार, वरन् हजारों हजार हैं; प्रभु उनके बीच में है, जैसे वह सीनै पवित्रस्थान में है।
עלית למרום שבית שבי-- לקחת מתנות באדם ואף סוררים לשכן יה אלהים | 18 |
१८तू ऊँचे पर चढ़ा, तू लोगों को बँधुवाई में ले गया; तूने मनुष्यों से, वरन् हठीले मनुष्यों से भी भेंटें लीं, जिससे यहोवा परमेश्वर उनमें वास करे।
ברוך אדני יום יום יעמס-לנו--האל ישועתנו סלה | 19 |
१९धन्य है प्रभु, जो प्रतिदिन हमारा बोझ उठाता है; वही हमारा उद्धारकर्ता परमेश्वर है। (सेला)
האל לנו אל למושעות וליהוה אדני--למות תצאות | 20 |
२०वही हमारे लिये बचानेवाला परमेश्वर ठहरा; यहोवा प्रभु मृत्यु से भी बचाता है।
אך-אלהים--ימחץ ראש איביו קדקד שער--מתהלך באשמיו | 21 |
२१निश्चय परमेश्वर अपने शत्रुओं के सिर पर, और जो अधर्म के मार्ग पर चलता रहता है, उसका बाल भरी खोपड़ी पर मार-मार के उसे चूर करेगा।
אמר אדני מבשן אשיב אשיב ממצלות ים | 22 |
२२प्रभु ने कहा है, “मैं उन्हें बाशान से निकाल लाऊँगा, मैं उनको गहरे सागर के तल से भी फेर ले आऊँगा,
למען תמחץ רגלך--בדם לשון כלביך--מאיבים מנהו | 23 |
२३कि तू अपने पाँव को लहू में डुबोए, और तेरे शत्रु तेरे कुत्तों का भाग ठहरें।”
ראו הליכותיך אלהים הליכות אלי מלכי בקדש | 24 |
२४हे परमेश्वर तेरी शोभा-यात्राएँ देखी गई, मेरे परमेश्वर और राजा की शोभा यात्रा पवित्रस्थान में जाते हुए देखी गई।
קדמו שרים אחר נגנים בתוך עלמות תופפות | 25 |
२५गानेवाले आगे-आगे और तारवाले बाजों के बजानेवाले पीछे-पीछे गए, चारों ओर कुमारियाँ डफ बजाती थीं।
במקהלות ברכו אלהים אדני ממקור ישראל | 26 |
२६सभाओं में परमेश्वर का, हे इस्राएल के सोते से निकले हुए लोगों, प्रभु का धन्यवाद करो।
שם בנימן צעיר רדם--שרי יהודה רגמתם שרי זבלון שרי נפתלי | 27 |
२७पहला बिन्यामीन जो सबसे छोटा गोत्र है, फिर यहूदा के हाकिम और उनकी सभा और जबूलून और नप्ताली के हाकिम हैं।
צוה אלהיך עזך עוזה אלהים--זו פעלת לנו | 28 |
२८तेरे परमेश्वर ने तेरी सामर्थ्य को बनाया है, हे परमेश्वर, अपनी सामर्थ्य को हम पर प्रगट कर, जैसा तूने पहले प्रगट किया है।
מהיכלך על-ירושלם-- לך יובילו מלכים שי | 29 |
२९तेरे मन्दिर के कारण जो यरूशलेम में हैं, राजा तेरे लिये भेंट ले आएँगे।
גער חית קנה עדת אבירים בעגלי עמים-- מתרפס ברצי-כסף בזר עמים קרבות יחפצו | 30 |
३०नरकटों में रहनेवाले जंगली पशुओं को, सांडों के झुण्ड को और देश-देश के बछड़ों को झिड़क दे। वे चाँदी के टुकड़े लिये हुए प्रणाम करेंगे; जो लोगे युद्ध से प्रसन्न रहते हैं, उनको उसने तितर-बितर किया है।
יאתיו חשמנים מני מצרים כוש תריץ ידיו לאלהים | 31 |
३१मिस्र से अधिकारी आएँगे; कूशी अपने हाथों को परमेश्वर की ओर फुर्ती से फैलाएँगे।
ממלכות הארץ שירו לאלהים זמרו אדני סלה | 32 |
३२हे पृथ्वी पर के राज्य-राज्य के लोगों परमेश्वर का गीत गाओ; प्रभु का भजन गाओ, (सेला)
לרכב בשמי שמי-קדם-- הן יתן בקולו קול עז | 33 |
३३जो सबसे ऊँचे सनातन स्वर्ग में सवार होकर चलता है; देखो वह अपनी वाणी सुनाता है, वह गम्भीर वाणी शक्तिशाली है।
תנו עז לאלהים על-ישראל גאותו ועזו בשחקים | 34 |
३४परमेश्वर की सामर्थ्य की स्तुति करो, उसका प्रताप इस्राएल पर छाया हुआ है, और उसकी सामर्थ्य आकाशमण्डल में है।
נורא אלהים ממקדשיך אל ישראל-- הוא נתן עז ותעצמות לעם ברוך אלהים | 35 |
३५हे परमेश्वर, तू अपने पवित्रस्थानों में भययोग्य है, इस्राएल का परमेश्वर ही अपनी प्रजा को सामर्थ्य और शक्ति का देनेवाला है। परमेश्वर धन्य है।