< תהילים 61 >

למנצח על-נגינת לדוד ב שמעה אלהים רנתי הקשיבה תפלתי 1
संगीत निर्देशक के लिये. तार वाद्यों की संगत के साथ. दावीद की रचना परमेश्वर, मेरे चिल्लाने को सुनिए; मेरी प्रार्थना पर ध्यान दीजिए.
מקצה הארץ אליך אקרא-- בעטף לבי בצור-ירום ממני תנחני 2
मैं पृथ्वी की छोर से आपको पुकार रहा हूं, आपको पुकारते-पुकारते मेरा हृदय डूबा जा रहा है; मुझे उस उच्च, अगम्य चट्टान पर खड़ा कीजिए जिसमें मेरी सुरक्षा है.
כי-היית מחסה לי מגדל-עז מפני אויב 3
शत्रुओं के विरुद्ध मेरे लिए आप एक सुदृढ़ स्तंभ, एक आश्रय-स्थल रहे हैं.
אגורה באהלך עולמים אחסה בסתר כנפיך סלה 4
मेरी लालसा है कि मैं आपके आश्रय में चिरकाल निवास करूं और आपके पंखों की छाया में मेरी सुरक्षा रहे.
כי-אתה אלהים שמעת לנדרי נתת ירשת יראי שמך 5
परमेश्वर, आपने मेरी मन्‍नतें सुनी हैं; आपने मुझे वह सब प्रदान किया है, जो आपके श्रद्धालुओं का निज भाग होता है.
ימים על-ימי-מלך תוסיף שנותיו כמו-דר ודר 6
आप राजा को आयुष्मान करेंगे, उनकी आयु के वर्ष अनेक पीढ़ियों के तुल्य हो जाएंगे.
ישב עולם לפני אלהים חסד ואמת מן ינצרהו 7
परमेश्वर की उपस्थिति में वह सदा-सर्वदा सिंहासन पर विराजमान रहेंगे; उनकी सुरक्षा के निमित्त आप अपने करुणा-प्रेम एवं सत्य को प्रगट करें.
כן אזמרה שמך לעד-- לשלמי נדרי יום יום 8
तब मैं आपकी महिमा का गुणगान करूंगा और दिन-प्रतिदिन अपनी मन्‍नतें पूरी करता रहूंगा.

< תהילים 61 >