< תהילים 59 >
למנצח אל-תשחת לדוד מכתם בשלח שאול וישמרו את-הבית להמיתו ב הצילני מאיבי אלהי ממתקוממי תשגבני | 1 |
१प्रधान बजानेवाले के लिये अल-तशहेत राग में दाऊद का मिक्ताम; जब शाऊल के भेजे हुए लोगों ने घर का पहरा दिया कि उसको मार डाले हे मेरे परमेश्वर, मुझ को शत्रुओं से बचा, मुझे ऊँचे स्थान पर रखकर मेरे विरोधियों से बचा,
הצילני מפעלי און ומאנשי דמים הושיעני | 2 |
२मुझ को बुराई करनेवालों के हाथ से बचा, और हत्यारों से मेरा उद्धार कर।
כי הנה ארבו לנפשי-- יגורו עלי עזים לא-פשעי ולא-חטאתי יהוה | 3 |
३क्योंकि देख, वे मेरी घात में लगे हैं; हे यहोवा, मेरा कोई दोष या पाप नहीं है, तो भी बलवन्त लोग मेरे विरुद्ध इकट्ठे होते हैं।
בלי-עון ירצון ויכוננו עורה לקראתי וראה | 4 |
४मैं निर्दोष हूँ तो भी वे मुझसे लड़ने को मेरी ओर दौड़ते है; जाग और मेरी मदद कर, और यह देख!
ואתה יהוה-אלהים צבאות אלהי ישראל-- הקיצה לפקד כל-הגוים אל-תחן כל-בגדי און סלה | 5 |
५हे सेनाओं के परमेश्वर यहोवा, हे इस्राएल के परमेश्वर सब अन्यजातियों को दण्ड देने के लिये जाग; किसी विश्वासघाती अत्याचारी पर अनुग्रह न कर। (सेला)
ישובו לערב יהמו ככלב ויסובבו עיר | 6 |
६वे लोग साँझ को लौटकर कुत्ते के समान गुर्राते हैं, और नगर के चारों ओर घूमते हैं।
הנה יביעון בפיהם--חרבות בשפתותיהם כי-מי שמע | 7 |
७देख वे डकारते हैं, उनके मुँह के भीतर तलवारें हैं, क्योंकि वे कहते हैं, “कौन हमें सुनता है?”
ואתה יהוה תשחק-למו תלעג לכל-גוים | 8 |
८परन्तु हे यहोवा, तू उन पर हँसेगा; तू सब अन्यजातियों को उपहास में उड़ाएगा।
עזו אליך אשמרה כי-אלהים משגבי | 9 |
९हे परमेश्वर, मेरे बल, मैं तुझ पर ध्यान दूँगा, तू मेरा ऊँचा गढ़ है।
אלהי חסדו (חסדי) יקדמני אלהים יראני בשררי | 10 |
१०परमेश्वर करुणा करता हुआ मुझसे मिलेगा; परमेश्वर मेरे शत्रुओं के विषय मेरी इच्छा पूरी कर देगा।
אל-תהרגם פן ישכחו עמי--הניעמו בחילך והורידמו מגננו אדני | 11 |
११उन्हें घात न कर, ऐसा न हो कि मेरी प्रजा भूल जाए; हे प्रभु, हे हमारी ढाल! अपनी शक्ति से उन्हें तितर-बितर कर, उन्हें दबा दे।
חטאת-פימו דבר-שפתימו וילכדו בגאונם ומאלה ומכחש יספרו | 12 |
१२वह अपने मुँह के पाप, और होठों के वचन, और श्राप देने, और झूठ बोलने के कारण, अभिमान में फँसे हुए पकड़े जाएँ।
כלה בחמה כלה ואינמו וידעו--כי-אלהים משל ביעקב לאפסי הארץ סלה | 13 |
१३जलजलाहट में आकर उनका अन्त कर, उनका अन्त कर दे ताकि वे नष्ट हो जाएँ तब लोग जानेंगे कि परमेश्वर याकूब पर, वरन् पृथ्वी की छोर तक प्रभुता करता है। (सेला)
וישבו לערב יהמו ככלב ויסובבו עיר | 14 |
१४वे साँझ को लौटकर कुत्ते के समान गुर्राते, और नगर के चारों ओर घूमते है।
המה ינועון (יניעון) לאכל-- אם-לא ישבעו וילינו | 15 |
१५वे टुकड़े के लिये मारे-मारे फिरते, और तृप्त न होने पर रात भर गुर्राते है।
ואני אשיר עזך-- וארנן לבקר חסדך כי-היית משגב לי ומנוס ביום צר-לי | 16 |
१६परन्तु मैं तेरी सामर्थ्य का यश गाऊँगा, और भोर को तेरी करुणा का जयजयकार करूँगा। क्योंकि तू मेरा ऊँचा गढ़ है, और संकट के समय मेरा शरणस्थान ठहरा है।
עזי אליך אזמרה כי-אלהים משגבי אלהי חסדי | 17 |
१७हे मेरे बल, मैं तेरा भजन गाऊँगा, क्योंकि हे परमेश्वर, तू मेरा ऊँचा गढ़ और मेरा करुणामय परमेश्वर है।