< תהילים 52 >

למנצח משכיל לדוד ב בבוא דואג האדמי-- ויגד לשאול ויאמר לו-- בא דוד אל-בית אחימלך ג מה-תתהלל ברעה הגבור חסד אל כל-היום 1
संगीत निर्देशक के लिये. दावीद की मसकील गीत रचना. इसका संदर्भ: एदोमवासी दोएग ने जाकर शाऊल को सूचित किया कि दावीद अहीमेलेख के आवास में ठहरे हैं. हे बलवान घमंडी, अपनी बुराई का अहंकार क्यों करता है? तू दिन भर क्यों घमंड करता है, तू जो परमेश्वर की नजर में एक अपमान है?
הוות תחשב לשונך כתער מלטש עשה רמיה 2
तेज उस्तरे जैसी तुम्हारी जीभ विनाश की बुरी युक्ति रचती रहती है, और तुम छल के कार्य में लिप्‍त रहते हो.
אהבת רע מטוב שקר מדבר צדק סלה 3
तुम्हें भलाई से ज्यादा अधर्म, और सत्य से अधिक झूठाचार पसंद है.
אהבת כל-דברי-בלע לשון מרמה 4
हे छली जीभ, तुझे तो हर एक बुरा शब्द प्रिय है!
גם-אל יתצך לנצח יחתך ויסחך מאהל ושרשך מארץ חיים סלה 5
यह सुनिश्चित है कि परमेश्वर ने तेरे लिए स्थायी विनाश निर्धारित किया है: वह तुझे उखाड़कर तेरे निवास से दूर कर देंगे; परमेश्वर तुझे जीव-लोक से उखाड़ देंगे.
ויראו צדיקים וייראו ועליו ישחקו 6
यह देख धर्मी भयभीत हो जाएंगे; वे उसे देख यह कहते हुए उपहास करेंगे,
הנה הגבר-- לא ישים אלהים מעוזו ויבטח ברב עשרו יעז בהותו 7
“उस पुरुष को देखो, जिसने परमेश्वर को अपना आश्रय बनाना उपयुक्त न समझा परंतु उसने अपनी धन-संपत्ति पर भरोसा किया और अन्यों पर दुष्कर्म करते हुए सशक्त होता गया!”
ואני כזית רענן-- בבית אלהים בטחתי בחסד-אלהים עולם ועד 8
किंतु मैं परमेश्वर के निवास के हरे-भरे जैतून वृक्ष के समान हूं; मैं परमेश्वर के करुणा-प्रेम पर सदा-सर्वदा भरोसा रखता हूं.
אודך לעולם כי עשית ואקוה שמך כי-טוב נגד חסידיך 9
परमेश्वर, मैं आपके द्वारा किए गए कार्यों के लिए सदा-सर्वदा आपका धन्यवाद करता रहूंगा. आपके नाम मेरी आशा रहेगी, क्योंकि वह उत्तम है, आपके भक्तों के उपस्थिति में मैं आपकी वंदना करता रहूंगा.

< תהילים 52 >