< תהילים 5 >
למנצח אל-הנחילות מזמור לדוד ב אמרי האזינה יהוה בינה הגיגי | 1 |
संगीत निर्देशक के लिये. बांसुरी वाद्यों के लिए. दावीद का एक स्तोत्र. याहवेह, मेरे वचनों पर ध्यान दें, मेरे शब्दों की आहों पर विचार करें.
הקשיבה לקול שועי--מלכי ואלהי כי-אליך אתפלל | 2 |
मेरे परमेश्वर, मेरे राजा, सहायता के लिए मेरी पुकार पर ध्यान दें, क्योंकि याहवेह, मेरी यह प्रार्थना आपसे है.
יהוה--בקר תשמע קולי בקר אערך-לך ואצפה | 3 |
याहवेह, आप प्रातःकाल मेरी वाणी सुनेंगे; सूर्योदय के समय मैं आपको बलि अर्पित करूंगा और आपके प्रत्युत्तर की प्रतीक्षा करूंगा.
כי לא אל חפץ רשע אתה לא יגרך רע | 4 |
निःसंदेह आप वह परमेश्वर नहीं, जो दुष्टता का समर्थन करें; वस्तुतः बुराई आपके साथ नहीं रह सकती.
לא-יתיצבו הוללים לנגד עיניך שנאת כל-פעלי און | 5 |
घमंडी आपकी उपस्थिति में ठहर नहीं सकते, दुष्ट आपके लिए घृणास्पद हैं;
תאבד דברי כזב איש-דמים ומרמה יתעב יהוה | 6 |
झूठ बोलने वालों का आप विनाश करते हैं. हत्यारों और धूर्तों से, याहवेह, को घृणा है.
ואני--ברב חסדך אבוא ביתך אשתחוה אל-היכל-קדשך ביראתך | 7 |
किंतु आपके, अपार प्रेम के बाहुल्य के परिणामस्वरूप मैं, आपके आवास में प्रवेश कर सकूंगा; पूर्ण श्रद्धा में झुककर मैं आपके पवित्र मंदिर में आराधना करूंगा.
יהוה נחני בצדקתך--למען שוררי הושר (הישר) לפני דרכך | 8 |
याहवेह, मेरे शत्रुओं के कारण अपने धर्ममय मार्ग पर मेरी अगुवाई करें; मेरे आगे-आगे अपने सीधे मार्ग को दिखा.
כי אין בפיהו נכונה--קרבם הוות קבר-פתוח גרנם לשונם יחליקון | 9 |
मेरे शत्रुओं का एक भी शब्द सच्चा नहीं है; उनके हृदय बुराई से भरे हैं. उनका गला खुली हुई कब्र समान है; उनकी जीभ चिकनी-चुपड़ी बातें करती है.
האשימם אלהים-- יפלו ממעצותיהם ברב פשעיהם הדיחמו-- כי-מרו בך | 10 |
प्रभु परमेश्वर! आप उन पर दंड-आज्ञा प्रसारित करें, कि अपनी ही युक्तियों के जाल में फंसकर उनका नाश हो जाए, उनके अपराधों की अधिकता के कारण आप उन्हें अपनी उपस्थिति से दूर करें, क्योंकि उन्होंने आपके विरुद्ध बलवा किया है.
וישמחו כל-חוסי בך לעולם ירננו-- ותסך עלימו ויעלצו בך אהבי שמך | 11 |
आनंदित हों आपके सभी शरणागत; सदैव हो उनका आनंद. आप उन्हें सुरक्षित रखें, जो आपसे प्रेम रखते हैं, वे सदैव उल्लसित रहें.
כי-אתה תברך צדיק יהוה--כצנה רצון תעטרנו | 12 |
याहवेह, धर्मियों पर आपकी कृपादृष्टि बनी रहती है; आप अपने अनुग्रह में उन्हें ढाल के समान सुरक्षा प्रदान करते हैं.