< תהילים 22 >
למנצח על-אילת השחר מזמור לדוד ב אלי אלי למה עזבתני רחוק מישועתי דברי שאגתי | 1 |
संगीत निर्देशक के लिये. “सबेरे की हिरणी” धुन पर आधारित. दावीद का एक स्तोत्र. मेरे परमेश्वर, मेरे परमेश्वर, क्यों आपने मेरा परित्याग कर दिया? मुझे मुक्त करने में इतना विलंब क्यों हो रहा है? क्यों मेरे कराहने का स्वर आप सुन नहीं पा रहे?
אלהי--אקרא יומם ולא תענה ולילה ולא-דמיה לי | 2 |
मेरे परमेश्वर, मैं दिन में पुकारता हूं पर आप उत्तर नहीं देते, रात्रि में भी मुझे शांति प्राप्त नहीं हो पाती.
ואתה קדוש-- יושב תהלות ישראל | 3 |
जबकि पवित्र हैं आप; जो इस्राएल के स्तवन पर विराजमान हैं.
בך בטחו אבתינו בטחו ותפלטמו | 4 |
हमारे पूर्वजों ने आप पर भरोसा किया; उन्होंने आप पर भरोसा किया और आपने उनका उद्धार किया.
אליך זעקו ונמלטו בך בטחו ולא-בושו | 5 |
उन्होंने आपको पुकारा और आपने उनका उद्धार किया; आप में उनके विश्वास ने उन्हें लज्जित होने न दिया.
ואנכי תולעת ולא-איש חרפת אדם ובזוי עם | 6 |
अब मैं मनुष्य नहीं, कीड़ा मात्र रह गया हूं, मनुष्यों के लिए लज्जित, जनसाधारण के लिए अपमानित.
כל-ראי ילעגו לי יפטירו בשפה יניעו ראש | 7 |
वे सभी, जो मुझे देखते हैं, मेरा उपहास करते हैं; वे मेरा अपमान करते हुए सिर हिलाते हुए कहते हैं,
גל אל-יהוה יפלטהו יצילהו כי חפץ בו | 8 |
“उसने याहवेह में भरोसा किया है, याहवेह ही उसे मुक्त कराएं. वही उसे बचाएं, क्योंकि वह याहवेह में ही मगन रहता है.”
כי-אתה גחי מבטן מבטיחי על-שדי אמי | 9 |
आप ही हैं, जिन्होंने मुझे गर्भ से सुरक्षित निकाला; जब मैं अपनी माता की गोद में ही था, आपने मुझमें अपने प्रति विश्वास जगाया.
עליך השלכתי מרחם מבטן אמי אלי אתה | 10 |
जन्म के समय से ही मुझे आपकी सुरक्षा में छोड़ दिया गया; आप उस क्षण से मेरे परमेश्वर हैं, जिस क्षण से मैं माता के गर्भ में आया.
אל-תרחק ממני כי-צרה קרובה כי-אין עוזר | 11 |
प्रभु, मुझसे दूर न रहें, क्योंकि संकट निकट दिखाई दे रहा है और मेरा सहायक कोई नहीं.
סבבוני פרים רבים אבירי בשן כתרוני | 12 |
अनेक सांड़ मुझे घेरे हुए हैं; बाशान के सशक्त सांड़ों ने मुझे घेर रखा है.
פצו עלי פיהם אריה טרף ושאג | 13 |
उन्होंने अपने मुंह ऐसे फाड़ रखे हैं जैसे गरजनेवाले हिंसक सिंह अपने शिकार को देख मुख फाड़ते हैं.
כמים נשפכתי-- והתפרדו כל-עצמותי היה לבי כדונג נמס בתוך מעי | 14 |
मुझे जल के समान उंडेल दिया गया है, मेरी हड्डियां जोड़ों से उखड़ गई हैं. मेरा हृदय मोम समान हो चुका है; वह भी मेरे भीतर ही भीतर पिघल चुका है.
יבש כחרש כחי ולשוני מדבק מלקוחי ולעפר-מות תשפתני | 15 |
मेरा मुंह ठीकरे जैसा शुष्क हो चुका है, मेरी जीभ तालू से चिपक गई है; आपने मुझे मृत्यु की मिट्टी में छोड़ दिया है.
כי סבבוני כלבים עדת מרעים הקיפוני כארי ידי ורגלי | 16 |
कुत्ते मुझे घेरकर खड़े हुए हैं, दुष्टों का समूह मेरे चारों ओर खड़ा हुआ है; उन्होंने मेरे हाथ और पांव छेद दिए हैं.
אספר כל-עצמותי המה יביטו יראו-בי | 17 |
अब मैं अपनी एक-एक हड्डी गिन सकता हूं; लोग मुझे ताकते हुए मुझ पर कुदृष्टि डालते हैं.
יחלקו בגדי להם ועל-לבושי יפילו גורל | 18 |
उन्होंने मेरा बाहरी कपड़ा आपस में बांट लिया, और मेरे अंदर के वस्त्र के लिए पासा फेंका.
ואתה יהוה אל-תרחק אילותי לעזרתי חושה | 19 |
किंतु, याहवेह, आप मुझसे दूर न रहें. आप मेरी शक्ति के स्रोत हैं; मेरी सहायता के लिए देर मत लगाइए.
הצילה מחרב נפשי מיד-כלב יחידתי | 20 |
तलवार के प्रहार से तथा कुत्तों के आक्रमण से, मेरे जीवन की रक्षा करें.
הושיעני מפי אריה ומקרני רמים עניתני | 21 |
सिंहों के मुंह से तथा वन्य सांड़ों के सीगों से, मेरी रक्षा करें.
אספרה שמך לאחי בתוך קהל אהללך | 22 |
तब मैं स्वजनों में आपकी महिमा का प्रचार करूंगा; सभा में मैं आपका स्तवन करूंगा.
יראי יהוה הללוהו-- כל-זרע יעקב כבדוהו וגורו ממנו כל-זרע ישראל | 23 |
याहवेह के श्रद्धालुओ, उनका स्तवन करो! याकोब के वंशजो, उनका सम्मान करो! समस्त इस्राएल वंशजो, उनकी वंदना करो!
כי לא-בזה ולא שקץ ענות עני-- ולא-הסתיר פניו ממנו ובשועו אליו שמע | 24 |
क्योंकि याहवेह ने दुःखितों की शोचनीय, करुण स्थिति को न तो तुच्छ जाना और न ही उससे घृणा की. वह पीड़ितों की यातनाएं देखकर उनसे दूर न हुए, परंतु उन्होंने उनकी सहायता के लिए उनकी वाणी सुनी.
מאתך תהלתי בקהל רב--נדרי אשלם נגד יראיו | 25 |
महासभा में आपके गुणगान के लिए मेरे प्रेरणास्रोत आप ही हैं; आपके श्रद्धालुओं के सामने मैं अपने प्रण पूर्ण करूंगा.
יאכלו ענוים וישבעו-- יהללו יהוה דרשיו יחי לבבכם לעד | 26 |
नम्र पुरुष भोजन कर तृप्त हो जाएगा; जो याहवेह के खोजी हैं, वे उनका स्तवन करेंगे. सर्वदा सजीव रहे तुम्हारा हृदय!
יזכרו וישבו אל-יהוה-- כל-אפסי-ארץ וישתחוו לפניך כל-משפחות גוים | 27 |
पृथ्वी की छोर तक सभी मनुष्य याहवेह को स्मरण कर उनकी ओर उन्मुख होंगे, राष्ट्रों के समस्त परिवार उनके सामने नतमस्तक होंगे.
כי ליהוה המלוכה ומשל בגוים | 28 |
क्योंकि राज्य याहवेह ही का है, समस्त राष्ट्रों के अधिपति वही हैं.
אכלו וישתחוו כל-דשני-ארץ-- לפניו יכרעו כל-יורדי עפר ונפשו לא חיה | 29 |
खा-पीकर पृथ्वी के समस्त हृष्ट-पुष्ट उनके सामने नतमस्तक हो उनकी वंदना करेंगे; सभी नश्वर मनुष्य उनके सामने घुटने टेक देंगे, जो अपने ही प्राण जीवित रख नहीं सकते.
זרע יעבדנו יספר לאדני לדור | 30 |
यह संपूर्ण पीढ़ी उनकी सेवा करेगी; भावी पीढ़ी को प्रभु के विषय में बताया जाएगा.
יבאו ויגידו צדקתו לעם נולד כי עשה | 31 |
वे परमेश्वर की धार्मिकता तथा उनके द्वारा किए गए महाकार्य की घोषणा उस पीढ़ी के सामने करेंगे, जो अभी अजन्मी ही है.