< תהילים 18 >

למנצח לעבד יהוה--לדוד אשר דבר ליהוה את-דברי השירה הזאת-- ביום הציל-יהוה אותו מכף כל-איביו ומיד שאול ב ויאמר-- ארחמך יהוה חזקי 1
संगीत निर्देशक के लिये. याहवेह के सेवक दावीद की रचना. दावीद ने यह गीत याहवेह के सामने गाया जब याहवेह ने दावीद को उनके शत्रुओं तथा शाऊल के आक्रमण से बचा लिया था. दावीद ने कहा: याहवेह, मेरे सामर्थ्य, मैं आपसे प्रेम करता हूं.
יהוה סלעי ומצודתי-- ומפלטי אלי צורי אחסה-בו מגני וקרן-ישעי משגבי 2
याहवेह मेरी चट्टान, मेरा गढ़ और मेरे छुड़ानेवाले हैं; मेरे परमेश्वर, मेरे लिए चट्टान हैं, जिनमें मैं आसरा लेता हूं, वह मेरी ढाल और मेरे उद्धार का सींग, वह मेरा गढ़.
מהלל אקרא יהוה ומן-איבי אושע 3
मैं दोहाई याहवेह की देता हूं, सिर्फ वही स्तुति के योग्य हैं, और मैं शत्रुओं से छुटकारा पा लेता हूं.
אפפוני חבלי-מות ונחלי בליעל יבעתוני 4
मृत्यु की लहरों में घिर चुका था; मुझ पर विध्वंस की तेज धारा का वार हो रहा था.
חבלי שאול סבבוני קדמוני מוקשי מות (Sheol h7585) 5
अधोलोक के तंतुओं ने मुझे उलझा लिया था; मैं मृत्यु के जाल के आमने-सामने आ गया था. (Sheol h7585)
בצר-לי אקרא יהוה-- ואל-אלהי אשוע ישמע מהיכלו קולי ושועתי לפניו תבוא באזניו 6
अपनी वेदना में मैंने याहवेह की दोहाई दी; मैंने अपने ही परमेश्वर को पुकारा. अपने मंदिर में उन्होंने मेरी आवाज सुन ली, उनके कानों में मेरा रोना जा पड़ा.
ותגעש ותרעש הארץ-- ומוסדי הרים ירגזו ויתגעשו כי-חרה לו 7
पृथ्वी झूलकर कांपने लगी, पहाड़ों की नींव थरथरा उठी; और कांपने लगी. क्योंकि प्रभु क्रुद्ध थे.
עלה עשן באפו-- ואש-מפיו תאכל גחלים בערו ממנו 8
उनके नथुनों से धुआं उठ रहा था; उनके मुख की आग चट करती जा रही थी, उसने कोयलों को दहका रखा था.
ויט שמים וירד וערפל תחת רגליו 9
उन्होंने आकाशमंडल को झुकाया और उतर आए; उनके पैरों के नीचे घना अंधकार था.
וירכב על-כרוב ויעף וידא על-כנפי-רוח 10
वह करूब पर चढ़कर उड़ गए; वह हवा के पंखों पर चढ़कर उड़ गये!
ישת חשך סתרו-- סביבותיו סכתו חשכת-מים עבי שחקים 11
उन्होंने अंधकार ओढ़ लिया, वह उनका छाता बन गया, घने-काले वर्षा के मेघ में घिरे हुए.
מנגה נגדו עביו עברו--ברד וגחלי-אש 12
उनकी उपस्थिति के तेज से मेघ ओलों और बिजलियां के साथ आगे बढ़ रहे थे.
וירעם בשמים יהוה--ועליון יתן קלו ברד וגחלי-אש 13
स्वर्ग से याहवेह ने गर्जन की और परम प्रधान ने अपने शब्द सुनाए.
וישלח חציו ויפיצם וברקים רב ויהמם 14
उन्होंने बाण छोड़े और उन्हें बिखरा दिया, बिजलियों ने उनके पैर उखाड़ दिए.
ויראו אפיקי מים ויגלו מוסדות תבל מגערתך יהוה-- מנשמת רוח אפך 15
याहवेह की प्रताड़ना से, नथुनों से उनके सांस के झोंके से सागर के जलमार्ग दिखाई देने लगे; संसार की नीवें खुल गईं.
ישלח ממרום יקחני ימשני ממים רבים 16
उन्होंने स्वर्ग से हाथ बढ़ाकर मुझे थाम लिया; प्रबल जल प्रवाह से उन्होंने मुझे बाहर निकाल लिया.
יצילני מאיבי עז ומשנאי כי-אמצו ממני 17
उन्होंने मुझे मेरे प्रबल शत्रु से मुक्त किया, उनसे, जिन्हें मुझसे घृणा थी, वे मुझसे कहीं अधिक शक्तिमान थे.
יקדמוני ביום-אידי ויהי-יהוה למשען לי 18
संकट के दिन उन्होंने मुझ पर आक्रमण कर दिया था, किंतु मेरी सहायता याहवेह में मगन थी.
ויוציאני למרחב יחלצני כי חפץ בי 19
वह मुझे खुले स्थान पर ले आए; मुझसे अपनी प्रसन्‍नता के कारण उन्होंने मुझे छुड़ाया है.
יגמלני יהוה כצדקי כבר ידי ישיב לי 20
मेरी भलाई के अनुसार ही याहवेह ने मुझे प्रतिफल दिया है; मेरे हाथों की स्वच्छता के अनुसार उन्होंने मुझे ईनाम दिया है.
כי-שמרתי דרכי יהוה ולא-רשעתי מאלהי 21
मैं याहवेह की नीतियों का पालन करता रहा हूं; मैंने परमेश्वर के विरुद्ध कोई दुराचार नहीं किया है.
כי כל-משפטיו לנגדי וחקתיו לא-אסיר מני 22
उनकी सारी नियम संहिता मेरे सामने बनी रही; उनके नियमों से मैं कभी भी विचलित नहीं हुआ.
ואהי תמים עמו ואשתמר מעוני 23
मैं उनके सामने निर्दोष बना रहा, दोष भाव मुझसे दूर ही दूर रहा.
וישב-יהוה לי כצדקי כבר ידי לנגד עיניו 24
इसलिये याहवेह ने मुझे मेरी भलाई के अनुसार ही प्रतिफल दिया है, उनकी नज़रों में मेरे हाथों की शुद्धता के अनुसार.
עם-חסיד תתחסד עם-גבר תמים תתמם 25
सच्चे लोगों के प्रति आप स्वयं विश्वासयोग्य साबित होते हैं, निर्दोष व्यक्ति पर आप स्वयं को निर्दोष ही प्रकट करते हैं.
עם-נבר תתברר ועם-עקש תתפתל 26
वह, जो निर्मल है, उस पर अपनी निर्मलता प्रकट करते हैं, कुटिल व्यक्ति पर आप अपनी चतुरता प्रगट करते हैं.
כי-אתה עם-עני תושיע ועינים רמות תשפיל 27
आप विनम्र को सुरक्षा प्रदान करते हैं, किंतु आप नीचा उनको कर देते हैं, जिनकी आंखें अहंकार से चढ़ी होती हैं.
כי-אתה תאיר נרי יהוה אלהי יגיה חשכי 28
याहवेह, आप मेरे दीपक को जलाते रहिये, मेरे परमेश्वर, आप मेरे अंधकार को ज्योतिर्मय कर देते हैं.
כי-בך ארץ גדוד ובאלהי אדלג-שור 29
जब आप मेरी ओर हैं, तो मैं सेना से टक्कर ले सकता हूं; मेरे परमेश्वर के कारण मैं दीवार तक फांद सकता हूं.
האל תמים דרכו אמרת-יהוה צרופה מגן הוא לכל החסים בו 30
यह वह परमेश्वर हैं, जिनकी नीतियां खरी हैं: ताया हुआ है याहवेह का वचन; अपने सभी शरणागतों के लिए वह ढाल बन जाते हैं.
כי מי אלוה מבלעדי יהוה ומי צור זולתי אלהינו 31
क्योंकि याहवेह के अलावा कोई परमेश्वर है? और हमारे परमेश्वर के अलावा कोई चट्टान है?
האל המאזרני חיל ויתן תמים דרכי 32
वही परमेश्वर मेरे मजबूत आसरा हैं; वह निर्दोष व्यक्ति को अपने मार्ग पर चलाते हैं.
משוה רגלי כאילות ועל במתי יעמידני 33
उन्हीं ने मेरे पांवों को हिरण के पांवों के समान बना दिया है; ऊंचे स्थानों पर वह मुझे सुरक्षा देते हैं.
מלמד ידי למלחמה ונחתה קשת-נחושה זרועתי 34
वह मेरे हाथों को युद्ध के लिए प्रशिक्षित करते हैं; अब मेरी बांहें कांसे के धनुष को भी इस्तेमाल कर लेती हैं.
ותתן-לי מגן ישעך וימינך תסעדני וענותך תרבני 35
आपने मुझे उद्धार की ढाल प्रदान की है, आपका दायां हाथ मुझे थामे हुए है; आपकी सौम्यता ने मुझे महिमा प्रदान की है.
תרחיב צעדי תחתי ולא מעדו קרסלי 36
मेरे पांवों के लिए आपने चौड़ा रास्ता दिया है, इसमें मेरे पगों के लिए कोई फिसलन नहीं है.
ארדוף אויבי ואשיגם ולא-אשוב עד-כלותם 37
मैंने अपने शत्रुओं का पीछा कर उन्हें नाश कर दिया है; जब तक वे पूरी तरह नाश न हो गए मैं लौटकर नहीं आया.
אמחצם ולא-יכלו קום יפלו תחת רגלי 38
मैंने उन्हें ऐसा कुचल दिया कि वे पुनः सिर न उठा सकें; वे तो मेरे पैरों में आ गिरे.
ותאזרני חיל למלחמה תכריע קמי תחתי 39
आपने मुझे युद्ध के लिए आवश्यक शक्ति से भर दिया; आपने उन्हें, जो मेरे विरुद्ध उठ खड़े हुए थे, मेरे सामने झुका दिया.
ואיבי נתתה לי ערף ומשנאי אצמיתם 40
आपने मेरे शत्रुओं को पीठ दिखाकर भागने पर विवश कर दिया, वे मेरे विरोधी थे. मैंने उन्हें नष्ट कर दिया.
ישועו ואין-מושיע על-יהוה ולא ענם 41
उन्होंने मदद के लिए पुकारा, मगर उनकी रक्षा के लिए कोई भी न आया. उन्होंने याहवेह की भी दोहाई दी, मगर उन्होंने भी उन्हें उत्तर न दिया.
ואשחקם כעפר על-פני-רוח כטיט חוצות אריקם 42
मैंने उन्हें ऐसा कुचला कि वे पवन में उड़ती धूल से हो गए; मैंने उन्हें मार्ग के कीचड़ के समान अपने पैरों से रौंद डाला.
תפלטני מריבי-עם תשימני לראש גוים עם לא-ידעתי יעבדוני 43
आपने मुझे मेरे सजातियों के द्वारा उठाए कलह से छुटकारा दिया है; आपने मुझे सारे राष्ट्रों पर सबसे ऊपर बनाए रखा; अब वे लोग मेरी सेवा कर रहे हैं, जिनसे मैं पूरी तरह अपरिचित हूं.
לשמע אזן ישמעו לי בני-נכר יכחשו-לי 44
विदेशी मेरी उपस्थिति में दास की तरह व्यवहार करते आए; जैसे ही उन्हें मेरे विषय में मालूम हुआ, वे मेरे प्रति आज्ञाकारी हो गए.
בני-נכר יבלו ויחרגו ממסגרותיהם 45
विदेशियों का मनोबल जाता रहा; वे कांपते हुए अपने गढ़ों से बाहर आ गए.
חי-יהוה וברוך צורי וירום אלוהי ישעי 46
जीवित हैं याहवेह! धन्य हैं मेरी चट्टान! मेरे छुटकारे की चट्टान, मेरे परमेश्वर प्रतिष्ठित हों!
האל--הנותן נקמות לי וידבר עמים תחתי 47
परमेश्वर, जिन्होंने मुझे प्रतिफल दिया मेरा बदला लिया, और जनताओं को मेरे अधीन कर दिया.
מפלטי מאיבי אף מן-קמי תרוממני מאיש חמס תצילני 48
जो मुझे मेरे शत्रुओं से मुक्त करते हैं, आप ही ने मुझे मेरे शत्रुओं के ऊपर ऊंचा किया है; आप ही ने हिंसक पुरुषों से मेरी रक्षा की है.
על-כן אודך בגוים יהוה ולשמך אזמרה 49
इसलिये, याहवेह, मैं राष्ट्रों के सामने आपकी स्तुति करूंगा; आपके नाम का गुणगान करूंगा.
מגדל ישועות מלכו ועשה חסד למשיחו--לדוד ולזרעו עד-עולם 50
“अपने राजा के लिए वही हैं छुटकारे का खंभा; अपने अभिषिक्त पर दावीद और उनके वंशजों पर, वह हमेशा अपार प्रेम प्रकट करते रहते हैं.”

< תהילים 18 >