< מִשְׁלֵי 23 >
כי-תשב ללחום את-מושל-- בין תבין את-אשר לפניך | 1 |
जब तुम किसी अधिकारी के साथ भोजन के लिए बैठो, जो कुछ तुम्हारे समक्ष है, सावधानीपूर्वक उसका ध्यान करो.
ושמת שכין בלעך-- אם-בעל נפש אתה | 2 |
उपयुक्त होगा कि तुम अपनी भूख पर नियंत्रण रख भोजन की मात्रा कम ही रखो.
אל-תתאו למטעמותיו והוא לחם כזבים | 3 |
उसके उत्कृष्ट व्यंजनों की लालसा न करना, क्योंकि वे सभी धोखे के भोजन हैं.
אל-תיגע להעשיר מבינתך חדל | 4 |
धनाढ्य हो जाने की अभिलाषा में स्वयं को अतिश्रम के बोझ के नीचे दबा न डालो.
התעוף (התעיף) עיניך בו ואיננו כי עשה יעשה-לו כנפים כנשר ועיף (יעוף) השמים | 5 |
जैसे ही तुम्हारी दृष्टि इस पर जा ठहरती है, यह अदृश्य हो जाती है, मानो इसके पंख निकल आए हों, और यह गरुड़ के समान आकाश में उड़ जाता है.
אל-תלחם--את-לחם רע עין ואל-תתאו למטעמתיו | 6 |
भोजन के लिए किसी कंजूस के घर न जाना, और न उसके उत्कृष्ट व्यंजनों की लालसा करना;
כי כמו שער בנפשו-- כן-הוא אכול ושתה יאמר לך ולבו בל-עמך | 7 |
क्योंकि वह उस व्यक्ति के समान है, जो कहता तो है, “और खाइए न!” किंतु मन ही मन वह भोजन के मूल्य का हिसाब लगाता रहता है. वस्तुतः उसकी वह इच्छा नहीं होती, जो वह कहता है.
פתך-אכלת תקיאנה ושחת דבריך הנעימים | 8 |
तुमने जो कुछ अल्प खाया है, वह तुम उगल दोगे, और तुम्हारे अभिनंदन, प्रशंसा और सम्मान के मधुर उद्गार भी व्यर्थ सिद्ध होंगे.
באזני כסיל אל-תדבר כי-יבוז לשכל מליך | 9 |
जब मूर्ख आपकी बातें सुन रहा हो तब कुछ न कहना. क्योंकि तुम्हारी ज्ञान की बातें उसके लिए तुच्छ होंगी.
אל-תסג גבול עולם ובשדי יתומים אל-תבא | 10 |
पूर्वकाल से चले आ रहे सीमा-चिन्ह को न हटाना, और न किसी अनाथ के खेत को हड़प लेना.
כי-גאלם חזק הוא-יריב את-ריבם אתך | 11 |
क्योंकि सामर्थ्यवान है उनका छुड़ाने वाला; जो तुम्हारे विरुद्ध उनका पक्ष लड़ेगा.
הביאה למוסר לבך ואזנך לאמרי-דעת | 12 |
शिक्षा पर अपने मस्तिष्क का इस्तेमाल करो, ज्ञान के तथ्यों पर ध्यान लगाओ.
אל-תמנע מנער מוסר כי-תכנו בשבט לא ימות | 13 |
संतान पर अनुशासन के प्रयोग से न हिचकना; उस पर छड़ी के प्रहार से उसकी मृत्यु नहीं हो जाएगी.
אתה בשבט תכנו ונפשו משאול תציל (Sheol ) | 14 |
यदि तुम उस पर छड़ी का प्रहार करोगे तो तुम उसकी आत्मा को नर्क से बचा लोगे. (Sheol )
בני אם-חכם לבך-- ישמח לבי גם-אני | 15 |
मेरे पुत्र, यदि तुम्हारे हृदय में ज्ञान का निवास है, तो मेरा हृदय अत्यंत प्रफुल्लित होगा;
ותעלזנה כליותי-- בדבר שפתיך מישרים | 16 |
मेरा अंतरात्मा हर्षित हो जाएगा, जब मैं तुम्हारे मुख से सही उद्गार सुनता हूं.
אל-יקנא לבך בחטאים כי אם-ביראת-יהוה כל-היום | 17 |
दुष्टों को देख तुम्हारे हृदय में ईर्ष्या न जागे, तुम सर्वदा याहवेह के प्रति श्रद्धा में आगे बढ़ते जाओ.
כי אם-יש אחרית ותקותך לא תכרת | 18 |
भविष्य सुनिश्चित है, तुम्हारी आशा अपूर्ण न रहेगी.
שמע-אתה בני וחכם ואשר בדרך לבך | 19 |
मेरे बालक, मेरी सुनकर विद्वत्ता प्राप्त करो, अपने हृदय को सुमार्ग के प्रति समर्पित कर दो:
אל-תהי בסבאי-יין-- בזללי בשר למו | 20 |
उनकी संगति में न रहना, जो मद्यपि हैं और न उनकी संगति में, जो पेटू हैं.
כי-סבא וזולל יורש וקרעים תלביש נומה | 21 |
क्योंकि मतवालों और पेटुओं की नियति गरीबी है, और अति नींद उन्हें चिथड़े पहनने की स्थिति में ले आती है.
שמע לאביך זה ילדך ואל-תבוז כי-זקנה אמך | 22 |
अपने पिता की शिक्षाओं को ध्यान में रखना, वह तुम्हारे जनक है, और अपनी माता के वयोवृद्ध होने पर उन्हें तुच्छ न समझना.
אמת קנה ואל-תמכר חכמה ומוסר ובינה | 23 |
सत्य को मोल लो, किंतु फिर इसका विक्रय न करना; ज्ञान, अनुशासन तथा समझ संग्रहीत करते जाओ.
גול (גיל) יגיל אבי צדיק יולד (ויולד) חכם וישמח- (ישמח-) בו | 24 |
सबसे अधिक उल्लसित व्यक्ति होता है धर्मी व्यक्ति का पिता; जिसने बुद्धिमान पुत्र को जन्म दिया है, वह पुत्र उसके आनंद का विषय होता है.
ישמח-אביך ואמך ותגל יולדתך | 25 |
वही करो कि तुम्हारे माता-पिता आनंदित रहें; एवं तुम्हारी जननी उल्लसित.
תנה-בני לבך לי ועיניך דרכי תרצנה (תצרנה) | 26 |
मेरे पुत्र, अपना हृदय मुझे दे दो; तुम्हारे नेत्र मेरी जीवनशैली का ध्यान करते रहें,
כי-שוחה עמקה זונה ובאר צרה נכריה | 27 |
वेश्या एक गहरा गड्ढा होती है, पराई स्त्री एक संकरा कुंआ है.
אף-היא כחתף תארב ובוגדים באדם תוסף | 28 |
वह डाकू के समान ताक लगाए बैठी रहती है इसमें वह मनुष्यों में विश्वासघातियों की संख्या में वृद्धि में योग देती जाती है.
למי אוי למי אבוי למי מדונים (מדינים) למי שיח-- למי פצעים חנם למי חכללות עינים | 29 |
कौन है शोक संतप्त? कौन है विपदा में? कौन विवादग्रस्त है? और कौन असंतोष में पड़ा है? किस पर अकारण ही घाव हुए है? किसके नेत्र लाल हो गए हैं?
למאחרים על-היין-- לבאים לחקר ממסך | 30 |
वे ही न, जिन्होंने देर तक बैठे दाखमधु पान किया है, वे ही न, जो विविध मिश्रित दाखमधु का पान करते रहे हैं?
אל-תרא יין כי יתאדם כי-יתן בכיס (בכוס) עינו יתהלך במישרים | 31 |
उस लाल आकर्षक दाखमधु पर दृष्टि ही मत डालो और न तब, जब यह प्याले में उंडेली जाती है, अन्यथा यह गले से नीचे उतरने में विलंब नहीं करेगी.
אחריתו כנחש ישך וכצפעני יפרש | 32 |
अंत में सर्पदंश के समान होता है दाखमधु का प्रभाव तथा विषैले सर्प के समान होता है उसका प्रहार.
עיניך יראו זרות ולבך ידבר תהפכות | 33 |
तुम्हें असाधारण दृश्य दिखाई देने लगेंगे, तुम्हारा मस्तिष्क कुटिल विषय प्रस्तुत करने लगेगा.
והיית כשכב בלב-ים וכשכב בראש חבל | 34 |
तुम्हें ऐसा अनुभव होगा, मानो तुम समुद्र की लहरों पर लेटे हुए हो, ऐसा, मानो तुम जलयान के उच्चतम स्तर पर लेटे हो.
הכוני בל-חליתי-- הלמוני בל-ידעתי מתי אקיץ אוסיף אבקשנו עוד | 35 |
तब तुम यह दावा भी करने लगोगे, “उन्होंने मुझे पीटा था, फिर भी मुझ पर इसका प्रभाव नहीं पड़ा. उन्होंने मुझे मारा पर मुझे तो लगा ही नहीं! कब टूटेगी मेरी यह नींद? लाओ, मैं एक प्याला और पी लूं.”