< במדבר 33 >
אלה מסעי בני ישראל אשר יצאו מארץ מצרים--לצבאתם ביד משה ואהרן | 1 |
यह उस यात्रा का वर्णन है, जो इस्राएलियों द्वारा मिस्र देश से निकलकर उनकी सेना के द्वारा मोशेह तथा अहरोन के नेतृत्व में की गई थी.
ויכתב משה את מוצאיהם למסעיהם--על פי יהוה ואלה מסעיהם למוצאיהם | 2 |
याहवेह के आदेश पर मोशेह ने उनकी यात्रा के प्रारंभिक स्थानों का लेखा रखा था. ये यात्राएं उनके प्रारंभिक स्थानों के अनुसार लिख दी गई हैं:
ויסעו מרעמסס בחדש הראשון בחמשה עשר יום לחדש הראשון ממחרת הפסח יצאו בני ישראל ביד רמה--לעיני כל מצרים | 3 |
उन्होंने पहले महीने की पन्द्रहवीं तारीख पर रामेसेस से अपनी यात्रा शुरू की. दूसरे दिन, फ़सह उत्सव के बाद इस्राएलियों ने सारे मिस्रवासियों के देखते-देखते बड़ी निडरता से कूच कर दिया.
ומצרים מקברים את אשר הכה יהוה בהם--כל בכור ובאלהיהם עשה יהוה שפטים | 4 |
इस समय मिस्रवासी याहवेह द्वारा मारे गए अपने सारे पहलौंठों को मिट्टी देने में व्यस्त थे; याहवेह ने मिस्रवासियों के देवताओं पर भी दंड दिए थे.
ויסעו בני ישראל מרעמסס ויחנו בסכת | 5 |
इसके बाद इस्राएलियों ने रामेसेस से यात्रा शुरू कर सुक्कोथ में अपने डेरे डाले.
ויסעו מסכת ויחנו באתם אשר בקצה המדבר | 6 |
उन्होंने सुक्कोथ से यात्रा की और एथाम में डेरे डाले, यह स्थान निर्जन प्रदेश की सीमा से लगा हुआ है.
ויסעו מאתם וישב על פי החירת אשר על פני בעל צפון ויחנו לפני מגדל | 7 |
उन्होंने एथाम से यात्रा शुरू की और पी-हाहीरोथ की दिशा में लौटे, जो बाल-जेफोन के सामने है. उन्होंने मिगदोल में डेरे डाले.
ויסעו מפני החירת ויעברו בתוך הים המדברה וילכו דרך שלשת ימים במדבר אתם ויחנו במרה | 8 |
उन्होंने पी-हाहीरोथ से यात्रा शुरू की और लाल सागर से होते हुए निर्जन प्रदेश में जा पहुंचे, और उन्होंने एथाम के निर्जन प्रदेश में तीन दिन की यात्रा की और माराह में डेरे डाल दिए.
ויסעו ממרה ויבאו אילמה ובאילם שתים עשרה עינת מים ושבעים תמרים--ויחנו שם | 9 |
माराह से यात्रा शुरू कर वे एलिम पहुंचे. एलिम में बारह जल के सोते तथा सत्तर खजूर के पेड़ थे. उन्होंने वहीं डेरा डाल दिया.
ויסעו מאילם ויחנו על ים סוף | 10 |
एलिम से यात्रा शुरू कर उन्होंने लाल सागर तट पर डेरे डाले.
ויסעו מים סוף ויחנו במדבר סין | 11 |
लाल सागर तट से यात्रा शुरू कर उन्होंने सिन के निर्जन प्रदेश में डेरे डाले.
ויסעו ממדבר סין ויחנו בדפקה | 12 |
सिन के निर्जन प्रदेश से कूच कर उन्होंने दोफकाह में डेरे डाले.
ויסעו מדפקה ויחנו באלוש | 13 |
दोफकाह से यात्रा शुरू कर उन्होंने अलूष में डेरे डाले.
ויסעו מאלוש ויחנו ברפידם ולא היה שם מים לעם לשתות | 14 |
अलूष से यात्रा शुरू कर उन्होंने रेफीदीम में डेरे डाले. यही वह स्थान था, जहां उनके लिए पीने का पानी उपलब्ध न था.
ויסעו מרפידם ויחנו במדבר סיני | 15 |
उन्होंने रेफीदीम से यात्रा शुरू कर सीनायी के निर्जन प्रदेश में डेरे डाले.
ויסעו ממדבר סיני ויחנו בקברת התאוה | 16 |
उन्होंने सीनायी के निर्जन प्रदेश से यात्रा शुरू की और किबरोथ-हत्ताआवह में डेरे डाले.
ויסעו מקברת התאוה ויחנו בחצרת | 17 |
उन्होंने किबरोथ-हत्ताआवह से यात्रा शुरू की और हाज़ोरौथ में डेरे डाले.
ויסעו מחצרת ויחנו ברתמה | 18 |
उन्होंने हाज़ोरौथ से यात्रा शुरू की तथा रिथमाह में डेरे डाले.
ויסעו מרתמה ויחנו ברמן פרץ | 19 |
उन्होंने रिथमाह से यात्रा शुरू की और रिम्मोन-पेरेज़ में डेरे डाले.
ויסעו מרמן פרץ ויחנו בלבנה | 20 |
उन्होंने रिम्मोन-पेरेज़ से यात्रा शुरू की और लिबनाह में डेरे डाल दिए.
ויסעו מלבנה ויחנו ברסה | 21 |
लिबनाह से यात्रा शुरू कर उन्होंने रिस्साह पहुंचकर वहां डेरे डाल दिए.
ויסעו מרסה ויחנו בקהלתה | 22 |
रिस्साह से यात्रा शुरू कर उन्होंने केहेलाथाह पहुंचकर डेरे डाल दिए.
ויסעו מקהלתה ויחנו בהר שפר | 23 |
उन्होंने केहेलाथाह से कूच किया, यात्रा करते हुए शेफर पर्वत पहुंचकर वहां डेरे डाल दिए.
ויסעו מהר שפר ויחנו בחרדה | 24 |
शेफर पर्वत से यात्रा शुरू कर हारादाह पहुंचे, और वहां उन्होंने डेरे डाल दिए.
ויסעו מחרדה ויחנו במקהלת | 25 |
उन्होंने हारादाह से यात्रा शुरू की, और मखेलौथ पहुंचकर डेरे डाल दिए.
ויסעו ממקהלת ויחנו בתחת | 26 |
उन्होंने मखेलौथ से यात्रा शुरू की और ताहाथ पहुंचकर डेरे डाल दिए.
उन्होंने ताहाथ से यात्रा शुरू की और तेराह पहुंचकर डेरे डाल दिए.
ויסעו מתרח ויחנו במתקה | 28 |
उन्होंने तेराह से यात्रा शुरू की और मितखाह पहुंचकर डेरे डाल दिए.
ויסעו ממתקה ויחנו בחשמנה | 29 |
उन्होंने मितखाह से यात्रा शुरू की और हाषमोनाथ पहुंचकर डेरे डाल दिए.
ויסעו מחשמנה ויחנו במסרות | 30 |
हाषमोनाथ से यात्रा शुरू कर वे मोसेराह पहुंचे, और वहां उन्होंने डेरे डाल दिए.
ויסעו ממסרות ויחנו בבני יעקן | 31 |
मोसेराह से यात्रा शुरू कर उन्होंने बेने-जाआकन पहुंचकर डेरे डाल दिए.
ויסעו מבני יעקן ויחנו בחר הגדגד | 32 |
उन्होंने बेने-जाआकन से यात्रा शुरू कर होर-हग्गीदगाद पहुंचकर डेरे डाल दिए.
ויסעו מחר הגדגד ויחנו ביטבתה | 33 |
उन्होंने होर-हग्गीदगाद से कूच कर योतबाथाह पहुंचकर डेरे डाल दिए.
ויסעו מיטבתה ויחנו בעברנה | 34 |
उन्होंने योतबाथाह से यात्रा शुरू की और आबरोनाह पहुंचकर डेरे डाल दिए.
ויסעו מעברנה ויחנו בעצין גבר | 35 |
उन्होंने आबरोनाह से यात्रा शुरू की और एज़िओन-गेबेर में डेरे डाल दिए.
ויסעו מעצין גבר ויחנו במדבר צן הוא קדש | 36 |
उन्होंने एज़िओन-गेबेर से यात्रा शुरू की और ज़िन के निर्जन प्रदेश अर्थात् कादेश में पहुंचकर डेरे डाल दिए.
ויסעו מקדש ויחנו בהר ההר בקצה ארץ אדום | 37 |
उन्होंने कादेश से यात्रा शुरू की और होर पर्वत पहुंचकर वहां डेरे डाल दिए. यह स्थान एदोम की सीमा पर है.
ויעל אהרן הכהן אל הר ההר על פי יהוה--וימת שם בשנת הארבעים לצאת בני ישראל מארץ מצרים בחדש החמישי באחד לחדש | 38 |
इसके बाद पुरोहित अहरोन याहवेह के आदेश पर होर पर्वत पर चढ़ गया और वहीं उसकी मृत्यु हो गई. यह इस्राएलियों के मिस्र देश से निकलने का चालीसवां वर्ष था. यह पांचवें महीने की पहली तारीख थी.
ואהרן בן שלש ועשרים ומאת שנה במתו בהר ההר | 39 |
अहरोन की आयु इस अवसर पर एक सौ तेईस वर्ष थी, जब होर पर्वत पर उसकी मृत्यु हुई.
וישמע הכנעני מלך ערד והוא ישב בנגב בארץ כנען--בבא בני ישראל | 40 |
इसी समय कनान देश के नेगेव में कनानी राजा अराद को यह मालूम हो चुका था कि इस्राएली इस दिशा में आ रहे हैं.
ויסעו מהר ההר ויחנו בצלמנה | 41 |
फिर उन्होंने होर पर्वत से प्रस्थान किया, और ज़ालमोनाह में डेरे डाल दिए.
ויסעו מצלמנה ויחנו בפונן | 42 |
उन्होंने ज़ालमोनाह से यात्रा शुरू की और पुनोन में डेरे डाल दिए.
ויסעו מפונן ויחנו באבת | 43 |
उन्होंने पुनोन से यात्रा शुरू की और ओबोथ में डेरे डाल दिए.
ויסעו מאבת ויחנו בעיי העברים בגבול מואב | 44 |
ओबोथ से यात्रा शुरू कर उन्होंने मोआब देश की सीमा पर स्थित स्थान इये-आबारिम पर डेरे डाल दिए.
ויסעו מעיים ויחנו בדיבן גד | 45 |
इय्यीम-आबारिम से कूच कर उन्होंने दीबोन-गाद में डेरे डाले.
ויסעו מדיבן גד ויחנו בעלמן דבלתימה | 46 |
दीबोन-गाद से यात्रा शुरू कर उन्होंने आलमोन-दिबलाथाइम में डेरे डाले.
ויסעו מעלמן דבלתימה ויחנו בהרי העברים לפני נבו | 47 |
आलमोन-दिबलाथाइम से यात्रा शुरू कर उन्होंने नेबो के पास वाले अबारिम पर्वतों के पास डेरा डाला.
ויסעו מהרי העברים ויחנו בערבת מואב על ירדן ירחו | 48 |
अबारिम पर्वतों से कूच कर येरीख़ो के सामने मोआब में यरदन के मैदानों में डेरे डाल दिए.
ויחנו על הירדן מבית הישמת עד אבל השטים בערבת מואב | 49 |
मोआब के मैदानों में उन्होंने यरदन तट पर डेरे डाले थे, जिसका फैलाव बेथ-यशिमोथ से लेकर आबेल-शित्तिम तक था.
וידבר יהוה אל משה בערבת מואב על ירדן ירחו לאמר | 50 |
फिर याहवेह यरदन तट पर येरीख़ो के सामने मोआब के मैदानों में मोशेह के सामने आए और उनसे यह बातें की:
דבר אל בני ישראל ואמרת אלהם כי אתם עברים את הירדן אל ארץ כנען | 51 |
“इस्राएलियों पर यह स्पष्ट कर दो, ‘जब तुम यरदन पार कर कनान देश में प्रवेश करोगे,
והורשתם את כל ישבי הארץ מפניכם ואבדתם את כל משכיתם ואת כל צלמי מסכתם תאבדו ואת כל במותם תשמידו | 52 |
तुम अपने सामने आए हर एक कनानवासी को खदेड़ दोगे, उनकी ढाली हुई सारी धातु की मूर्तियों को नष्ट कर दोगे तथा उनके सभी पूजा स्थलों को भी.
והורשתם את הארץ וישבתם בה כי לכם נתתי את הארץ לרשת אתה | 53 |
तुम इस देश को अधिकार में करके इसमें बस जाओगे; क्योंकि यह देश मैंने तुम्हें अधिकार करने के लक्ष्य से दिया है.
והתנחלתם את הארץ בגורל למשפחתיכם לרב תרבו את נחלתו ולמעט תמעיט את נחלתו--אל אשר יצא לו שמה הגורל לו יהיה למטות אבתיכם תתנחלו | 54 |
तुम अपने-अपने परिवारों के अनुसार पासा फेंक देश को बांट लेना. बड़े गोत्र को भूमि का बड़ा भाग तथा छोटे को भूमि का छोटा भाग. पासा, जो भी दिखाए वही उसका अंश होगा. तुम्हारा उत्तराधिकार तुम्हारे पितरों के कुलों के अनुसार ही होगा.
ואם לא תורישו את ישבי הארץ מפניכם--והיה אשר תותירו מהם לשכים בעיניכם ולצנינם בצדיכם וצררו אתכם--על הארץ אשר אתם ישבים בה | 55 |
“‘किंतु यदि तुम उस देश के निवासियों को वहां से न खदेड़ोगे, तब तो वे, जो वहां रह जाएंगे, तुम्हारी आंखों की किरकिरी तथा तुम्हारे पंजरों में कीलों के समान साबित हो जाएंगे. तब उस देश में, जहां तुम बस जाओगे, वे ही तुम्हारे संकट का कारण साबित होंगे.
והיה כאשר דמיתי לעשות להם--אעשה לכם | 56 |
जो कुछ मैंने उनके साथ करने का वचन किया है, मैं वही सब तुम्हारे साथ करूंगा.’”