< במדבר 29 >
ובחדש השביעי באחד לחדש מקרא קדש יהיה לכם--כל מלאכת עבדה לא תעשו יום תרועה יהיה לכם | 1 |
“‘पहले महीने की पहली तारीख पर तुम पवित्र सभा आयोजित करोगे. इस दिन तुम कोई भी मेहनत न करोगे. यह वह दिन होगा, जिसे तुम तुरही बजाने के लिए प्रयोग करोगे.
ועשיתם עלה לריח ניחח ליהוה--פר בן בקר אחד איל אחד כבשים בני שנה שבעה תמימם | 2 |
तुम याहवेह को सुखद-सुगंध भेंट करने के लिए यह होमबलि भेंट करोगे: एक बछड़ा, एक मेढ़ा तथा सात एक वर्ष के निर्दोष मेमने.
ומנחתם--סלת בלולה בשמן שלשה עשרנים לפר שני עשרנים לאיל | 3 |
इनके अलावा उनकी अन्नबलि भी; तेल मिला हुआ मैदा; बछड़ों के साथ ढाई किलो, मेढ़े के साथ दो किलो;
ועשרון אחד לכבש האחד לשבעת הכבשים | 4 |
तथा हर एक मेमने के साथ एक-एक किलो तेल मिला हुआ मैदा,
ושעיר עזים אחד חטאת לכפר עליכם | 5 |
साथ में अपने प्रायश्चित के लिए पापबलि में एक बकरा.
מלבד עלת החדש ומנחתה ועלת התמיד ומנחתה ונסכיהם כמשפטם לריח ניחח אשה ליהוה | 6 |
नए चांद के लिए होमबलि तथा इससे संबंधित अन्नबलि के लिए नियमित होमबलि तथा अन्नबलि तथा उससे संबंधित पेय बलियां, जैसा उनके विषय में याहवेह ने आज्ञा दी थी, वैसे भेंट किए जाएं.
ובעשור לחדש השביעי הזה מקרא קדש יהיה לכם ועניתם את נפשתיכם כל מלאכה לא תעשו | 7 |
“‘इसी महीने की दसवीं तारीख पर तुम एक पवित्र सभा आयोजित करोगे; तुम स्वयं को नम्र करोगे, तुम किसी प्रकार की मेहनत नहीं करोगे.
והקרבתם עלה ליהוה ריח ניחח פר בן בקר אחד איל אחד כבשים בני שנה שבעה תמימם יהיו לכם | 8 |
सुखद-सुगंध के लिए तुम याहवेह के लिए यह होमबलि भेंट करोगे: एक बछड़ा, एक मेढ़ा तथा एक वर्ष के सात निर्दोष मेमने.
ומנחתם--סלת בלולה בשמן שלשה עשרנים לפר שני עשרנים לאיל האחד | 9 |
उनके साथ अन्नबलि होगी: तेल मिला हुआ मैदा; बछड़े के साथ ढाई किलो, मेढ़े के साथ दो किलो;
עשרון עשרון לכבש האחד--לשבעת הכבשים | 10 |
तथा हर एक मेमने के साथ एक-एक किलो मैदा.
שעיר עזים אחד חטאת מלבד חטאת הכפרים ועלת התמיד ומנחתה ונסכיהם | 11 |
प्रायश्चित के लिए पापबलि, नियमित होमबलि तथा अन्नबलि एवं पेय बलियां के अलावा पापबलि के लिए एक बकरा भी भेंट किया जाए.
ובחמשה עשר יום לחדש השביעי מקרא קדש יהיה לכם--כל מלאכת עבדה לא תעשו וחגתם חג ליהוה שבעת ימים | 12 |
“‘इसके बाद सातवें महीने की पन्द्रहवीं तारीख पर तुम एक पवित्र सभा आयोजित करोगे. तुम इसमें कोई भी मेहनत न करोगे, और याहवेह के लिए सात दिन उत्सव मनाओगे.
והקרבתם עלה אשה ריח ניחח ליהוה--פרים בני בקר שלשה עשר אילם שנים כבשים בני שנה ארבעה עשר תמימם יהיו | 13 |
तुम याहवेह के लिए सुखद-सुगंध के लिए आग के द्वारा यह होमबलि भेंट करो: तेरह बछड़े, दो मेढ़े, चौदह एक वर्ष के निर्दोष मेमने.
ומנחתם--סלת בלולה בשמן שלשה עשרנים לפר האחד לשלשה עשר פרים שני עשרנים לאיל האחד לשני האילם | 14 |
उन तेरह बछड़ों के साथ यह अन्नबलि होगी: तेल मिला हुआ मैदा ढाई किलो, मेढ़े के साथ तेल मिला हुआ मैदा दो किलो,
ועשרון עשרון לכבש האחד--לארבעה עשר כבשים | 15 |
तथा हर एक मेमने के साथ एक-एक किलो तेल मिला हुआ मैदा.
ושעיר עזים אחד חטאת מלבד עלת התמיד מנחתה ונסכה | 16 |
नियमित होमबलि, अन्नबलि तथा पेय बलि के अलावा पापबलि के लिए एक बकरा भेंट किया जाए.
וביום השני פרים בני בקר שנים עשר--אילם שנים כבשים בני שנה ארבעה עשר תמימם | 17 |
“‘इसके बाद अगले दिन पशुओं में से बारह बछड़े, दो मेढ़े, एक वर्ष के चौदह निर्दोष मेमने.
ומנחתם ונסכיהם לפרים לאילם ולכבשים במספרם--כמשפט | 18 |
इनके अलावा अन्नबलि और पेय बलि चढ़ाना; जो बछड़ों, मेढ़ों तथा मेमनों के लिए उनकी संख्या के अनुरूप, नियम के अनुसार हो.
ושעיר עזים אחד חטאת מלבד עלת התמיד ומנחתה ונסכיהם | 19 |
तथा नियमित होमबलि के अलावा पापबलि के लिए एक बकरा तथा इसके साथ अन्नबलि तथा उनकी पेय बलियां.
וביום השלישי פרים עשתי עשר אילם שנים כבשים בני שנה ארבעה עשר תמימם | 20 |
“‘तीसरे दिन ग्यारह बछड़े, दो मेढ़े, एक वर्ष के चौदह निर्दोष मेमने.
ומנחתם ונסכיהם לפרים לאילם ולכבשים במספרם--כמשפט | 21 |
इनके अलावा अन्नबलि और पेय बलि चढ़ाना जो बछड़ों, मेढ़ों तथा मेमनों के साथ उनकी संख्या के अनुरूप, नियम के अनुसार हो.
ושעיר חטאת אחד מלבד עלת התמיד ומנחתה ונסכה | 22 |
तथा नियमित होमबलि के अलावा पापबलि के लिए एक बकरा तथा इसके लिए अन्नबलि तथा उनकी पेय बलियां.
וביום הרביעי פרים עשרה אילם שנים כבשים בני שנה ארבעה עשר תמימם | 23 |
“‘चौथे दिन दस बछड़े, दो मेढ़े, एक वर्ष के चौदह निर्दोष मेमने.
מנחתם ונסכיהם לפרים לאילם ולכבשים במספרם--כמשפט | 24 |
इनके अलावा अन्नबलि और पेय बलि चढ़ाना जो बछड़ों, मेढ़ों तथा मेमनों के साथ उनकी संख्या के अनुरूप, नियम के अनुसार हो.
ושעיר עזים אחד חטאת מלבד עלת התמיד מנחתה ונסכה | 25 |
नियमित होमबलि, अन्नबलि तथा पेय बलि के अलावा पापबलि के लिए एक बकरा भेंट किया जाए.
וביום החמישי פרים תשעה אילם שנים כבשים בני שנה ארבעה עשר תמימם | 26 |
“‘पांचवें दिन नौ बछड़े, दो मेढ़े, एक वर्ष के चौदह निर्दोष मेमने.
ומנחתם ונסכיהם לפרים לאילם ולכבשים במספרם--כמשפט | 27 |
इनके अलावा अन्नबलि और पेय बलि चढ़ाना जो बछड़ों, मेढ़ों तथा मेमनों के साथ उनकी संख्या के अनुरूप, नियम के अनुसार हो.
ושעיר חטאת אחד מלבד עלת התמיד ומנחתה ונסכה | 28 |
नियमित होमबलि तथा अन्नबलि तथा पेय बलि के अलावा एक बकरा पापबलि के लिए चढ़ाया जाएगा.
וביום הששי פרים שמנה אילם שנים כבשים בני שנה ארבעה עשר תמימם | 29 |
“‘छठवें दिन आठ बछड़े, दो मेढ़े, एक वर्ष के चौदह निर्दोष मेमने.
ומנחתם ונסכיהם לפרים לאילם ולכבשים במספרם--כמשפט | 30 |
इनके अलावा अन्नबलि और पेय बलि चढ़ाना जो बछड़ों, मेढ़ों तथा मेमनों के साथ उनकी संख्या के अनुरूप, नियम के अनुसार हो.
ושעיר חטאת אחד מלבד עלת התמיד מנחתה ונסכיה | 31 |
तथा नियमित होमबलि के अलावा पापबलि के लिए एक बकरा तथा इसके लिए अन्नबलि तथा उनकी पेय बलियां.
וביום השביעי פרים שבעה אילם שנים כבשים בני שנה ארבעה עשר תמימם | 32 |
“‘सातवें दिन सात बछड़े दो मेढ़े, एक वर्ष के चौदह निर्दोष मेमने.
ומנחתם ונסכהם לפרים לאילם ולכבשים במספרם--כמשפטם | 33 |
इनके अलावा अन्नबलि और पेय बलि चढ़ाना जो बछड़ों, मेढ़ों तथा मेमनों के साथ उनकी संख्या के अनुरूप, नियम के अनुसार हो.
ושעיר חטאת אחד מלבד עלת התמיד מנחתה ונסכה | 34 |
तथा नियमित होमबलि के अलावा पापबलि के लिए एक बकरा तथा इसके लिए अन्नबलि तथा उनकी पेय बलियां.
ביום השמיני--עצרת תהיה לכם כל מלאכת עבדה לא תעשו | 35 |
“‘आठवें दिन तुम एक पवित्र सभा आयोजित करोगे. इस दिन तुम कोई भी मेहनत न करोगे.
והקרבתם עלה אשה ריח ניחח ליהוה--פר אחד איל אחד כבשים בני שנה שבעה תמימם | 36 |
किंतु तुम होमबलि, आग के द्वारा भेंट बलि चढ़ाओगे, जो याहवेह के लिए सुखद-सुगंध होगी: एक बछड़ा, एक मेढ़ा, एक वर्ष के, निर्दोष सात मेमने.
מנחתם ונסכיהם לפר לאיל ולכבשים במספרם--כמשפט | 37 |
बछड़े, मेढ़े तथा मेमनों के साथ उनकी संख्या के अनुसार उनकी अन्नबलि तथा उनकी पेय बलि.
ושעיר חטאת אחד מלבד עלת התמיד ומנחתה ונסכה | 38 |
नियमित होमबलि तथा अन्नबलि तथा पेय बलि के अलावा एक बकरा पापबलि के लिए चढ़ाया जाएगा.
אלה תעשו ליהוה במועדיכם--לבד מנדריכם ונדבתיכם לעלתיכם ולמנחתיכם ולנסכיכם ולשלמיכם | 39 |
“‘ठहराए गए अवसरों पर तुम ये सब याहवेह के सामने प्रस्तुत करोगे. तुम्हारी संकल्प की गई तथा स्वेच्छा बलियों के अलावा तुम्हारी होमबलियां, अग्निबलियां, पेय बलियां तथा मेल बलियां भी चढ़ाना होंगे.’”
ויאמר משה אל בני ישראל ככל אשר צוה יהוה את משה | 40 |
मोशेह ने यह सब याहवेह द्वारा उन्हें दी गई आज्ञा के अनुसार इस्राएल के घराने पर प्रकट कर दिया.