< במדבר 28 >
१फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
צו את בני ישראל ואמרת אלהם את קרבני לחמי לאשי ריח ניחחי תשמרו להקריב לי במועדו | 2 |
२“इस्राएलियों को यह आज्ञा सुना, ‘मेरा चढ़ावा, अर्थात् मुझे सुखदायक सुगन्ध देनेवाला मेरा हव्यरूपी भोजन, तुम लोग मेरे लिये उनके नियत समयों पर चढ़ाने के लिये स्मरण रखना।’
ואמרת להם--זה האשה אשר תקריבו ליהוה כבשים בני שנה תמימם שנים ליום עלה תמיד | 3 |
३और तू उनसे कह: जो-जो तुम्हें यहोवा के लिये चढ़ाना होगा वे ये हैं; अर्थात् नित्य होमबलि के लिये एक-एक वर्ष के दो निर्दोष भेड़ी के नर बच्चे प्रतिदिन चढ़ाया करना।
את הכבש אחד תעשה בבקר ואת הכבש השני תעשה בין הערבים | 4 |
४एक बच्चे को भोर को और दूसरे को साँझ के समय चढ़ाना;
ועשירית האיפה סלת למנחה בלולה בשמן כתית רביעת ההין | 5 |
५और भेड़ के बच्चे के साथ एक चौथाई हीन कूटकर निकाले हुए तेल से सने हुए एपा के दसवें अंश मैदे का अन्नबलि चढ़ाना।
עלת תמיד--העשיה בהר סיני לריח ניחח אשה ליהוה | 6 |
६यह नित्य होमबलि है, जो सीनै पर्वत पर यहोवा का सुखदायक सुगन्धवाला हव्य होने के लिये ठहराया गया।
ונסכו רביעת ההין לכבש האחד בקדש הסך נסך שכר--ליהוה | 7 |
७और उसका अर्घ प्रति एक भेड़ के बच्चे के संग एक चौथाई हीन हो; मदिरा का यह अर्घ यहोवा के लिये पवित्रस्थान में देना।
ואת הכבש השני תעשה בין הערבים כמנחת הבקר וכנסכו תעשה אשה ריח ניחח ליהוה | 8 |
८और दूसरे बच्चे को साँझ के समय चढ़ाना; अन्नबलि और अर्घ समेत भोर के होमबलि के समान उसे यहोवा को सुखदायक सुगन्ध देनेवाला हव्य करके चढ़ाना।
וביום השבת--שני כבשים בני שנה תמימם ושני עשרנים סלת מנחה בלולה בשמן--ונסכו | 9 |
९“फिर विश्रामदिन को दो निर्दोष भेड़ के एक वर्ष के नर बच्चे, और अन्नबलि के लिये तेल से सना हुआ एपा का दो दसवाँ अंश मैदा अर्घ समेत चढ़ाना।
עלת שבת בשבתו על עלת התמיד ונסכה | 10 |
१०नित्य होमबलि और उसके अर्घ के अलावा प्रत्येक विश्रामदिन का यही होमबलि ठहरा है।
ובראשי חדשיכם--תקריבו עלה ליהוה פרים בני בקר שנים ואיל אחד כבשים בני שנה שבעה תמימם | 11 |
११“फिर अपने महीनों के आरम्भ में प्रतिमाह यहोवा के लिये होमबलि चढ़ाना; अर्थात् दो बछड़े, एक मेढ़ा, और एक-एक वर्ष के निर्दोष भेड़ के सात नर बच्चे;
ושלשה עשרנים סלת מנחה בלולה בשמן לפר האחד ושני עשרנים סלת מנחה בלולה בשמן לאיל האחד | 12 |
१२और बछड़े के साथ तेल से सना हुआ एपा का तीन दसवाँ अंश मैदा, और उस एक मेढ़े के साथ तेल से सना हुआ एपा का दो दसवाँ अंश मैदा;
ועשרן עשרון סלת מנחה בלולה בשמן לכבש האחד עלה ריח ניחח אשה ליהוה | 13 |
१३और प्रत्येक भेड़ के बच्चे के पीछे तेल से सना हुआ एपा का दसवाँ अंश मैदा, उन सभी को अन्नबलि करके चढ़ाना; वह सुखदायक सुगन्ध देने के लिये होमबलि और यहोवा के लिये हव्य ठहरेगा।
ונסכיהם חצי ההין יהיה לפר ושלישת ההין לאיל ורביעת ההין לכבש--יין זאת עלת חדש בחדשו לחדשי השנה | 14 |
१४और उनके साथ ये अर्घ हों; अर्थात् बछड़े के साथ आधा हीन, मेढ़े के साथ तिहाई हीन, और भेड़ के बच्चे के साथ चौथाई हीन दाखमधु दिया जाए; वर्ष के सब महीनों में से प्रत्येक महीने का यही होमबलि ठहरे।
ושעיר עזים אחד לחטאת ליהוה על עלת התמיד יעשה ונסכו | 15 |
१५और एक बकरा पापबलि करके यहोवा के लिये चढ़ाया जाए; यह नित्य होमबलि और उसके अर्घ के अलावा चढ़ाया जाए।
ובחדש הראשון בארבעה עשר יום--לחדש פסח ליהוה | 16 |
१६“फिर पहले महीने के चौदहवें दिन को यहोवा का फसह हुआ करे।
ובחמשה עשר יום לחדש הזה חג שבעת ימים מצות יאכל | 17 |
१७और उसी महीने के पन्द्रहवें दिन को पर्व लगा करे; सात दिन तक अख़मीरी रोटी खाई जाए।
ביום הראשון מקרא קדש כל מלאכת עבדה לא תעשו | 18 |
१८पहले दिन पवित्र सभा हो; और उस दिन परिश्रम का कोई काम न किया जाए;
והקרבתם אשה עלה ליהוה פרים בני בקר שנים ואיל אחד ושבעה כבשים בני שנה תמימם יהיו לכם | 19 |
१९उसमें तुम यहोवा के लिये हव्य, अर्थात् होमबलि चढ़ाना; अतः दो बछड़े, एक मेढ़ा, और एक-एक वर्ष के सात भेड़ के नर बच्चे हों; ये सब निर्दोष हों;
ומנחתם--סלת בלולה בשמן שלשה עשרנים לפר ושני עשרנים לאיל--תעשו | 20 |
२०और उनका अन्नबलि तेल से सने हुए मैदे का हो; बछड़े के साथ एपा का तीन दसवाँ अंश और मेढ़े के साथ एपा का दो दसवाँ अंश मैदा हो।
עשרון עשרון תעשה לכבש האחד--לשבעת הכבשים | 21 |
२१और सातों भेड़ के बच्चों में से प्रति बच्चे के साथ एपा का दसवाँ अंश चढ़ाना।
ושעיר חטאת אחד לכפר עליכם | 22 |
२२और एक बकरा भी पापबलि करके चढ़ाना, जिससे तुम्हारे लिये प्रायश्चित हो।
מלבד עלת הבקר אשר לעלת התמיד--תעשו את אלה | 23 |
२३भोर का होमबलि जो नित्य होमबलि ठहरा है, उसके अलावा इनको चढ़ाना।
כאלה תעשו ליום שבעת ימים--לחם אשה ריח ניחח ליהוה על עולת התמיד יעשה ונסכו | 24 |
२४इस रीति से तुम उन सातों दिनों में भी हव्य का भोजन चढ़ाना, जो यहोवा को सुखदायक सुगन्ध देने के लिये हो; यह नित्य होमबलि और उसके अर्घ के अलावा चढ़ाया जाए।
וביום השביעי--מקרא קדש יהיה לכם כל מלאכת עבדה לא תעשו | 25 |
२५और सातवें दिन भी तुम्हारी पवित्र सभा हो; और उस दिन परिश्रम का कोई काम न करना।
וביום הבכורים בהקריבכם מנחה חדשה ליהוה--בשבעתיכם מקרא קדש יהיה לכם כל מלאכת עבדה לא תעשו | 26 |
२६“फिर पहली उपज के दिन में, जब तुम अपने कटनी के पर्व में यहोवा के लिये नया अन्नबलि चढ़ाओगे, तब भी तुम्हारी पवित्र सभा हो; और परिश्रम का कोई काम न करना।
והקרבתם עולה לריח ניחח ליהוה--פרים בני בקר שנים איל אחד שבעה כבשים בני שנה | 27 |
२७और एक होमबलि चढ़ाना, जिससे यहोवा के लिये सुखदायक सुगन्ध हो; अर्थात् दो बछड़े, एक मेढ़ा, और एक-एक वर्ष के सात भेड़ के नर बच्चे;
ומנחתם--סלת בלולה בשמן שלשה עשרנים לפר האחד שני עשרנים לאיל האחד | 28 |
२८और उनका अन्नबलि तेल से सने हुए मैदे का हो; अर्थात् बछड़े के साथ एपा का तीन दसवाँ अंश, और मेढ़े के संग एपा का दो दसवाँ अंश,
עשרון עשרון לכבש האחד--לשבעת הכבשים | 29 |
२९और सातों भेड़ के बच्चों में से एक-एक बच्चे के पीछे एपा का दसवाँ अंश मैदा चढ़ाना।
שעיר עזים אחד לכפר עליכם | 30 |
३०और एक बकरा भी चढ़ाना, जिससे तुम्हारे लिये प्रायश्चित हो।
מלבד עלת התמיד ומנחתו--תעשו תמימם יהיו לכם ונסכיהם | 31 |
३१ये सब निर्दोष हों; और नित्य होमबलि और उसके अन्नबलि और अर्घ के अलावा इसको भी चढ़ाना।