< במדבר 10 >

וידבר יהוה אל משה לאמר 1
फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
עשה לך שתי חצוצרת כסף--מקשה תעשה אתם והיו לך למקרא העדה ולמסע את המחנות 2
“चाँदी की दो तुरहियां गढ़कर बनाई जाए; तू उनको मण्डली के बुलाने, और छावनियों के प्रस्थान करने में काम में लाना।
ותקעו בהן--ונועדו אליך כל העדה אל פתח אהל מועד 3
और जब वे दोनों फूँकी जाएँ, तब सारी मण्डली मिलापवाले तम्बू के द्वार पर तेरे पास इकट्ठी हो जाएँ।
ואם באחת יתקעו--ונועדו אליך הנשיאים ראשי אלפי ישראל 4
यदि एक ही तुरही फूँकी जाए, तो प्रधान लोग जो इस्राएल के हजारों के मुख्य पुरुष हैं तेरे पास इकट्ठे हो जाएँ।
ותקעתם תרועה--ונסעו המחנות החנים קדמה 5
जब तुम लोग साँस बाँधकर फूँको, तो पूर्व दिशा की छावनियों का प्रस्थान हो।
ותקעתם תרועה שנית--ונסעו המחנות החנים תימנה תרועה יתקעו למסעיהם 6
और जब तुम दूसरी बार साँस बाँधकर फूँको, तब दक्षिण दिशा की छावनियों का प्रस्थान हो। उनके प्रस्थान करने के लिये वे साँस बाँधकर फूँकें।
ובהקהיל את הקהל--תתקעו ולא תריעו 7
जब लोगों को इकट्ठा करके सभा करनी हो तब भी फूँकना परन्तु साँस बाँधकर नहीं।
ובני אהרן הכהנים יתקעו בחצצרות והיו לכם לחקת עולם לדרתיכם 8
और हारून के पुत्र जो याजक हैं वे उन तुरहियों को फूँका करें। यह बात तुम्हारी पीढ़ी-पीढ़ी के लिये सर्वदा की विधि रहे।
וכי תבאו מלחמה בארצכם על הצר הצרר אתכם--והרעתם בחצצרת ונזכרתם לפני יהוה אלהיכם ונושעתם מאיביכם 9
और जब तुम अपने देश में किसी सतानेवाले बैरी से लड़ने को निकलो, तब तुरहियों को साँस बाँधकर फूँकना, तब तुम्हारे परमेश्वर यहोवा को तुम्हारा स्मरण आएगा, और तुम अपने शत्रुओं से बचाए जाओगे।
וביום שמחתכם ובמועדיכם ובראשי חדשיכם--ותקעתם בחצצרת על עלתיכם ועל זבחי שלמיכם והיו לכם לזכרון לפני אלהיכם אני יהוה אלהיכם 10
१०अपने आनन्द के दिन में, और अपने नियत पर्वों में, और महीनों के आदि में, अपने होमबलियों और मेलबलियों के साथ उन तुरहियों को फूँकना; इससे तुम्हारे परमेश्वर को तुम्हारा स्मरण आएगा; मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ।”
ויהי בשנה השנית בחדש השני--בעשרים בחדש נעלה הענן מעל משכן העדת 11
११दूसरे वर्ष के दूसरे महीने के बीसवें दिन को बादल साक्षी के निवास के तम्बू पर से उठ गया,
ויסעו בני ישראל למסעיהם ממדבר סיני וישכן הענן במדבר פארן 12
१२तब इस्राएली सीनै के जंगल में से निकलकर प्रस्थान करके निकले; और बादल पारान नामक जंगल में ठहर गया।
ויסעו בראשנה על פי יהוה ביד משה 13
१३उनका प्रस्थान यहोवा की उस आज्ञा के अनुसार जो उसने मूसा को दी थी आरम्भ हुआ।
ויסע דגל מחנה בני יהודה בראשנה--לצבאתם ועל צבאו--נחשון בן עמינדב 14
१४और सबसे पहले तो यहूदियों की छावनी के झण्डे का प्रस्थान हुआ, और वे दल बाँधकर चले; और उनका सेनापति अम्मीनादाब का पुत्र नहशोन था।
ועל צבא--מטה בני יששכר נתנאל בן צוער 15
१५और इस्साकारियों के गोत्र का सेनापति सूआर का पुत्र नतनेल था।
ועל צבא--מטה בני זבולן אליאב בן חלן 16
१६और जबूलूनियों के गोत्र का सेनापति हेलोन का पुत्र एलीआब था।
והורד המשכן ונסעו בני גרשון ובני מררי נשאי המשכן 17
१७तब निवास का तम्बू उतारा गया, और गेर्शोनियों और मरारियों ने जो निवास के तम्बू को उठाते थे प्रस्थान किया।
ונסע דגל מחנה ראובן--לצבאתם ועל צבאו--אליצור בן שדיאור 18
१८फिर रूबेन की छावनी के झण्डे का कूच हुआ, और वे भी दल बनाकर चले; और उनका सेनापति शदेऊर का पुत्र एलीसूर था।
ועל צבא--מטה בני שמעון שלמיאל בן צורישדי 19
१९और शिमोनियों के गोत्र का सेनापति सूरीशद्दै का पुत्र शलूमीएल था।
ועל צבא מטה בני גד אליסף בן דעואל 20
२०और गादियों के गोत्र का सेनापति दूएल का पुत्र एल्यासाप था।
ונסעו הקהתים נשאי המקדש והקימו את המשכן עד באם 21
२१तब कहातियों ने पवित्र वस्तुओं को उठाए हुए प्रस्थान किया, और उनके पहुँचने तक गेर्शोनियों और मरारियों ने निवास के तम्बू को खड़ा कर दिया।
ונסע דגל מחנה בני אפרים--לצבאתם ועל צבאו--אלישמע בן עמיהוד 22
२२फिर एप्रैमियों की छावनी के झण्डे का कूच हुआ, और वे भी दल बनाकर चले; और उनका सेनापति अम्मीहूद का पुत्र एलीशामा था।
ועל צבא--מטה בני מנשה גמליאל בן פדהצור 23
२३और मनश्शेइयों के गोत्र का सेनापति पदासूर का पुत्र गम्लीएल था।
ועל צבא--מטה בני בנימן אבידן בן גדעוני 24
२४और बिन्यामीनियों के गोत्र का सेनापति गिदोनी का पुत्र अबीदान था।
ונסע דגל מחנה בני דן--מאסף לכל המחנת לצבאתם ועל צבאו--אחיעזר בן עמישדי 25
२५फिर दानियों की छावनी जो सब छावनियों के पीछे थी, उसके झण्डे का प्रस्थान हुआ, और वे भी दल बनाकर चले; और उनका सेनापति अम्मीशद्दै का पुत्र अहीएजेर था।
ועל צבא--מטה בני אשר פגעיאל בן עכרן 26
२६और आशेरियों के गोत्र का सेनापति ओक्रान का पुत्र पगीएल था।
ועל צבא--מטה בני נפתלי אחירע בן עינן 27
२७और नप्तालियों के गोत्र का सेनापति एनान का पुत्र अहीरा था।
אלה מסעי בני ישראל לצבאתם ויסעו 28
२८इस्राएली इसी प्रकार अपने-अपने दलों के अनुसार प्रस्थान करते, और आगे बढ़ा करते थे।
ויאמר משה לחבב בן רעואל המדיני חתן משה נסעים אנחנו אל המקום אשר אמר יהוה אתו אתן לכם לכה אתנו והטבנו לך כי יהוה דבר טוב על ישראל 29
२९मूसा ने अपने ससुर रूएल मिद्यानी के पुत्र होबाब से कहा, “हम लोग उस स्थान की यात्रा करते हैं जिसके विषय में यहोवा ने कहा है, ‘मैं उसे तुम को दूँगा’; इसलिए तू भी हमारे संग चल, और हम तेरी भलाई करेंगे; क्योंकि यहोवा ने इस्राएल के विषय में भला ही कहा है।”
ויאמר אליו לא אלך כי אם אל ארצי ואל מולדתי אלך 30
३०होबाब ने उसे उत्तर दिया, “मैं नहीं जाऊँगा; मैं अपने देश और कुटुम्बियों में लौट जाऊँगा।”
ויאמר אל נא תעזב אתנו כי על כן ידעת חנתנו במדבר והיית לנו לעינים 31
३१फिर मूसा ने कहा, “हमको न छोड़, क्योंकि जंगल में कहाँ-कहाँ डेरा खड़ा करना चाहिये, यह तुझे ही मालूम है, तू हमारे लिए आँखों का काम करना।
והיה כי תלך עמנו והיה הטוב ההוא אשר ייטיב יהוה עמנו--והטבנו לך 32
३२और यदि तू हमारे संग चले, तो निश्चय जो भलाई यहोवा हम से करेगा उसी के अनुसार हम भी तुझ से वैसा ही करेंगे।”
ויסעו מהר יהוה דרך שלשת ימים וארון ברית יהוה נסע לפניהם דרך שלשת ימים לתור להם מנוחה 33
३३फिर इस्राएलियों ने यहोवा के पर्वत से प्रस्थान करके तीन दिन की यात्रा की; और उन तीनों दिनों के मार्ग में यहोवा की वाचा का सन्दूक उनके लिये विश्राम का स्थान ढूँढ़ता हुआ उनके आगे-आगे चलता रहा।
וענן יהוה עליהם יומם בנסעם מן המחנה ] 34
३४और जब वे छावनी के स्थान से प्रस्थान करते थे तब दिन भर यहोवा का बादल उनके ऊपर छाया रहता था।
ויהי בנסע הארן ויאמר משה קומה יהוה ויפצו איביך וינסו משנאיך מפניך 35
३५और जब जब सन्दूक का प्रस्थान होता था तब-तब मूसा यह कहा करता था, “हे यहोवा, उठ, और तेरे शत्रु तितर-बितर हो जाएँ, और तेरे बैरी तेरे सामने से भाग जाएँ।”
ובנחה יאמר שובה יהוה רבבות אלפי ישראל ] 36
३६और जब जब वह ठहर जाता था तब-तब मूसा कहा करता था, “हे यहोवा, हजारों-हजार इस्राएलियों में लौटकर आ जा।”

< במדבר 10 >