< נחמיה 12 >

ואלה הכהנים והלוים אשר עלו עם זרבבל בן שאלתיאל וישוע שריה ירמיה עזרא 1
जो याजक और लेवीय शालतीएल के पुत्र जरुब्बाबेल और येशुअ के संग यरूशलेम को गए थे, वे ये थेः सरायाह, यिर्मयाह, एज्रा,
אמריה מלוך חטוש 2
अमर्याह, मल्लूक, हत्तूश,
שכניה רחם מרמת 3
शकन्याह, रहूम, मरेमोत,
עדוא גנתוי אביה 4
इद्दो, गिन्‍नतोई, अबिय्याह,
מימין מעדיה בלגה 5
मिय्यामीन, माद्याह, बिल्गा,
שמעיה ויויריב ידעיה 6
शमायाह, योयारीब, यदायाह,
סלו עמוק חלקיה ידעיה אלה ראשי הכהנים ואחיהם בימי ישוע 7
सल्लू, आमोक, हिल्किय्याह और यदायाह। येशुअ के दिनों में याजकों और उनके भाइयों के मुख्य-मुख्य पुरुष, ये ही थे।
והלוים ישוע בנוי קדמיאל שרביה--יהודה מתניה על הידות הוא ואחיו 8
फिर ये लेवीय गए: येशुअ, बिन्नूई, कदमीएल, शेरेब्याह, यहूदा और वह मत्तन्याह जो अपने भाइयों समेत धन्यवाद के काम पर ठहराया गया था।
ובקבקיה וענו (ועני) אחיהם לנגדם למשמרות 9
और उनके भाई बकबुक्याह और उन्नो उनके सामने अपनी-अपनी सेवकाई में लगे रहते थे।
וישוע הוליד את יויקים ויויקים הוליד את אלישיב ואלישיב את יוידע 10
१०येशुअ से योयाकीम उत्पन्न हुआ और योयाकीम से एल्याशीब और एल्याशीब से योयादा,
ויוידע הוליד את יונתן ויונתן הוליד את ידוע 11
११और योयादा से योनातान और योनातान से यद्दू उत्पन्न हुआ।
ובימי יויקים היו כהנים ראשי האבות לשריה מריה לירמיה חנניה 12
१२योयाकीम के दिनों में ये याजक अपने-अपने पितरों के घराने के मुख्य पुरुष थे, अर्थात् सरायाह का तो मरायाह; यिर्मयाह का हनन्याह।
לעזרא משלם לאמריה יהוחנן 13
१३एज्रा का मशुल्लाम; अमर्याह का यहोहानान।
למלוכי (למליכו) יונתן לשבניה יוסף 14
१४मल्लूकी का योनातान; शबन्याह का यूसुफ।
לחרם עדנא למריות חלקי 15
१५हारीम का अदना; मरायोत का हेलकै।
לעדיא (לעדוא) זכריה לגנתון משלם 16
१६इद्दो का जकर्याह; गिन्‍नतोन का मशुल्लाम;
לאביה זכרי למנימין--למועדיה פלטי 17
१७अबिय्याह का जिक्री; मिन्यामीन के मोअद्याह का पिलतै;
לבלגה שמוע לשמעיה יהונתן 18
१८बिल्गा का शम्मू; शमायाह का यहोनातान;
וליויריב מתני לידעיה עזי 19
१९योयारीब का मत्तनै; यदायाह का उज्जी;
לסלי קלי לעמוק עבר 20
२०सल्लै का कल्लै; आमोक का एबेर।
לחלקיה חשביה לידעיה נתנאל 21
२१हिल्किय्याह का हशब्याह; और यदायाह का नतनेल।
הלוים בימי אלישיב יוידע ויוחנן וידוע--כתובים ראשי אבות והכהנים על מלכות דריוש הפרסי 22
२२एल्याशीब, योयादा, योहानान और यद्दू के दिनों में लेवीय पितरों के घरानों के मुख्य पुरुषों के नाम लिखे जाते थे, और दारा फारसी के राज्य में याजकों के भी नाम लिखे जाते थे।
בני לוי ראשי האבות כתובים על ספר דברי הימים--ועד ימי יוחנן בן אלישיב 23
२३जो लेवीय पितरों के घरानों के मुख्य पुरुष थे, उनके नाम एल्याशीब के पुत्र योहानान के दिनों तक इतिहास की पुस्तक में लिखे जाते थे।
וראשי הלוים חשביה שרביה וישוע בן קדמיאל ואחיהם לנגדם להלל להודות במצות דויד איש האלהים--משמר לעמת משמר 24
२४और लेवियों के मुख्य पुरुष ये थेः अर्थात् हशब्याह, शेरेब्याह और कदमीएल का पुत्र येशुअ; और उनके सामने उनके भाई परमेश्वर के भक्त दाऊद की आज्ञा के अनुसार आमने-सामने स्तुति और धन्यवाद करने पर नियुक्त थे।
מתניה ובקבקיה עבדיה משלם טלמון עקוב--שמרים שוערים משמר באספי השערים 25
२५मत्तन्याह, बकबुक्याह, ओबद्याह, मशुल्लाम, तल्मोन और अक्कूब फाटकों के पास के भण्डारों का पहरा देनेवाले द्वारपाल थे।
אלה בימי יויקים בן ישוע בן יוצדק ובימי נחמיה הפחה ועזרא הכהן הסופר 26
२६योयाकीम के दिनों में जो योसादाक का पोता और येशुअ का पुत्र था, और नहेम्याह अधिपति और एज्रा याजक और शास्त्री के दिनों में ये ही थे।
ובחנכת חומת ירושלם בקשו את הלוים מכל מקומתם להביאם לירושלם--לעשת חנכה ושמחה ובתודות ובשיר מצלתים נבלים ובכנרות 27
२७यरूशलेम की शहरपनाह की प्रतिष्ठा के समय लेवीय अपने सब स्थानों में ढूँढ़े गए, कि यरूशलेम को पहुँचाए जाएँ, जिससे आनन्द और धन्यवाद करके और झाँझ, सारंगी और वीणा बजाकर, और गाकर उसकी प्रतिष्ठा करें।
ויאספו בני המשררים ומן הככר סביבות ירושלם ומן חצרי נטפתי 28
२८तो गवैयों के सन्तान यरूशलेम के चारों ओर के देश से और नतोपातियों के गाँवों से,
ומבית הגלגל ומשדות גבע ועזמות כי חצרים בנו להם המשררים סביבות ירושלם 29
२९और बेतगिलगाल से, और गेबा और अज्मावेत के खेतों से इकट्ठे हुए; क्योंकि गवैयों ने यरूशलेम के आस-पास गाँव बसा लिये थे।
ויטהרו הכהנים והלוים ויטהרו את העם ואת השערים ואת החומה 30
३०तब याजकों और लेवियों ने अपने-अपने को शुद्ध किया; और उन्होंने प्रजा को, और फाटकों और शहरपनाह को भी शुद्ध किया।
ואעלה את שרי יהודה מעל לחומה ואעמידה שתי תודת גדולת ותהלכת לימין מעל לחומה לשער האשפת 31
३१तब मैंने यहूदी हाकिमों को शहरपनाह पर चढ़ाकर दो बड़े दल ठहराए, जो धन्यवाद करते हुए धूमधाम के साथ चलते थे। इनमें से एक दल तो दक्षिण की ओर, अर्थात् कूड़ा फाटक की ओर शहरपनाह के ऊपर-ऊपर से चला;
וילך אחריהם הושעיה וחצי שרי יהודה 32
३२और उसके पीछे-पीछे ये चले, अर्थात् होशायाह और यहूदा के आधे हाकिम,
ועזריה עזרא ומשלם 33
३३और अजर्याह, एज्रा, मशुल्लाम,
יהודה ובנימן ושמעיה וירמיה 34
३४यहूदा, बिन्यामीन, शमायाह, और यिर्मयाह,
ומבני הכהנים בחצצרות--זכריה בן יונתן בן שמעיה בן מתניה בן מיכיה בן זכור בן אסף 35
३५और याजकों के कितने पुत्र तुरहियां लिये हुए: जकर्याह जो योनातान का पुत्र था, यह शमायाह का पुत्र, यह मत्तन्याह का पुत्र, यह मीकायाह का पुत्र, यह जक्कूर का पुत्र, यह आसाप का पुत्र था।
ואחיו שמעיה ועזראל מללי גללי מעי נתנאל ויהודה חנני בכלי שיר דויד איש האלהים ועזרא הסופר לפניהם 36
३६और उसके भाई शमायाह, अजरेल, मिललै, गिललै, माऐ, नतनेल, यहूदा और हनानी परमेश्वर के भक्त दाऊद के बाजे लिये हुए थे; और उनके आगे-आगे एज्रा शास्त्री चला।
ועל שער העין ונגדם עלו על מעלות עיר דויד במעלה לחומה מעל לבית דויד ועד שער המים מזרח 37
३७ये सोता फाटक से हो सीधे दाऊदपुर की सीढ़ी पर चढ़, शहरपनाह की ऊँचाई पर से चलकर, दाऊद के भवन के ऊपर से होकर, पूरब की ओर जलफाटक तक पहुँचे।
והתודה השנית ההולכת למואל ואני אחריה וחצי העם מעל להחומה מעל למגדל התנורים ועד החומה הרחבה 38
३८और धन्यवाद करने और धूमधाम से चलनेवालों का दूसरा दल, और उनके पीछे-पीछे मैं, और आधे लोग उनसे मिलने को शहरपनाह के ऊपर-ऊपर से भट्ठों के गुम्मट के पास से चौड़ी शहरपनाह तक।
ומעל לשער אפרים ועל שער הישנה ועל שער הדגים ומגדל חננאל ומגדל המאה ועד שער הצאן ועמדו בשער המטרה 39
३९और एप्रैम के फाटक और पुराने फाटक, और मछली फाटक, और हननेल के गुम्मट, और हम्मेआ नामक गुम्मट के पास से होकर भेड़फाटक तक चले, और पहरुओं के फाटक के पास खड़े हो गए।
ותעמדנה שתי התודת בבית האלהים ואני וחצי הסגנים עמי 40
४०तब धन्यवाद करनेवालों के दोनों दल और मैं और मेरे साथ आधे हाकिम परमेश्वर के भवन में खड़े हो गए।
והכהנים אליקים מעשיה מנימין מיכיה אליועיני זכריה חנניה--בחצצרות 41
४१और एलयाकीम, मासेयाह, मिन्यामीन, मीकायाह, एल्योएनै, जकर्याह और हनन्याह नामक याजक तुरहियां लिये हुए थे।
ומעשיה ושמעיה ואלעזר ועזי ויהוחנן ומלכיה--ועילם ועזר וישמיעו המשררים ויזרחיה הפקיד 42
४२मासेयाह, शमायाह, एलीआजर, उज्जी, यहोहानान, मल्किय्याह, एलाम, और एजेर (खड़े हुए थे) और गवैये जिनका मुखिया यिज्रह्याह था, वह ऊँचे स्वर से गाते बजाते रहे।
ויזבחו ביום ההוא זבחים גדולים וישמחו כי האלהים שמחם שמחה גדולה וגם הנשים והילדים שמחו ותשמע שמחת ירושלם מרחוק 43
४३उसी दिन लोगों ने बड़े-बड़े मेलबलि चढ़ाए, और आनन्द किया; क्योंकि परमेश्वर ने उनको बहुत ही आनन्दित किया था; स्त्रियों ने और बाल-बच्चों ने भी आनन्द किया। यरूशलेम के आनन्द की ध्वनि दूर-दूर तक फैल गई।
ויפקדו ביום ההוא אנשים על הנשכות לאוצרות לתרומות לראשית ולמעשרות--לכנוס בהם לשדי הערים מנאות התורה לכהנים וללוים כי שמחת יהודה על הכהנים ועל הלוים העמדים 44
४४उसी दिन खजानों के, उठाई हुई भेंटों के, पहली-पहली उपज के, और दशमांशों की कोठरियों के अधिकारी ठहराए गए, कि उनमें नगर-नगर के खेतों के अनुसार उन वस्तुओं को जमा करें, जो व्यवस्था के अनुसार याजकों और लेवियों के भाग में की थीं; क्योंकि यहूदी उपस्थित याजकों और लेवियों के कारण आनन्दित थे।
וישמרו משמרת אלהיהם ומשמרת הטהרה והמשררים והשערים--כמצות דויד שלמה בנו 45
४५इसलिए वे अपने परमेश्वर के काम और शुद्धता के विषय चौकसी करते रहे; और गवैये और द्वारपाल भी दाऊद और उसके पुत्र सुलैमान की आज्ञा के अनुसार वैसा ही करते रहे।
כי בימי דויד ואסף מקדם--ראש (ראשי) המשררים ושיר תהלה והדות לאלהים 46
४६प्राचीनकाल, अर्थात् दाऊद और आसाप के दिनों में तो गवैयों के प्रधान थे, और परमेश्वर की स्तुति और धन्यवाद के गीत गाए जाते थे।
וכל ישראל בימי זרבבל ובימי נחמיה נתנים מניות המשררים והשערים--דבר יום ביומו ומקדשים ללוים והלוים מקדשים לבני אהרן 47
४७जरुब्बाबेल और नहेम्याह के दिनों में सारे इस्राएली, गवैयों और द्वारपालों के प्रतिदिन का भाग देते रहे; और वे लेवियों के अंश पवित्र करके देते थे; और लेवीय हारून की सन्तान के अंश पवित्र करके देते थे।

< נחמיה 12 >