< ויקרא 8 >

וידבר יהוה אל משה לאמר 1
और ख़ुदावन्द ने मूसा से कहा,
קח את אהרן ואת בניו אתו ואת הבגדים ואת שמן המשחה ואת פר החטאת ואת שני האילים ואת סל המצות 2
“हारून और उसके साथ उसके बेटों को, और लिबास, को और मसह करने के तेल को, और ख़ता की क़ुर्बानी के बछड़े और दोनों मेंढों और बे — ख़मीरी रोटियों की टोकरी को ले;
ואת כל העדה הקהל אל פתח אהל מועד 3
और सारी जमा'अत को ख़ेमा — ए — इजितमा'अ के दरवाज़े पर जमा' कर।”
ויעש משה כאשר צוה יהוה אתו ותקהל העדה אל פתח אהל מועד 4
चुनाँचे मूसा ने ख़ुदावन्द के हुक्म के मुताबिक़ 'अमल किया; और सारी जमा'अत ख़ेमा — ए — इजितमा'अ के दरवाज़े पर जमा' हुई।
ויאמר משה אל העדה זה הדבר אשר צוה יהוה לעשות 5
तब मूसा ने जमा'अत से कहा, “यह वह काम है, जिसके करने का हुक्म ख़ुदावन्द ने दिया है।”
ויקרב משה את אהרן ואת בניו וירחץ אתם במים 6
फिर मूसा हारून और उसके बेटों को आगे लाया और उन को पानी से ग़ुस्ल दिलाया।
ויתן עליו את הכתנת ויחגר אתו באבנט וילבש אתו את המעיל ויתן עליו את האפד ויחגר אתו בחשב האפד ויאפד לו בו 7
और उसको कुरता पहना कर उस पर कमरबन्द लपेटा, और उसको जुब्बा पहना कर उस पर अफ़ोद लगाया और अफ़ोद के कारीगरी से बुने हुए कमरबन्द को उस पर लपेटा, और उसी से उसको उसके ऊपर कस दिया।
וישם עליו את החשן ויתן אל החשן את האורים ואת התמים 8
और सीनाबन्द को उसके ऊपर लगा कर सीनाबन्द में ऊरीम और तुम्मीम लगा दिए।
וישם את המצנפת על ראשו וישם על המצנפת אל מול פניו את ציץ הזהב נזר הקדש כאשר צוה יהוה את משה 9
और उसके सिर पर 'अमामा रख्खा और 'अमामे पर सामने सोने के पत्तर या'नी पाक ताज को लगाया, जैसा ख़ुदावन्द ने मूसा को हुक्म किया था।
ויקח משה את שמן המשחה וימשח את המשכן ואת כל אשר בו ויקדש אתם 10
और मूसा ने मसह करने का तेल लिया; और घर को और जो कुछ उसमें था सब को मसह कर के पाक किया।
ויז ממנו על המזבח שבע פעמים וימשח את המזבח ואת כל כליו ואת הכיר ואת כנו--לקדשם 11
और उस में से थोड़ा सा लेकर मज़बह पर सात बार छिड़का; और मज़बह और उसके सब बर्तनों को, और हौज़ और उसकी कुर्सी को मसह किया, ताकि उन्हें पाक करे।
ויצק משמן המשחה על ראש אהרן וימשח אתו לקדשו 12
और मसह करने के तेल में से थोड़ा सा हारून के सिर पर डाला और उसे मसह किया ताकि वह पाक हो।
ויקרב משה את בני אהרן וילבשם כתנת ויחגר אתם אבנט ויחבש להם מגבעות--כאשר צוה יהוה את משה 13
फिर मूसा हारून के बेटों को आगे लाया और उन को कुरते पहनाए, और उन पर कमरबन्द लपेटे, और उनको पगड़ियाँ पहनाई जैसा ख़ुदावन्द ने मूसा को हुक्म किया था।
ויגש את פר החטאת ויסמך אהרן ובניו את ידיהם על ראש פר החטאת 14
और वह ख़ता की क़ुर्बानी के बछड़े को आगे लाया, और हारून और उसके बेटों ने अपने — अपने हाथ ख़ता की क़ुर्बानी के बछड़े के सिर पर रख्खे।
וישחט ויקח משה את הדם ויתן על קרנות המזבח סביב באצבעו ויחטא את המזבח ואת הדם יצק אל יסוד המזבח ויקדשהו לכפר עליו 15
फिर उसने उसको ज़बह किया, और मूसा ने ख़ून को लेकर मज़बह के चारों तरफ़ उसके सींगों पर अपनी उँगली से लगाया और मज़बह को पाक किया; और बाक़ी ख़ून मज़बह के पाये पर उँडेल कर उसका कफ़्फ़ारा दिया, ताकि वह पाक हो।
ויקח את כל החלב אשר על הקרב ואת יתרת הכבד ואת שתי הכלית ואת חלבהן ויקטר משה המזבחה 16
और मूसा ने अंतड़ियों के ऊपर की सारी चर्बी, और जिगर पर की झिल्ली, और दोनों गुर्दों और उन की चर्बी को लिया और उन्हें मज़बह पर जलाया;
ואת הפר ואת ערו ואת בשרו ואת פרשו--שרף באש מחוץ למחנה כאשר צוה יהוה את משה 17
लेकिन बछड़े को, उसकी खाल और गोश्त और गोबर के साथ, लश्करगाह के बाहर आग में जलाया, जैसा ख़ुदावन्द ने मूसा को हुक्म किया था।
ויקרב את איל העלה ויסמכו אהרן ובניו את ידיהם--על ראש האיל 18
फिर उसने सोख़्तनी क़ुर्बानी के मेंढे को हाज़िर किया, और हारून और उसके बेटों ने अपने — अपने हाथ उस मेंढे के सिर पर रख्खे।
וישחט ויזרק משה את הדם על המזבח סביב 19
और उसने उसको ज़बह किया, और मूसा ने ख़ून को मज़बह के ऊपर चारों तरफ़ छिड़का।
ואת האיל--נתח לנתחיו ויקטר משה את הראש ואת הנתחים ואת הפדר 20
फिर उसने मेंढे के 'उज़्व — 'उज़्व को काट कर अलग किया, और मूसा ने सिर और 'आज़ा और चर्बी को जलाया।
ואת הקרב ואת הכרעים רחץ במים ויקטר משה את כל האיל המזבחה עלה הוא לריח ניחח אשה הוא ליהוה כאשר צוה יהוה את משה 21
और उसने अंतड़ियों और पायों को पानी से धोया, और मूसा ने पूरे मेंढे को मज़बह पर जलाया। यह सोख़्तनी क़ुर्बानी राहतअंगेज़ ख़ुशबू के लिए थी, यह ख़ुदावन्द की आतिशी क़ुर्बानी थी, जैसा ख़ुदावन्द ने मूसा को हुक्म किया था।
ויקרב את האיל השני איל המלאים ויסמכו אהרן ובניו את ידיהם--על ראש האיל 22
और उसने दूसरे मेंढे को जो तख़्सीसी मेंढा था हाज़िर किया, और हारून और उसके बेटों ने अपने — अपने हाथ उस मेंढे के सिर पर रख्खे।
וישחט--ויקח משה מדמו ויתן על תנוך אזן אהרן הימנית ועל בהן ידו הימנית ועל בהן רגלו הימנית 23
और उसने उस को ज़बह किया, और मूसा ने उसका कुछ ख़ून लेकर उसे हारून के दहने कान की लौ पर, और दहने हाथ के अंगूठे और दहने पाँव के अंगूठे पर लगाया।
ויקרב את בני אהרן ויתן משה מן הדם על תנוך אזנם הימנית ועל בהן ידם הימנית ועל בהן רגלם הימנית ויזרק משה את הדם על המזבח סביב 24
फिर वह हारून के बेटों को आगे लाया, और उसी ख़ून में से कुछ उनके दहने कान की लौ पर और दहने हाथ के अंगूठे और दहने पाँव के अंगूठे पर लगाया; और बाक़ी ख़ून को उसने मज़बह के ऊपर चारों तरफ़ छिड़का।
ויקח את החלב ואת האליה ואת כל החלב אשר על הקרב ואת יתרת הכבד ואת שתי הכלית ואת חלבהן ואת שוק הימין 25
और उसने चर्बी और मोटी दुम, और अंतड़ियों के ऊपर की चर्बी, और जिगर पर की झिल्ली, और दोनो गुर्दे और उन की चर्बी, और दहनी रान इन सभों को लिया,
ומסל המצות אשר לפני יהוה לקח חלת מצה אחת וחלת לחם שמן אחת--ורקיק אחד וישם על החלבים ועל שוק הימין 26
और बे — ख़मीरी रोटियों की टोकरी में से जो ख़ुदावन्द के सामने रहती थी, बे — ख़मीरी रोटी का एक गिर्दा, और तेल चुपड़ी हुई रोटी का एक गिर्दा, और एक चपाती निकाल कर उन्हे चर्बी और दहनी रान पर रख्खा।
ויתן את הכל--על כפי אהרן ועל כפי בניו וינף אתם תנופה לפני יהוה 27
और इन सभों को हारून और उसके बेटों के हाथों पर रखकर उन्हें हिलाने की क़ुर्बानी के तौर पर ख़ुदावन्द के सामने हिलाया।
ויקח משה אתם מעל כפיהם ויקטר המזבחה על העלה מלאים הם לריח ניחח אשה הוא ליהוה 28
फिर मूसा ने उनको उनके हाथों से ले लिया, और उनको मज़बह पर सोख़्तनी क़ुर्बानी के ऊपर जलाया। यह राहतअंगेज़ ख़ुशबू के लिए तख़्सीसी क़ुर्बानी थी। यह ख़ुदावन्द की आतिशी क़ुर्बानी थी।
ויקח משה את החזה ויניפהו תנופה לפני יהוה מאיל המלאים למשה היה למנה כאשר צוה יהוה את משה 29
फिर मूसा ने सीने को लिया, और उसको हिलाने की क़ुर्बानी के तौर पर ख़ुदावन्द के सामने हिलाया। उस तख़्सीसी मेंढे में से यही मूसा का हिस्सा था, जैसा ख़ुदावन्द ने मूसा को हुक्म किया था।
ויקח משה משמן המשחה ומן הדם אשר על המזבח ויז על אהרן על בגדיו ועל בניו ועל בגדי בניו אתו ויקדש את אהרן את בגדיו ואת בניו ואת בגדי בניו אתו 30
और मूसा ने मसह करने के तेल और मज़बह के ऊपर के ख़ून में से कुछ — कुछ लेकर उसे हारून और उसके लिबास पर, और साथ ही उसके बेटों पर और उनके लिबास पर छिड़का; और हारून और उसके लिबास को, और उसके बेटों को और उनके लिबास को पाक किया।
ויאמר משה אל אהרן ואל בניו בשלו את הבשר פתח אהל מועד ושם תאכלו אתו ואת הלחם אשר בסל המלאים כאשר צויתי לאמר אהרן ובניו יאכלהו 31
और मूसा ने हारून और उसके बेटों से कहा कि, ये गोश्त ख़ेमा — ए — इजितमा'अ के दरवाज़े पर पकाओ, और इसको वहीं उस रोटी के साथ जो तख़्सीसी टोकरी में है, खाओ, जैसा मैंने हुक्म किया है कि हारून और उसके बेटे उसे खाएँ।
והנותר בבשר ובלחם--באש תשרפו 32
और इस गोश्त और रोटी में से जो कुछ बच रहे उसे आग में जला देना;
ומפתח אהל מועד לא תצאו שבעת ימים--עד יום מלאת ימי מלאיכם כי שבעת ימים ימלא את ידכם 33
और जब तक तुम्हारी तख्सीस के दिन पूरे न हों, तब तक या'नी सात दिन तक, तुम ख़ेमा — ए — इजितमा'अ के दरवाज़े से बाहर न जाना; क्यूँकि सात दिन तक वह तुम्हारी तख्सीस करता रहेगा।
כאשר עשה ביום הזה--צוה יהוה לעשת לכפר עליכם 34
जैसा आज किया गया है, वैसा ही करने का हुक्म ख़ुदावन्द ने दिया है ताकि तुम्हारे लिए कफ़्फ़ारा हो।
ופתח אהל מועד תשבו יומם ולילה שבעת ימים ושמרתם את משמרת יהוה ולא תמותו כי כן צויתי 35
इसलिए तुम ख़ेमा — ए — इजितमा'अ के दरवाज़े पर सात रोज़ तक दिन रात ठहरे रहना, और ख़ुदावन्द के हुक्म को मानना, ताकि तुम मर न जाओ; क्यूँकि ऐसा ही हुक्म मुझको मिला है।
ויעש אהרן ובניו--את כל הדברים אשר צוה יהוה ביד משה 36
तब हारून और उसके बेटों ने सब काम ख़ुदावन्द के हुक्म के मुताबिक़ किया जो उस ने मूसा के ज़रिए' दिया था।

< ויקרא 8 >