< ויקרא 7 >

וזאת תורת האשם קדש קדשים הוא 1
“फिर दोषबलि की व्यवस्था यह है। वह परमपवित्र है;
במקום אשר ישחטו את העלה ישחטו את האשם ואת דמו יזרק על המזבח סביב 2
जिस स्थान पर होमबलि पशु का वध करते हैं उसी स्थान पर दोषबलि पशु भी बलि करें, और उसके लहू को याजक वेदी पर चारों ओर छिड़के।
ואת כל חלבו יקריב ממנו--את האליה ואת החלב המכסה את הקרב 3
और वह उसमें की सब चर्बी को चढ़ाए, अर्थात् उसकी मोटी पूँछ को, और जिस चर्बी से अंतड़ियाँ ढपी रहती हैं वह भी,
ואת שתי הכלית ואת החלב אשר עליהן אשר על הכסלים ואת היתרת על הכבד על הכלית יסירנה 4
और दोनों गुर्दे और जो चर्बी उनके ऊपर और कमर के पास रहती है, और गुर्दों समेत कलेजे के ऊपर की झिल्ली; इन सभी को वह अलग करे;
והקטיר אתם הכהן המזבחה אשה ליהוה אשם הוא 5
और याजक इन्हें वेदी पर यहोवा के लिये हवन करे; तब वह दोषबलि होगा।
כל זכר בכהנים יאכלנו במקום קדוש יאכל קדש קדשים הוא 6
याजकों में के सब पुरुष उसमें से खा सकते हैं; वह किसी पवित्रस्थान में खाया जाए; क्योंकि वह परमपवित्र है।
כחטאת כאשם--תורה אחת להם הכהן אשר יכפר בו לו יהיה 7
जैसा पापबलि है वैसा ही दोषबलि भी है, उन दोनों की एक ही व्यवस्था है; जो याजक उन बलियों को चढ़ा के प्रायश्चित करे वही उन वस्तुओं को ले ले।
והכהן--המקריב את עלת איש עור העלה אשר הקריב לכהן לו יהיה 8
और जो याजक किसी के लिये होमबलि को चढ़ाए उस होमबलि पशु की खाल को वही याजक ले ले।
וכל מנחה אשר תאפה בתנור וכל נעשה במרחשת ועל מחבת--לכהן המקריב אתה לו תהיה 9
और तंदूर में, या कढ़ाही में, या तवे पर पके हुए सब अन्नबलि उसी याजक की होंगी जो उन्हें चढ़ाता है।
וכל מנחה בלולה בשמן וחרבה--לכל בני אהרן תהיה איש כאחיו 10
१०और सब अन्नबलि, जो चाहे तेल से सने हुए हों चाहे रूखे हों, वे हारून के सब पुत्रों को एक समान मिले।
וזאת תורת זבח השלמים אשר יקריב ליהוה 11
११“मेलबलि की जिसे कोई यहोवा के लिये चढ़ाए व्यवस्था यह है:
אם על תודה יקריבנו--והקריב על זבח התודה חלות מצות בלולת בשמן ורקיקי מצות משחים בשמן וסלת מרבכת חלת בלולת בשמן 12
१२यदि वह उसे धन्यवाद के लिये चढ़ाए, तो धन्यवाद-बलि के साथ तेल से सने हुए अख़मीरी फुलके, और तेल से चुपड़ी हुई अख़मीरी रोटियाँ, और तेल से सने हुए मैदे के फुलके तेल से तर चढ़ाए।
על חלת לחם חמץ יקריב קרבנו על זבח תודת שלמיו 13
१३और वह अपने धन्यवादवाले मेलबलि के साथ अख़मीरी रोटियाँ, भी चढ़ाए।
והקריב ממנו אחד מכל קרבן תרומה ליהוה לכהן הזרק את דם השלמים--לו יהיה 14
१४और ऐसे एक-एक चढ़ावे में से वह एक-एक रोटी यहोवा को उठाने की भेंट करके चढ़ाए; वह मेलबलि के लहू के छिड़कनेवाले याजक की होगी।
ובשר זבח תודת שלמיו--ביום קרבנו יאכל לא יניח ממנו עד בקר 15
१५और उस धन्यवादवाले मेलबलि का माँस बलिदान चढ़ाने के दिन ही खाया जाए; उसमें से कुछ भी भोर तक शेष न रह जाए।
ואם נדר או נדבה זבח קרבנו--ביום הקריבו את זבחו יאכל וממחרת והנותר ממנו יאכל 16
१६पर यदि उसके बलिदान का चढ़ावा मन्नत का या स्वेच्छा का हो, तो उस बलिदान को जिस दिन वह चढ़ाया जाए उसी दिन वह खाया जाए, और उसमें से जो शेष रह जाए वह दूसरे दिन भी खाया जाए।
והנותר מבשר הזבח--ביום השלישי באש ישרף 17
१७परन्तु जो कुछ बलिदान के माँस में से तीसरे दिन तक रह जाए वह आग में जला दिया जाए।
ואם האכל יאכל מבשר זבח שלמיו ביום השלישי לא ירצה--המקריב אתו לא יחשב לו פגול יהיה והנפש האכלת ממנו עונה תשא 18
१८और उसके मेलबलि के माँस में से यदि कुछ भी तीसरे दिन खाया जाए, तो वह ग्रहण न किया जाएगा, और न उसके हित में गिना जाएगा; वह घृणित कर्म समझा जाएगा, और जो कोई उसमें से खाए उसका अधर्म उसी के सिर पर पड़ेगा।
והבשר אשר יגע בכל טמא לא יאכל--באש ישרף והבשר--כל טהור יאכל בשר 19
१९“फिर जो माँस किसी अशुद्ध वस्तु से छू जाए वह न खाया जाए; वह आग में जला दिया जाए। फिर मेलबलि का माँस जितने शुद्ध हों वे ही खाएँ,
והנפש אשר תאכל בשר מזבח השלמים אשר ליהוה וטמאתו עליו--ונכרתה הנפש ההוא מעמיה 20
२०परन्तु जो अशुद्ध होकर यहोवा के मेलबलि के माँस में से कुछ खाए वह अपने लोगों में से नाश किया जाए।
ונפש כי תגע בכל טמא בטמאת אדם או בבהמה טמאה או בכל שקץ טמא ואכל מבשר זבח השלמים אשר ליהוה--ונכרתה הנפש ההוא מעמיה 21
२१और यदि कोई किसी अशुद्ध वस्तु को छूकर यहोवा के मेलबलि पशु के माँस में से खाए, तो वह भी अपने लोगों में से नाश किया जाए, चाहे वह मनुष्य की कोई अशुद्ध वस्तु या अशुद्ध पशु या कोई भी अशुद्ध और घृणित वस्तु हो।”
וידבר יהוה אל משה לאמר 22
२२फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
דבר אל בני ישראל לאמר כל חלב שור וכשב ועז--לא תאכלו 23
२३“इस्राएलियों से इस प्रकार कह: तुम लोग न तो बैल की कुछ चर्बी खाना और न भेड़ या बकरी की।
וחלב נבלה וחלב טרפה יעשה לכל מלאכה ואכל לא תאכלהו 24
२४और जो पशु स्वयं मर जाए, और जो दूसरे पशु से फाड़ा जाए, उसकी चर्बी और अन्य काम में लाना, परन्तु उसे किसी प्रकार से खाना नहीं।
כי כל אכל חלב מן הבהמה אשר יקריב ממנה אשה ליהוה--ונכרתה הנפש האכלת מעמיה 25
२५जो कोई ऐसे पशु की चर्बी खाएगा जिसमें से लोग कुछ यहोवा के लिये हवन करके चढ़ाया करते हैं वह खानेवाला अपने लोगों में से नाश किया जाएगा।
וכל דם לא תאכלו בכל מושבתיכם לעוף ולבהמה 26
२६और तुम अपने घर में किसी भाँति का लहू, चाहे पक्षी का चाहे पशु का हो, न खाना।
כל נפש אשר תאכל כל דם--ונכרתה הנפש ההוא מעמיה 27
२७हर एक प्राणी जो किसी भाँति का लहू खाएगा वह अपने लोगों में से नाश किया जाएगा।”
וידבר יהוה אל משה לאמר 28
२८फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
דבר אל בני ישראל לאמר המקריב את זבח שלמיו ליהוה--יביא את קרבנו ליהוה מזבח שלמיו 29
२९“इस्राएलियों से इस प्रकार कह: जो यहोवा के लिये मेलबलि चढ़ाए वह उसी मेलबलि में से यहोवा के पास भेंट ले आए;
ידיו תביאינה את אשי יהוה את החלב על החזה יביאנו--את החזה להניף אתו תנופה לפני יהוה 30
३०वह अपने ही हाथों से यहोवा के हव्य को, अर्थात् छाती समेत चर्बी को ले आए कि छाती हिलाने की भेंट करके यहोवा के सामने हिलाई जाए।
והקטיר הכהן את החלב המזבחה והיה החזה לאהרן ולבניו 31
३१और याजक चर्बी को तो वेदी पर जलाए, परन्तु छाती हारून और उसके पुत्रों की होगी।
ואת שוק הימין תתנו תרומה לכהן מזבחי שלמיכם 32
३२फिर तुम अपने मेलबलियों में से दाहिनी जाँघ को भी उठाने की भेंट करके याजक को देना;
המקריב את דם השלמים ואת החלב--מבני אהרן לו תהיה שוק הימין למנה 33
३३हारून के पुत्रों में से जो मेलबलि के लहू और चर्बी को चढ़ाए दाहिनी जाँघ उसी का भाग होगा।
כי את חזה התנופה ואת שוק התרומה לקחתי מאת בני ישראל מזבחי שלמיהם ואתן אתם לאהרן הכהן ולבניו לחק עולם מאת בני ישראל 34
३४क्योंकि इस्राएलियों के मेलबलियों में से हिलाने की भेंट की छाती और उठाने की भेंट की जाँघ को लेकर मैंने याजक हारून और उसके पुत्रों को दिया है, कि यह सर्वदा इस्राएलियों की ओर से उनका हक़ बना रहे।
זאת משחת אהרן ומשחת בניו מאשי יהוה ביום הקריב אתם לכהן ליהוה 35
३५“जिस दिन हारून और उसके पुत्र यहोवा के समीप याजकपद के लिये लाए गए, उसी दिन यहोवा के हव्यों में से उनका यही अभिषिक्त भाग ठहराया गया;
אשר צוה יהוה לתת להם ביום משחו אתם מאת בני ישראל--חקת עולם לדרתם 36
३६अर्थात् जिस दिन यहोवा ने उनका अभिषेक किया उसी दिन उसने आज्ञा दी कि उनको इस्राएलियों की ओर से ये भाग नित्य मिला करें; उनकी पीढ़ी-पीढ़ी के लिये उनका यही हक़ ठहराया गया।”
זאת התורה לעלה למנחה ולחטאת ולאשם ולמלואים--ולזבח השלמים 37
३७होमबलि, अन्नबलि, पापबलि, दोषबलि, याजकों के संस्कार बलि, और मेलबलि की व्यवस्था यही है;
אשר צוה יהוה את משה בהר סיני ביום צותו את בני ישראל להקריב את קרבניהם ליהוה--במדבר סיני 38
३८जब यहोवा ने सीनै पर्वत के पास के जंगल में मूसा को आज्ञा दी कि इस्राएली मेरे लिये क्या-क्या चढ़ावा चढ़ाएँ, तब उसने उनको यही व्यवस्था दी थी।

< ויקרא 7 >