< הושע 12 >

אפרים רעה רוח ורדף קדים--כל היום כזב ושד ירבה וברית עם אשור יכרתו ושמן למצרים יובל 1
एफ्राईम हवा को अपना भोजन बनाता है; वह सारा दिन पूर्वी वायु का पीछा करता है और अपने झूठ और हिंसा को बढ़ाता रहता है. वह अश्शूर देश से संधि करता है और मिस्र देश को जैतून का तेल भेजता है.
וריב ליהוה עם יהודה ולפקד על יעקב כדרכיו כמעלליו ישיב לו 2
यहूदिया के विरुद्ध भी याहवेह का आरोप है; वह याकोब को उसके चालचलन के अनुसार दंड देंगे और उसके कार्यों के अनुरूप उसको बदला देंगे.
בבטן עקב את אחיו ובאונו שרה את אלהים 3
जब याकोब ने अपने मां के कोख से ही अपने भाई की एड़ी जकड़ ली थी; एक मनुष्य के रूप में उसने परमेश्वर से संघर्ष किया.
וישר אל מלאך ויכל בכה ויתחנן לו בית אל ימצאנו ושם ידבר עמנו 4
उसने स्वर्गदूत से संघर्ष किया और उस पर प्रबल हुआ; वह रोया और उससे कृपादृष्टि के लिये विनती की. बेथेल में वह परमेश्वर से मिला और वहां उसने उनसे बातें की—
ויהוה אלהי הצבאות--יהוה זכרו 5
याहवेह सर्वशक्तिमान परमेश्वर, याहवेह उनका नाम है!
ואתה באלהיך תשוב חסד ומשפט שמר וקוה אל אלהיך תמיד 6
पर अवश्य है कि तुम अपने परमेश्वर के पास लौटो; प्रेम और न्याय के काम में बने रहो, और हमेशा अपने परमेश्वर पर निर्भर रहो.
כנען בידו מאזני מרמה--לעשק אהב 7
व्यापारी गलत नाप का उपयोग करता है और छल करना उसको अच्छा लगता है,
ויאמר אפרים--אך עשרתי מצאתי און לי כל יגיעי לא ימצאו לי עון אשר חטא 8
एफ्राईम घमंड करता है, “मैं बहुत धनवान हूं; मैं धनी हो गया हूं. मेरी सारी संपत्ति सहित वे मुझमें कोई अपराध या पाप नहीं पाएंगे.”
ואנכי יהוה אלהיך מארץ מצרים עד אושיבך באהלים כימי מועד 9
“जब से तुम मिस्र देश से निकलकर आये, मैं याहवेह तुम्हारा परमेश्वर हूं; मैं फिर तुम्हें तंबुओं में निवास कराऊंगा, जैसे कि तुम्हारे ठहराए त्योहार के दिनों में हुआ करता था.
ודברתי על הנביאים ואנכי חזון הרביתי וביד הנביאים אדמה 10
मैंने भविष्यवक्ताओं से बात किया, उन्हें कई दर्शन दिखाये और उनके माध्यम से अनेक दृष्टांत बताये.”
אם גלעד און אך שוא היו בגלגל שורים זבחו גם מזבחותם כגלים על תלמי שדי 11
क्या गिलआद दुष्ट है? इसके लोग बेकार हैं! क्या वे गिलगाल में बैलों का बलिदान करते हैं? उनकी वेदियां जोते गये खेत में पत्थरों के ढेर के समान होंगी.
ויברח יעקב שדה ארם ויעבד ישראל באשה ובאשה שמר 12
याकोब तो अराम देश को भाग गया; इस्राएल ने एक पत्नी पाने के लिये सेवा की, और उसका दाम चुकाने के लिये उसने भेड़ें चराई.
ובנביא העלה יהוה את ישראל ממצרים ובנביא נשמר 13
याहवेह ने मिस्र से इस्राएल को निकालने के लिये एक भविष्यवक्ता का उपयोग किया, एक भविष्यवक्ता के द्वारा उसने उसका ध्यान रखा.
הכעיס אפרים תמרורים ודמיו עליו יטוש וחרפתו ישיב לו אדניו 14
पर एफ्राईम ने याहवेह के क्रोध को बहुत भड़काया है; उसका प्रभु उसके द्वारा किए गये खून का दोष उसी पर रहने देगा और उसके अनादर के लिये उसको बदला चुकाएगा.

< הושע 12 >