< שמות 39 >

ומן התכלת והארגמן ותולעת השני עשו בגדי שרד לשרת בקדש ויעשו את בגדי הקדש אשר לאהרן כאשר צוה יהוה את משה 1
फिर उन्होंने नीले, बैंगनी और लाल रंग के काढ़े हुए कपड़े पवित्रस्थान की सेवा के लिये, और हारून के लिये भी पवित्र वस्त्र बनाए; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।
ויעש את האפד זהב תכלת וארגמן ותולעת שני--ושש משזר 2
और उसने एपोद को सोने, और नीले, बैंगनी और लाल रंग के कपड़े का, और सूक्ष्म बटी हुई सनी के कपड़े का बनाया।
וירקעו את פחי הזהב וקצץ פתילם לעשות בתוך התכלת ובתוך הארגמן ובתוך תולעת השני ובתוך השש--מעשה חשב 3
और उन्होंने सोना पीट-पीटकर उसके पत्तर बनाए, फिर पत्तरों को काट-काटकर तार बनाए, और तारों को नीले, बैंगनी और लाल रंग के कपड़े में, और सूक्ष्म सनी के कपड़े में कढ़ाई की बनावट से मिला दिया।
כתפת עשו לו חברת--על שני קצוותו (קצותיו) חבר 4
एपोद के जोड़ने को उन्होंने उसके कंधों पर के बन्धन बनाए, वह अपने दोनों सिरों से जोड़ा गया।
וחשב אפדתו אשר עליו ממנו הוא כמעשהו זהב תכלת וארגמן ותולעת שני ושש משזר--כאשר צוה יהוה את משה 5
और उसे कसने के लिये जो काढ़ा हुआ पटुका उस पर बना, वह उसके साथ बिना जोड़ का, और उसी की बनावट के अनुसार, अर्थात् सोने और नीले, बैंगनी और लाल रंग के कपड़े का, और सूक्ष्म बटी हुई सनी के कपड़े का बना; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।
ויעשו את אבני השהם מסבת משבצת זהב מפתחת פתוחי חותם על שמות בני ישראל 6
उन्होंने सुलैमानी मणि काटकर उनमें इस्राएल के पुत्रों के नाम, जैसा छापा खोदा जाता है वैसे ही खोदे, और सोने के खानों में जड़ दिए।
וישם אתם על כתפת האפד--אבני זכרון לבני ישראל כאשר צוה יהוה את משה 7
उसने उनको एपोद के कंधे के बन्धनों पर लगाया, जिससे इस्राएलियों के लिये स्मरण करानेवाले मणि ठहरें; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।
ויעש את החשן מעשה חשב כמעשה אפד זהב תכלת וארגמן ותולעת שני--ושש משזר 8
उसने चपरास को एपोद के समान सोने की, और नीले, बैंगनी और लाल रंग के कपड़े की, और सूक्ष्म बटी हुई सनी के कपड़े में बेलबूटे का काम किया हुआ बनाया।
רבוע היה כפול עשו את החשן--זרת ארכו וזרת רחבו כפול 9
चपरास तो चौकोर बनी; और उन्होंने उसको दोहरा बनाया, और वह दोहरा होकर एक बित्ता लम्बा और एक बित्ता चौड़ा बना।
וימלאו בו--ארבעה טורי אבן טור אדם פטדה וברקת--הטור האחד 10
१०और उन्होंने उसमें चार पंक्तियों में मणि जड़े। पहली पंक्ति में माणिक्य, पद्मराग, और लालड़ी जड़े गए;
והטור השני--נפך ספיר ויהלם 11
११और दूसरी पंक्ति में मरकत, नीलमणि, और हीरा,
והטור השלישי--לשם שבו ואחלמה 12
१२और तीसरी पंक्ति में लशम, सूर्यकांत, और नीलम;
והטור הרביעי--תרשיש שהם וישפה מוסבת משבצת זהב במלאתם 13
१३और चौथी पंक्ति में फीरोजा, सुलैमानी मणि, और यशब जड़े; ये सब अलग-अलग सोने के खानों में जड़े गए।
והאבנים על שמת בני ישראל הנה שתים עשרה--על שמתם פתוחי חתם איש על שמו לשנים עשר שבט 14
१४और ये मणि इस्राएल के पुत्रों के नामों की गिनती के अनुसार बारह थे; बारहों गोत्रों में से एक-एक का नाम जैसा छापा खोदा जाता है वैसा ही खोदा गया।
ויעשו על החשן שרשרת גבלת מעשה עבת זהב טהור 15
१५और उन्होंने चपरास पर डोरियों के समान गूँथे हुए शुद्ध सोने की जंजीर बनाकर लगाई;
ויעשו שתי משבצת זהב ושתי טבעת זהב ויתנו את שתי הטבעת על שני קצות החשן 16
१६फिर उन्होंने सोने के दो खाने, और सोने की दो कड़ियाँ बनाकर दोनों कड़ियों को चपरास के दोनों सिरों पर लगाया;
ויתנו שתי העבתת הזהב על שתי הטבעת--על קצות החשן 17
१७तब उन्होंने सोने की दोनों गूँथी हुई जंजीरों को चपरास के सिरों पर की दोनों कड़ियों में लगाया।
ואת שתי קצות שתי העבתת נתנו על שתי המשבצת ויתנם על כתפת האפד אל מול פניו 18
१८और गूँथी हुई दोनों जंजीरों के दोनों बाकी सिरों को उन्होंने दोनों खानों में जड़ के, एपोद के सामने दोनों कंधों के बन्धनों पर लगाया।
ויעשו שתי טבעת זהב וישימו על שני קצות החשן על שפתו--אשר אל עבר האפד ביתה 19
१९और उन्होंने सोने की और दो कड़ियाँ बनाकर चपरास के दोनों सिरों पर उसकी उस कोर पर, जो एपोद के भीतरी भाग में थी, लगाई।
ויעשו שתי טבעת זהב ויתנם על שתי כתפת האפד מלמטה ממול פניו לעמת מחברתו--ממעל לחשב האפד 20
२०और उन्होंने सोने की दो और कड़ियाँ भी बनाकर एपोद के दोनों कंधों के बन्धनों पर नीचे से उसके सामने, और जोड़ के पास, एपोद के काढ़े हुए पटुके के ऊपर लगाई।
וירכסו את החשן מטבעתיו אל טבעת האפד בפתיל תכלת להית על חשב האפד ולא יזח החשן מעל האפד--כאשר צוה יהוה את משה 21
२१तब उन्होंने चपरास को उसकी कड़ियों के द्वारा एपोद की कड़ियों में नीले फीते से ऐसा बाँधा, कि वह एपोद के काढ़े हुए पटुके के ऊपर रहे, और चपरास एपोद से अलग न होने पाए; जैसे यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।
ויעש את מעיל האפד מעשה ארג כליל תכלת 22
२२फिर एपोद का बागा सम्पूर्ण नीले रंग का बनाया गया।
ופי המעיל בתוכו כפי תחרא שפה לפיו סביב לא יקרע 23
२३और उसकी बनावट ऐसी हुई कि उसके बीच बख्तर के छेद के समान एक छेद बना, और छेद के चारों ओर एक कोर बनी, कि वह फटने न पाए।
ויעשו על שולי המעיל רמוני תכלת וארגמן ותולעת שני--משזר 24
२४और उन्होंने उसके नीचेवाले घेरे में नीले, बैंगनी और लाल रंग के कपड़े के अनार बनाए।
ויעשו פעמני זהב טהור ויתנו את הפעמנים בתוך הרמנים על שולי המעיל סביב--בתוך הרמנים 25
२५और उन्होंने शुद्ध सोने की घंटियाँ भी बनाकर बागे के नीचेवाले घेरे के चारों ओर अनारों के बीचों बीच लगाई;
פעמן ורמן פעמן ורמן על שולי המעיל סביב לשרת כאשר צוה יהוה את משה 26
२६अर्थात् बागे के नीचेवाले घेरे के चारों ओर एक सोने की घंटी, और एक अनार फिर एक सोने की घंटी, और एक अनार लगाया गया कि उन्हें पहने हुए सेवा टहल करें; जैसे यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।
ויעשו את הכתנת שש מעשה ארג לאהרן ולבניו 27
२७फिर उन्होंने हारून, और उसके पुत्रों के लिये बुनी हुई सूक्ष्म सनी के कपड़े के अंगरखे,
ואת המצנפת שש ואת פארי המגבעת שש ואת מכנסי הבד שש משזר 28
२८और सूक्ष्म सनी के कपड़े की पगड़ी, और सूक्ष्म सनी के कपड़े की सुन्दर टोपियाँ, और सूक्ष्म बटी हुई सनी के कपड़े की जाँघिया,
ואת האבנט שש משזר ותכלת וארגמן ותולעת שני--מעשה רקם כאשר צוה יהוה את משה 29
२९और सूक्ष्म बटी हुई सनी के कपड़े की और नीले, बैंगनी और लाल रंग की कढ़ाई का काम की हुई पगड़ी; इन सभी को जिस तरह यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी वैसा ही बनाया।
ויעשו את ציץ נזר הקדש זהב טהור ויכתבו עליו מכתב פתוחי חותם--קדש ליהוה 30
३०फिर उन्होंने पवित्र मुकुट की पटरी शुद्ध सोने की बनाई; और जैसे छापे में वैसे ही उसमें ये अक्षर खोदे गए, अर्थात् ‘यहोवा के लिये पवित्र।’
ויתנו עליו פתיל תכלת לתת על המצנפת מלמעלה כאשר צוה יהוה את משה 31
३१और उन्होंने उसमें नीला फीता लगाया, जिससे वह ऊपर पगड़ी पर रहे, जिस तरह यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।
ותכל--כל עבדת משכן אהל מועד ויעשו בני ישראל--ככל אשר צוה יהוה את משה כן עשו 32
३२इस प्रकार मिलापवाले तम्बू के निवास का सब काम समाप्त हुआ, और जिस-जिस काम की आज्ञा यहोवा ने मूसा को दी थी, इस्राएलियों ने उसी के अनुसार किया।
ויביאו את המשכן אל משה את האהל ואת כל כליו קרסיו קרשיו בריחו ועמדיו ואדניו 33
३३तब वे निवास को मूसा के पास ले आए, अर्थात् घुंडियाँ, तख्ते, बेंड़े, खम्भे, कुर्सियाँ आदि सारे सामान समेत तम्बू;
ואת מכסה עורת האילם המאדמים ואת מכסה ערת התחשים ואת פרכת המסך 34
३४और लाल रंग से रंगी हुई मेढ़ों की खालों का ओढ़ना, और सुइसों की खालों का ओढ़ना, और बीच का परदा;
את ארון העדת ואת בדיו ואת הכפרת 35
३५डंडों सहित साक्षीपत्र का सन्दूक, और प्रायश्चित का ढकना;
את השלחן את כל כליו ואת לחם הפנים 36
३६सारे सामान समेत मेज, और भेंट की रोटी;
את המנרה הטהרה את נרתיה נרת המערכה--ואת כל כליה ואת שמן המאור 37
३७सारे सामान सहित दीवट, और उसकी सजावट के दीपक और उजियाला देने के लिये तेल;
ואת מזבח הזהב ואת שמן המשחה ואת קטרת הסמים ואת מסך פתח האהל 38
३८सोने की वेदी, और अभिषेक का तेल, और सुगन्धित धूप, और तम्बू के द्वार का परदा;
את מזבח הנחשת ואת מכבר הנחשת אשר לו את בדיו ואת כל כליו את הכיר ואת כנו 39
३९पीतल की झंझरी, डंडों और सारे सामान समेत पीतल की वेदी; और पाए समेत हौदी;
את קלעי החצר את עמדיה ואת אדניה ואת המסך לשער החצר את מיתריו ויתדתיה ואת כל כלי עבדת המשכן--לאהל מועד 40
४०खम्भों और कुर्सियों समेत आँगन के पर्दे, और आँगन के द्वार का परदा, और डोरियाँ, और खूँटे, और मिलापवाले तम्बू के निवास की सेवा का सारा सामान;
את בגדי השרד לשרת בקדש את בגדי הקדש לאהרן הכהן ואת בגדי בניו לכהן 41
४१पवित्रस्थान में सेवा टहल करने के लिये बेल बूटा काढ़े हुए वस्त्र, और हारून याजक के पवित्र वस्त्र, और उसके पुत्रों के वस्त्र जिन्हें पहनकर उन्हें याजक का काम करना था।
ככל אשר צוה יהוה את משה כן עשו בני ישראל את כל העבדה 42
४२अर्थात् जो-जो आज्ञा यहोवा ने मूसा को दी थी उन्हीं के अनुसार इस्राएलियों ने सब काम किया।
וירא משה את כל המלאכה והנה עשו אתה--כאשר צוה יהוה כן עשו ויברך אתם משה 43
४३तब मूसा ने सारे काम का निरीक्षण करके देखा कि उन्होंने यहोवा की आज्ञा के अनुसार सब कुछ किया है। और मूसा ने उनको आशीर्वाद दिया।

< שמות 39 >