< דברי הימים א 16 >
ויביאו את ארון האלהים ויציגו אתו בתוך האהל אשר נטה לו דויד ויקריבו עלות ושלמים לפני האלהים | 1 |
१तब परमेश्वर का सन्दूक ले आकर उस तम्बू में रखा गया जो दाऊद ने उसके लिये खड़ा कराया था; और परमेश्वर के सामने होमबलि और मेलबलि चढ़ाए गए।
ויכל דויד מהעלות העלה והשלמים ויברך את העם בשם יהוה | 2 |
२जब दाऊद होमबलि और मेलबलि चढ़ा चुका, तब उसने यहोवा के नाम से प्रजा को आशीर्वाद दिया।
ויחלק לכל איש ישראל מאיש ועד אשה--לאיש ככר לחם ואשפר ואשישה | 3 |
३और उसने क्या पुरुष, क्या स्त्री, सब इस्राएलियों को एक-एक रोटी और एक-एक टुकड़ा माँस और किशमिश की एक-एक टिकिया बँटवा दी।
ויתן לפני ארון יהוה מן הלוים--משרתים ולהזכיר ולהודות ולהלל ליהוה אלהי ישראל | 4 |
४तब उसने कई लेवियों को इसलिए ठहरा दिया, कि यहोवा के सन्दूक के सामने सेवा टहल किया करें, और इस्राएल के परमेश्वर यहोवा की चर्चा और उसका धन्यवाद और स्तुति किया करें।
אסף הראש ומשנהו זכריה יעיאל ושמירמות ויחיאל ומתתיה ואליאב ובניהו ועבד אדם ויעיאל בכלי נבלים ובכנרות ואסף במצלתים משמיע | 5 |
५उनका मुखिया तो आसाप था, और उसके नीचे जकर्याह था, फिर यीएल, शमीरामोत, यहीएल, मत्तित्याह, एलीआब, बनायाह, ओबेदेदोम और यीएल थे; ये तो सारंगियाँ और वीणाएँ लिये हुए थे, और आसाप झाँझ पर राग बजाता था।
ובניהו ויחזיאל הכהנים--בחצצרות תמיד לפני ארון ברית האלהים | 6 |
६बनायाह और यहजीएल नामक याजक परमेश्वर की वाचा के सन्दूक के सामने नित्य तुरहियां बजाने के लिए नियुक्त किए गए।
ביום ההוא אז נתן דויד בראש להדות ליהוה--ביד אסף ואחיו | 7 |
७तब उसी दिन दाऊद ने यहोवा का धन्यवाद करने का काम आसाप और उसके भाइयों को सौंप दिया।
הודו ליהוה קראו בשמו-- הודיעו בעמים עלילתיו | 8 |
८यहोवा का धन्यवाद करो, उससे प्रार्थना करो; देश-देश में उसके कामों का प्रचार करो।
שירו לו זמרו לו-- שיחו בכל נפלאתיו | 9 |
९उसका गीत गाओ, उसका भजन करो, उसके सब आश्चर्यकर्मों का ध्यान करो।
התהללו בשם קדשו-- ישמח לב מבקשי יהוה | 10 |
१०उसके पवित्र नाम पर घमण्ड करो; यहोवा के खोजियों का हृदय आनन्दित हो।
דרשו יהוה ועזו-- בקשו פניו תמיד | 11 |
११यहोवा और उसकी सामर्थ्य की खोज करो; उसके दर्शन के लिए लगातार खोज करो।
זכרו נפלאתיו אשר עשה-- מפתיו ומשפטי פיהו | 12 |
१२उसके किए हुए आश्चर्यकर्म, उसके चमत्कार और न्यायवचन स्मरण करो।
זרע ישראל עבדו-- בני יעקב בחיריו | 13 |
१३हे उसके दास इस्राएल के वंश, हे याकूब की सन्तान तुम जो उसके चुने हुए हो!
הוא יהוה אלהינו-- בכל הארץ משפטיו | 14 |
१४वही हमारा परमेश्वर यहोवा है, उसके न्याय के काम पृथ्वी भर में होते हैं।
זכרו לעולם בריתו-- דבר צוה לאלף דור | 15 |
१५उसकी वाचा को सदा स्मरण रखो, यह वही वचन है जो उसने हजार पीढ़ियों के लिये ठहरा दिया।
אשר כרת את אברהם-- ושבועתו ליצחק | 16 |
१६वह वाचा उसने अब्राहम के साथ बाँधी और उसी के विषय उसने इसहाक से शपथ खाई,
ויעמידה ליעקב לחק-- לישראל ברית עולם | 17 |
१७और उसी को उसने याकूब के लिये विधि करके और इस्राएल के लिये सदा की वाचा बाँधकर यह कहकर दृढ़ किया,
לאמר לך אתן ארץ כנען-- חבל נחלתכם | 18 |
१८“मैं कनान देश तुझी को दूँगा, वह बाँट में तुम्हारा निज भाग होगा।”
בהיותכם מתי מספר-- כמעט וגרים בה | 19 |
१९उस समय तो तुम गिनती में थोड़े थे, बल्कि बहुत ही थोड़े और उस देश में परदेशी थे।
ויתהלכו מגוי אל גוי-- ומממלכה אל עם אחר | 20 |
२०और वे एक जाति से दूसरी जाति में, और एक राज्य से दूसरे में फिरते तो रहे,
לא הניח לאיש לעשקם-- ויוכח עליהם מלכים | 21 |
२१परन्तु उसने किसी मनुष्य को उन पर अंधेर करने न दिया; और वह राजाओं को उनके निमित्त यह धमकी देता था,
אל תגעו במשיחי-- ובנביאי אל תרעו | 22 |
२२“मेरे अभिषिक्तों को मत छुओ, और न मेरे नबियों की हानि करो।”
שירו ליהוה כל הארץ-- בשרו מיום אל יום ישועתו | 23 |
२३हे समस्त पृथ्वी के लोगों यहोवा का गीत गाओ। प्रतिदिन उसके किए हुए उद्धार का शुभ समाचार सुनाते रहो।
ספרו בגוים את כבודו-- בכל העמים נפלאתיו | 24 |
२४अन्यजातियों में उसकी महिमा का, और देश-देश के लोगों में उसके आश्चर्यकर्मों का वर्णन करो।
כי גדול יהוה ומהלל מאד-- ונורא הוא על כל אלהים | 25 |
२५क्योंकि यहोवा महान और स्तुति के अति योग्य है, वह तो सब देवताओं से अधिक भययोग्य है।
כי כל אלהי העמים אלילים-- ויהוה שמים עשה | 26 |
२६क्योंकि देश-देश के सब देवता मूर्तियाँ ही हैं; परन्तु यहोवा ही ने स्वर्ग को बनाया है।
הוד והדר לפניו-- עז וחדוה במקמו | 27 |
२७उसके चारों ओर वैभव और ऐश्वर्य है; उसके स्थान में सामर्थ्य और आनन्द है।
הבו ליהוה משפחות עמים-- הבו ליהוה כבוד ועז | 28 |
२८हे देश-देश के कुलों, यहोवा का गुणानुवाद करो, यहोवा की महिमा और सामर्थ्य को मानो।
הבו ליהוה כבוד שמו שאו מנחה ובאו לפניו-- השתחוו ליהוה בהדרת קדש | 29 |
२९यहोवा के नाम की महिमा ऐसी मानो जो उसके नाम के योग्य है। भेंट लेकर उसके सम्मुख आओ, पवित्रता से शोभायमान होकर यहोवा को दण्डवत् करो।
חילו מלפניו כל הארץ-- אף תכון תבל בל תמוט | 30 |
३०हे सारी पृथ्वी के लोगों उसके सामने थरथराओ! जगत ऐसा स्थिर है, कि वह टलने का नहीं।
ישמחו השמים ותגל הארץ-- ויאמרו בגוים יהוה מלך | 31 |
३१आकाश आनन्द करे और पृथ्वी मगन हो, और जाति-जाति में लोग कहें, “यहोवा राजा हुआ है।”
ירעם הים ומלואו-- יעלץ השדה וכל אשר בו | 32 |
३२समुद्र और उसमें की सब वस्तुएँ गरज उठें, मैदान और जो कुछ उसमें है सो प्रफुल्लित हों।
אז ירננו עצי היער מלפני יהוה--כי בא לשפוט את הארץ | 33 |
३३उसी समय वन के वृक्ष यहोवा के सामने जयजयकार करें, क्योंकि वह पृथ्वी का न्याय करने को आनेवाला है।
הודו ליהוה כי טוב-- כי לעולם חסדו | 34 |
३४यहोवा का धन्यवाद करो, क्योंकि वह भला है; उसकी करुणा सदा की है।
ואמרו--הושיענו אלהי ישענו וקבצנו והצילנו מן הגוים להדות לשם קדשך להשתבח בתהלתך | 35 |
३५और यह कहो, “हे हमारे उद्धार करनेवाले परमेश्वर हमारा उद्धार कर, और हमको इकट्ठा करके अन्यजातियों से छुड़ा, कि हम तेरे पवित्र नाम का धन्यवाद करें, और तेरी स्तुति करते हुए तेरे विषय बड़ाई करें।
ברוך יהוה אלהי ישראל-- מן העולם ועד העלם ויאמרו כל העם אמן-- והלל ליהוה | 36 |
३६अनादिकाल से अनन्तकाल तक इस्राएल का परमेश्वर यहोवा धन्य है।” तब सब प्रजा ने “आमीन” कहा: और यहोवा की स्तुति की।
ויעזב שם לפני ארון ברית יהוה לאסף ולאחיו לשרת לפני הארון תמיד--לדבר יום ביומו | 37 |
३७तब उसने वहाँ अर्थात् यहोवा की वाचा के सन्दूक के सामने आसाप और उसके भाइयों को छोड़ दिया, कि प्रतिदिन के प्रयोजन के अनुसार वे सन्दूक के सामने नित्य सेवा टहल किया करें,
ועבד אדם ואחיהם ששים ושמונה ועבד אדם בן ידיתון וחסה לשערים | 38 |
३८और अड़सठ भाइयों समेत ओबेदेदोम को, और द्वारपालों के लिये यदूतून के पुत्र ओबेदेदोम और होसा को छोड़ दिया।
ואת צדוק הכהן ואחיו הכהנים לפני משכן יהוה--בבמה אשר בגבעון | 39 |
३९फिर उसने सादोक याजक और उसके भाई याजकों को यहोवा के निवास के सामने, जो गिबोन के ऊँचे स्थान में था, ठहरा दिया,
להעלות עלות ליהוה על מזבח העלה תמיד--לבקר ולערב ולכל הכתוב בתורת יהוה אשר צוה על ישראל | 40 |
४०कि वे नित्य सवेरे और साँझ को होमबलि की वेदी पर यहोवा को होमबलि चढ़ाया करें, और उन सब के अनुसार किया करें, जो यहोवा की व्यवस्था में लिखा है, जिसे उसने इस्राएल को दिया था।
ועמהם הימן וידותון ושאר הברורים אשר נקבו בשמות--להדות ליהוה כי לעולם חסדו | 41 |
४१और उनके संग उसने हेमान और यदूतून और दूसरों को भी जो नाम लेकर चुने गए थे ठहरा दिया, कि यहोवा की सदा की करुणा के कारण उसका धन्यवाद करें।
ועמהם הימן וידותון חצצרות ומצלתים למשמיעים וכלי שיר האלהים ובני ידותון לשער | 42 |
४२और उनके संग उसने हेमान और यदूतून को बजानेवालों के लिये तुरहियां और झाँझें और परमेश्वर के गीत गाने के लिये बाजे दिए, और यदूतून के बेटों को फाटक की रखवाली करने को ठहरा दिया।
וילכו כל העם איש לביתו ויסב דויד לברך את ביתו | 43 |
४३तब प्रजा के सब लोग अपने-अपने घर चले गए, और दाऊद अपने घराने को आशीर्वाद देने लौट गया।