< דברי הימים א 12 >

ואלה הבאים אל דויד לציקלג עוד עצור מפני שאול בן קיש והמה בגבורים עזרי המלחמה 1
जब दाऊद सिकलग में कीश के पुत्र शाऊल के डर के मारे छिपा रहता था, तब ये उसके पास वहाँ आए, और ये उन वीरों में से थे जो युद्ध में उसके सहायक थे।
נשקי קשת מימינים ומשמאלים באבנים ובחצים בקשת--מאחי שאול מבנימן 2
ये धनुर्धारी थे, जो दाएँ-बाएँ, दोनों हाथों से गोफन के पत्थर और धनुष के तीर चला सकते थे; और ये शाऊल के भाइयों में से बिन्यामीनी थे,
הראש אחיעזר ויואש בני השמעה הגבעתי ויזואל (ויזיאל) ופלט בני עזמות וברכה ויהוא הענתתי 3
मुख्य तो अहीएजेर और दूसरा योआश था जो गिबावासी शमाआ का पुत्र था; फिर अज्मावेत के पुत्र यजीएल और पेलेत, फिर बराका और अनातोती येहू,
וישמעיה הגבעוני גבור בשלשים ועל השלשים ה וירמיה ויחזיאל ויוחנן ויוזבד הגדרתי 4
और गिबोनी यिशमायाह जो तीसों में से एक वीर और उनके ऊपर भी था; फिर यिर्मयाह, यहजीएल, योहानान, गदेरावासी योजाबाद,
אלעוזי וירימות ובעליה ושמריהו ושפטיהו החריפי (החרופי) 5
एलूजै, यरीमोत, बाल्याह, शेमर्याह, हारूपी शपत्याह,
אלקנה וישיהו ועזראל ויועזר וישבעם--הקרחים 6
एल्काना, यिश्शिय्याह, अजरेल, योएजेर, याशोबाम, जो सब कोरहवंशी थे,
ויועאלה וזבדיה בני ירחם מן הגדור 7
और गदोरवासी यरोहाम के पुत्र योएला और जबद्याह।
ומן הגדי נבדלו אל דויד למצד מדברה גברי החיל אנשי צבא למלחמה--ערכי צנה ורמח ופני אריה פניהם וכצבאים על ההרים למהר 8
फिर जब दाऊद जंगल के गढ़ में रहता था, तब ये गादी जो शूरवीर थे, और युद्ध विद्या सीखे हुए और ढाल और भाला काम में लानेवाले थे, और उनके मुँह सिंह के से और वे पहाड़ी मृग के समान वेग से दौड़नेवाले थे, ये और गादियों से अलग होकर उसके पास आए,
עזר הראש עבדיה השני אליאב השלשי 9
अर्थात् मुख्य तो एजेर, दूसरा ओबद्याह, तीसरा एलीआब,
משמנה הרביעי ירמיה החמשי 10
१०चौथा मिश्मन्ना, पाँचवाँ यिर्मयाह,
עתי הששי אליאל השבעי 11
११छठा अत्तै, सातवाँ एलीएल,
יוחנן השמיני אלזבד התשיעי 12
१२आठवाँ योहानान, नौवाँ एलजाबाद,
ירמיהו העשירי מכבני עשתי עשר 13
१३दसवाँ यिर्मयाह और ग्यारहवाँ मकबन्नै था,
אלה מבני גד ראשי הצבא אחד למאה הקטן והגדול לאלף 14
१४ये गादी मुख्य योद्धा थे, उनमें से जो सबसे छोटा था वह तो एक सौ के ऊपर, और जो सबसे बड़ा था, वह हजार के ऊपर था।
אלה הם אשר עברו את הירדן בחדש הראשון והוא ממלא על כל גדיתיו (גדותיו) ויבריחו את כל העמקים למזרח ולמערב 15
१५ये ही वे हैं, जो पहले महीने में जब यरदन नदी सब किनारों के ऊपर-ऊपर बहती थी, तब उसके पार उतरे; और पूर्व और पश्चिम दोनों ओर के सब तराई के रहनेवालों को भगा दिया।
ויבאו מן בני בנימן ויהודה עד למצד לדויד 16
१६कई एक बिन्यामीनी और यहूदी भी दाऊद के पास गढ़ में आए।
ויצא דויד לפניהם ויען ויאמר להם אם לשלום באתם אלי לעזרני יהיה לי עליכם לבב ליחד ואם לרמותני לצרי בלא חמס בכפי ירא אלהי אבותינו ויוכח 17
१७उनसे मिलने को दाऊद निकला और उनसे कहा, “यदि तुम मेरे पास मित्रभाव से मेरी सहायता करने को आए हो, तब तो मेरा मन तुम से लगा रहेगा; परन्तु जो तुम मुझे धोखा देकर मेरे शत्रुओं के हाथ पकड़वाने आए हो, तो हमारे पितरों का परमेश्वर इस पर दृष्टि करके डाँटे, क्योंकि मेरे हाथ से कोई उपद्रव नहीं हुआ।”
ורוח לבשה את עמשי ראש השלושים (השלישים) לך דויד ועמך בן ישי שלום שלום לך ושלום לעזרך כי עזרך אלהיך ויקבלם דויד ויתנם בראשי הגדוד 18
१८तब आत्मा अमासै में समाया, जो तीसों वीरों में मुख्य था, और उसने कहा, “हे दाऊद! हम तेरे हैं; हे यिशै के पुत्र! हम तेरी ओर के हैं, तेरा कुशल ही कुशल हो और तेरे सहायकों का कुशल हो, क्योंकि तेरा परमेश्वर तेरी सहायता किया करता है।” इसलिए दाऊद ने उनको रख लिया, और अपने दल के मुखिए ठहरा दिए।
וממנשה נפלו על דויד בבאו עם פלשתים על שאול למלחמה--ולא עזרם כי בעצה שלחהו סרני פלשתים לאמר בראשינו יפול אל אדניו שאול 19
१९फिर कुछ मनश्शेई भी उस समय दाऊद के पास भाग आए, जब वह पलिश्तियों के साथ होकर शाऊल से लड़ने को गया, परन्तु वह उसकी कुछ सहायता न कर सका, क्योंकि पलिश्तियों के सरदारों ने सम्मति लेने पर यह कहकर उसे विदा किया, “वह हमारे सिर कटवाकर अपने स्वामी शाऊल से फिर मिल जाएगा।”
בלכתו אל ציקלג נפלו עליו ממנשה עדנח ויוזבד וידיעאל ומיכאל ויוזבד ואליהוא וצלתי ראשי האלפים אשר למנשה 20
२०जब वह सिकलग को जा रहा था, तब ये मनश्शेई उसके पास भाग आए; अर्थात् अदनह, योजाबाद, यदीएल, मीकाएल, योजाबाद, एलीहू और सिल्लतै जो मनश्शे के हजारों के मुखिए थे।
והמה עזרו עם דויד על הגדוד כי גבורי חיל כלם ויהיו שרים בצבא 21
२१इन्होंने लुटेरों के दल के विरुद्ध दाऊद की सहायता की, क्योंकि ये सब शूरवीर थे, और सेना के प्रधान भी बन गए।
כי לעת יום ביום יבאו על דויד לעזרו--עד למחנה גדול כמחנה אלהים 22
२२वरन् प्रतिदिन लोग दाऊद की सहायता करने को उसके पास आते रहे, यहाँ तक कि परमेश्वर की सेना के समान एक बड़ी सेना बन गई।
ואלה מספרי ראשי החלוץ לצבא באו על דויד חברונה להסב מלכות שאול אליו--כפי יהוה 23
२३फिर लोग लड़ने के लिये हथियार बाँधे हुए हेब्रोन में दाऊद के पास इसलिए आए कि यहोवा के वचन के अनुसार शाऊल का राज्य उसके हाथ में कर दें: उनके मुखियों की गिनती यह है।
בני יהודה נשאי צנה ורמח--ששת אלפים ושמונה מאות חלוצי צבא 24
२४यहूदा के ढाल और भाला लिए हुए छः हजार आठ सौ हथियार-बन्द लड़ने को आए।
מן בני שמעון גבורי חיל לצבא--שבעת אלפים ומאה 25
२५शिमोनी सात हजार एक सौ तैयार शूरवीर लड़ने को आए।
מן בני הלוי--ארבעת אלפים ושש מאות 26
२६लेवीय चार हजार छः सौ आए।
ויהוידע הנגיד לאהרן ועמו שלשת אלפים ושבע מאות 27
२७और हारून के घराने का प्रधान यहोयादा था, और उसके साथ तीन हजार सात सौ आए।
וצדוק נער גבור חיל ובית אביו שרים עשרים ושנים 28
२८और सादोक नामक एक जवान वीर भी आया, और उसके पिता के घराने के बाईस प्रधान आए।
ומן בני בנימן אחי שאול שלשת אלפים ועד הנה מרביתם שמרים משמרת בית שאול 29
२९और शाऊल के भाई बिन्यामीनियों में से तीन हजार आए, क्योंकि उस समय तक आधे बिन्यामीनियों से अधिक शाऊल के घराने का पक्ष करते रहे।
ומן בני אפרים עשרים אלף ושמונה מאות--גבורי חיל אנשי שמות לבית אבותם 30
३०फिर एप्रैमियों में से बड़े वीर और अपने-अपने पितरों के घरानों में नामी पुरुष बीस हजार आठ सौ आए।
ומחצי מטה מנשה שמונה עשר אלף אשר נקבו בשמות לבוא להמליך את דויד 31
३१मनश्शे के आधे गोत्र में से दाऊद को राजा बनाने के लिये अठारह हजार आए, जिनके नाम बताए गए थे।
ומבני יששכר יודעי בינה לעתים לדעת מה יעשה ישראל--ראשיהם מאתים וכל אחיהם על פיהם 32
३२इस्साकारियों में से जो समय को पहचानते थे, कि इस्राएल को क्या करना उचित है, उनके प्रधान दो सौ थे; और उनके सब भाई उनकी आज्ञा में रहते थे।
מזבלון יוצאי צבא ערכי מלחמה בכל כלי מלחמה--חמשים אלף ולעדר בלא לב ולב 33
३३फिर जबूलून में से युद्ध के सब प्रकार के हथियार लिए हुए लड़ने को पाँति बाँधनेवाले योद्धा पचास हजार आए, वे पाँति बाँधनेवाले थे और चंचल न थे।
ומנפתלי שרים אלף ועמהם בצנה וחנית שלשים ושבעה אלף 34
३४फिर नप्ताली में से प्रधान तो एक हजार, और उनके संग ढाल और भाला लिए सैंतीस हजार आए।
ומן הדני ערכי מלחמה עשרים ושמונה אלף ושש מאות 35
३५दानियों में से लड़ने के लिये पाँति बाँधनेवाले अट्ठाईस हजार छः सौ आए।
ומאשר יוצאי צבא לערך מלחמה--ארבעים אלף 36
३६और आशेर में से लड़ने को पाँति बाँधनेवाले चालीस हजार योद्धा आए।
ומעבר לירדן מן הראובני והגדי וחצי שבט מנשה בכל כלי צבא מלחמה--מאה ועשרים אלף 37
३७और यरदन पार रहनेवाले रूबेनी, गादी और मनश्शे के आधे गोत्रियों में से युद्ध के सब प्रकार के हथियार लिए हुए एक लाख बीस हजार आए।
כל אלה אנשי מלחמה עדרי מערכה בלבב שלם באו חברונה להמליך את דויד על כל ישראל וגם כל שרית ישראל לב אחד--להמליך את דויד 38
३८ये सब युद्ध के लिये पाँति बाँधनेवाले दाऊद को सारे इस्राएल का राजा बनाने के लिये हेब्रोन में सच्चे मन से आए, और अन्य सब इस्राएली भी दाऊद को राजा बनाने के लिये सहमत थे।
ויהיו שם עם דויד ימים שלושה אכלים ושותים כי הכינו להם אחיהם 39
३९वे वहाँ तीन दिन दाऊद के संग खाते पीते रहे, क्योंकि उनके भाइयों ने उनके लिये तैयारी की थी,
וגם הקרובים אליהם עד יששכר וזבלון ונפתלי מביאים לחם בחמורים ובגמלים ובפרדים ובבקר מאכל קמח דבלים וצמוקים ויין ושמן ובקר וצאן--לרב כי שמחה בישראל 40
४०और जो उनके निकट वरन् इस्साकार, जबूलून और नप्ताली तक रहते थे, वे भी गदहों, ऊँटों, खच्चरों और बैलों पर मैदा, अंजीरों और किशमिश की टिकियाँ, दाखमधु और तेल आदि भोजनवस्तु लादकर लाए, और बैल और भेड़-बकरियाँ बहुतायत से लाए; क्योंकि इस्राएल में आनन्द मनाया जा रहा था।

< דברי הימים א 12 >