< गलातियों 6 >
1 हे बिश्वासी भाईयो, जै कोए माणस किसे पाप या कसूर म्ह पकड्या भी जावै, तो थम जो पवित्र आत्मा के चलाए चाल्लों सों, उसनै नरमाई के गेल्या धर्म की राह पै उल्टा ल्यावण म्ह उसकी मदद करो, अर अपणा भी ध्यान राक्खों के थम भी इसे इम्तिहान म्ह ना पड़ जाओ।
१हे भाइयों, यदि कोई मनुष्य किसी अपराध में पकड़ा जाए, तो तुम जो आत्मिक हो, नम्रता के साथ ऐसे को सम्भालो, और अपनी भी देख-रेख करो, कि तुम भी परीक्षा में न पड़ो।
2 म्हारे म्ह तै जै कोए भी मुसीबत म्ह हो, तो हमनै एक-दुसरे की मदद करणी चाहिए, अर इस तरियां हम मसीह के नियम-कायदा नै मान्ना सां।
२तुम एक दूसरे के भार उठाओ, और इस प्रकार मसीह की व्यवस्था को पूरी करो।
3 क्यूँके जै कोए अपणे-आपनै नै बड़ा समझै सै, तो अपणे-आपनै धोक्खा देण लाग रहया सै।
३क्योंकि यदि कोई कुछ न होने पर भी अपने आपको कुछ समझता है, तो अपने आपको धोखा देता है।
4 हरेक माणस अपणे काम्मां नै परख ले, उसके काम आच्छे सै तो वो अपणे-आपनै पै घमण्ड कर सकै सै, अर उसनै अपणे काम की बराबरी किसे दुसरे के काम गैल न्ही करणी चाहिए।
४पर हर एक अपने ही काम को जाँच ले, और तब दूसरे के विषय में नहीं परन्तु अपने ही विषय में उसको घमण्ड करने का अवसर होगा।
5 म्हारे म्ह तै हरेक माणस अपणे सुभाव के खात्तर जिम्मेदार सै।
५क्योंकि हर एक व्यक्ति अपना ही बोझ उठाएगा।
6 यो जरूरी सै के जो माणस परमेसवर के वचनां नै सिखावै सै, तो उसकी संसारिक चिज्जां की जरूरत सीखण आळे तै पूरी हो होणी चाहिए।
६जो वचन की शिक्षा पाता है, वह सब अच्छी वस्तुओं में सिखानेवाले को भागी करे।
7 अपणे-आप ताहीं धोक्खा ना द्यो, कोए माणस यो ना सोच्चै के वो परमेसवर नै धोक्खा दे सकै सै।
७धोखा न खाओ, परमेश्वर उपहास में नहीं उड़ाया जाता, क्योंकि मनुष्य जो कुछ बोता है, वही काटेगा।
8 क्यूँके जो माणस इसे काम करै सै उसका बुरा सुभाव उसकै खात्तर मौत लेकै आवै सै, पर जो माणस परमेसवर की इच्छा पूरी करै सै, तो उसका आत्मा उसनै अनन्त जीवन देवै सै। (aiōnios )
८क्योंकि जो अपने शरीर के लिये बोता है, वह शरीर के द्वारा विनाश की कटनी काटेगा; और जो आत्मा के लिये बोता है, वह आत्मा के द्वारा अनन्त जीवन की कटनी काटेगा। (aiōnios )
9 हम भले काम करण का होसला ना छोड्डा, क्यूँके जै हम हिम्मत ना छोड्डा तो परमेसवर के बखत पै कटनी काटैगें।
९हम भले काम करने में साहस न छोड़ें, क्योंकि यदि हम ढीले न हों, तो ठीक समय पर कटनी काटेंगे।
10 इस करकै जड़ै ताहीं मौक्का मिलै हम सारा के गेल्या भलाई करा, खास करकै बिश्वासी भाईयाँ के गैल।
१०इसलिए जहाँ तक अवसर मिले हम सब के साथ भलाई करें; विशेष करके विश्वासी भाइयों के साथ।
11 मन्नै बड़े-बड़े अक्षरां म्ह थारे तैई अपणे हाथ तै लिख्या सै।
११देखो, मैंने कैसे बड़े-बड़े अक्षरों में तुम को अपने हाथ से लिखा है।
12 इस कारण के यहूदी लोग थमनै अपणावै, अर वे थारा खतना करवाण के खात्तर मजबूर करै सै, ताके लोग उन ताहीं इस बात का प्रचार करण खात्तर सतावै ना, के परमेसवर माणसां ताहीं जिब्बे बचावैगा जिब वे बिश्वास करैगें के मसीह क्रूस पै मरा।
१२जितने लोग शारीरिक दिखावा चाहते हैं वे तुम्हारे खतना करवाने के लिये दबाव देते हैं, केवल इसलिए कि वे मसीह के क्रूस के कारण सताए न जाएँ।
13 क्यूँके खतना कराण आळे खुद तो मूसा नबी के नियम-कायदा पै न्ही चाल्दे, वो थारा इस खात्तर खतना कराणा चाहवै सै ताके और यहूदियाँ कै स्याम्ही घमण्ड कर सकै, के थारा खतना उनकी बजह तै होया सै।।
१३क्योंकि खतना करानेवाले आप तो, व्यवस्था पर नहीं चलते, पर तुम्हारा खतना कराना इसलिए चाहते हैं, कि तुम्हारी शारीरिक दशा पर घमण्ड करें।
14 खुद कै खात्तर, मै, किसे बात पै घमण्ड कोनी करणा चाहूँ, पर यीशु मसीह के क्रूस पै जान देण कै कारण, मै घमण्ड करणा चाहूँ सूं, अर जो उसनै करया उस बजह तै दुनियावी चिज्जां का मेरे उप्पर कोए हक कोनी रह्या, अर इब मेरी दुनियावी चिज्जां म्ह कोए दिलचस्पी कोनी।
१४पर ऐसा न हो, कि मैं और किसी बात का घमण्ड करूँ, केवल हमारे प्रभु यीशु मसीह के क्रूस का जिसके द्वारा संसार मेरी दृष्टि में और मैं संसार की दृष्टि में क्रूस पर चढ़ाया गया हूँ।
15 क्यूँके ना खतना अर ना बिना खतना कुछ सै, जो जरूरी बण चुके सै, जो जरूरी सै वो यो सै के परमेसवर हमनै पवित्र आत्मा के जरिये नया इन्सान बणा दे।
१५क्योंकि न खतना, और न खतनारहित कुछ है, परन्तु नई सृष्टि महत्त्वपूर्ण है।
16 परमेसवर अपणी शान्ति अर आशीष उन सारया नै देवैगा, जो उसके हुकम नै मान्नै सै। वे परमेसवर के माणस सै।
१६और जितने इस नियम पर चलेंगे उन पर, और परमेश्वर के इस्राएल पर, शान्ति और दया होती रहे।
17 आग्गै तै मन्नै कोए दुख ना दे, क्यूँके जो मेरे देह पै जख्मां के दाग सै वो ये दिखावै सै के मै यीशु का दास सूं।
१७आगे को कोई मुझे दुःख न दे, क्योंकि मैं यीशु के दागों को अपनी देह में लिये फिरता हूँ।
18 हे बिश्वासी भाईयो, म्हारे प्रभु यीशु मसीह का अनुग्रह थारी आत्मा के गेल्या रहवै। आमीन।
१८हे भाइयों, हमारे प्रभु यीशु मसीह का अनुग्रह तुम्हारी आत्मा के साथ रहे। आमीन।