< Θρῆνοι 3 >

1 Εγώ είμαι ο άνθρωπος, όστις είδον θλίψιν από της ράβδου του θυμού αυτού.
मैं वह व्यक्ति हूं, जिसने याहवेह के कोप-दण्ड में पीड़ा का साक्षात अनुभव किया है.
2 Με ώδήγησε και έφερεν εις σκότος και ουχί εις φως.
उन्होंने हकालते हुए मुझे घोर अंधकार में डाल दिया है कहीं थोड़ा भी प्रकाश दिखाई नहीं देता;
3 Ναι, κατ' εμού εστράφη· κατ' εμού έστρεψε την χείρα αυτού όλην την ημέραν.
निश्चयतः बार-बार, सारे दिन उनका कठोर हाथ मेरे विरुद्ध सक्रिय बना रहता है.
4 Επαλαίωσε την σάρκα μου και το δέρμα μου· συνέτριψε τα οστά μου.
मेरा मांस तथा मेरी त्वचा गलते जा रहे हैं और उन्होंने मेरी अस्थियों को तोड़ दिया है.
5 Ωικοδόμησε κατ' εμού και με περιεκύκλωσε χολήν και μόχθον.
उन्होंने मुझे पकड़कर कष्ट एवं कड़वाहट में लपेट डाला है.
6 Με εκάθισεν εν σκοτεινοίς ως νεκρούς αιωνίους.
उन्होंने मुझे इस प्रकार अंधकार में रहने के लिए छोड़ दिया है मानो मैं दीर्घ काल से मृत हूं.
7 Με περιέφραξε, διά να μη εξέλθω· εβάρυνε τας αλύσεις μου.
उन्होंने मेरे आस-पास दीवार खड़ी कर दी है, कि मैं बचकर पलायन न कर सकूं; उन्होंने मुझे भारी बेड़ियों में बांध रखा है.
8 Έτι και όταν κράζω και αναβοώ, αποκλείει την προσευχήν μου.
मैं सहायता की दोहाई अवश्य देता हूं, किंतु वह मेरी पुकार को अवरुद्ध कर देते हैं.
9 Περιέφραξε με πελεκητούς λίθους τας οδούς μου, εστρέβλωσε τας τρίβους μου.
उन्होंने मेरे मार्गों को पत्थर लगाकर बाधित कर दिया है; उन्होंने मेरे मार्गों को विकृत बना दिया है.
10 Έγεινεν εις εμέ άρκτος ενεδρεύουσα, λέων εν αποκρύφοις.
वह एक ऐसा रीछ है, ऐसा सिंह है, जो मेरे लिए घात लगाए हुए बैठा है,
11 Παρέτρεψε τας οδούς μου και με κατεσπάραξε, με κατέστηαεν ηφανισμένην.
मुझे भटका कर मुझे टुकड़े-टुकड़े कर डाला और उसने मुझे निस्सहाय बना छोड़ा है.
12 Ενέτεινε το τόξον αυτού και με έστησεν ως σκοπόν εις βέλος.
उन्होंने अपना धनुष चढ़ाया तथा मुझे अपने बाणों का लक्ष्य बना लिया.
13 Ενέπηξεν εις τα νεφρά μου τα βέλη της φαρέτρας αυτού.
अपने तरकश से बाण लेकर उन्होंने उन बाणों से मेरा हृदय बेध दिया.
14 Έγεινα γέλως εις πάντα τον λαόν μου, άσμα αυτών όλην την ημέραν.
सभी के लिए अब तो मैं उपहास पात्र हूं; सारे दिन उनके व्यंग्य-बाण मुझ पर छोड़े जाते हैं.
15 Με εχόρτασε πικρίαν· με εμέθυσεν αψίνθιον.
उन्होंने मुझे कड़वाहट से भर दिया है उन्होंने मुझे नागदौने से सन्तृप्‍त कर रखा है.
16 Και συνέτριψε τους οδόντας μου με χάλικας· με εκάλυψε με σποδόν.
उन्होंने मुझे कंकड़ों पर दांत चलाने के लिए विवश कर दिया है; मुझे भस्म के ढेर में जा छिपने के लिए विवश कर दिया है.
17 Και απέσπρωξα, από ειρήνης την ψυχήν μου· ελησμόνησα το αγαθόν.
शांति ने मेरी आत्मा का साथ छोड़ दिया है; मुझे तो स्मरण ही नहीं रहा कि सुख-आनन्द क्या होता है.
18 Και είπα, Απωλέσθη η δύναμίς μου και η ελπίς μου υπό του Κυρίου.
इसलिये मुझे यही कहना पड़ रहा है, “न मुझमें धैर्य शेष रहा है और न ही याहवेह से कोई आशा.”
19 Ενθυμήθητι την θλίψιν μου και την έξωσίν μου, το αψίνθιον και την χολήν.
स्मरण कीजिए मेरी पीड़ा और मेरी भटकन, वह नागदौन तथा वह कड़वाहट.
20 Η ψυχή μου ενθυμείται ταύτα ακαταπαύστως και είναι τεταπεινωμένη εν εμοί.
मेरी आत्मा को इसका स्मरण आता रहता है, मेरा मनोबल शून्य हुआ जा रहा है.
21 Τούτο ανακαλώ εις την καρδίαν μου, όθεν έχω ελπίδα·
मेरी आशा मात्र इस स्मृति के आधार पर जीवित है:
22 Έλεος του Κυρίου είναι, ότι δεν συνετελέσθημεν, επειδή δεν εξέλιπον οι οικτιρμοί αυτού.
याहवेह का करुणा-प्रेम, के ही कारण हम भस्म नही होते! कभी भी उनकी कृपा का ह्रास नहीं होता.
23 Ανανεόνονται εν ταις πρωΐαις· μεγάλη είναι η πιστότης σου.
प्रति प्रातः वे नए पाए जाते हैं; महान है आपकी विश्वासयोग्यता.
24 Ο Κύριος είναι η μερίς μου, είπεν η ψυχή μου· διά τούτο θέλω ελπίζει επ' αυτόν.
मेरी आत्मा इस तथ्य की पुष्टि करती है, “याहवेह मेरा अंश हैं; इसलिये उनमें मेरी आशा रखूंगा.”
25 Αγαθός ο Κύριος εις τους προσμένοντας αυτόν, εις την ψυχήν την εκζητούσαν αυτόν.
याहवेह के प्रिय पात्र वे हैं, जो उनके आश्रित हैं, वे, जो उनके खोजी हैं;
26 Καλόν είναι και να ελπίζη τις και να εφησυχάζη εις την σωτηρίαν του Κυρίου.
उपयुक्त यही होता है कि हम धीरतापूर्वक याहवेह द्वारा उद्धार की प्रतीक्षा करें.
27 Καλόν εις τον άνθρωπον να βαστάζη ζυγόν εν τη νεότητι αυτού.
मनुष्य के लिए हितकर यही है कि वह आरंभ ही से अपना जूआ उठाए.
28 Θέλει κάθησθαι κατά μόνας και σιωπά, επειδή ο Θεός επέβαλε φορτίον επ' αυτόν.
वह एकाकी हो शांतिपूर्वक इसे स्वीकार कर ले, जब कभी यह उस पर आ पड़ता है.
29 Θέλει βάλει το στόμα αυτού εις το χώμα, ίσως ήναι ελπίς.
वह अपना मुख धूलि पर ही रहने दे— आशा कभी मृत नहीं होती.
30 Θέλει δώσει την σιαγόνα εις τον ραπίζοντα αυτόν· θέλει χορτασθή από ονειδισμού.
वह अपना गाल उसे प्रस्तुत कर दे, जो उस प्रहार के लिए तैयार है, वह समस्त अपमान स्वीकार कर ले.
31 Διότι ο Κύριος δεν απορρίπτει εις τον αιώνα·
प्रभु का परित्याग चिरस्थायी नहीं हुआ करता.
32 Αλλ' εάν και θλίψη, θέλει όμως και οικτειρήσει κατά το πλήθος του ελέους αυτού.
यद्यपि वह पीड़ा के कारण तो हो जाते हैं, किंतु करुणा का सागर भी तो वही हैं, क्योंकि अथाह होता है उनका करुणा-प्रेम.
33 Διότι δεν θλίβει εκ καρδίας αυτού ουδέ καταθλίβει τους υιούς των ανθρώπων.
पीड़ा देना उनका सुख नहीं होता न ही मनुष्यों को यातना देना उनका आनंद होता है.
34 Το να καταπατή τις υπό τους πόδας αυτού πάντας τους δεσμίους της γης.
पृथ्वी के समस्त बंदियों का दमन,
35 Το να διαστρέφη κρίσιν ανθρώπου κατέναντι του προσώπου του Υψίστου·
परम प्रधान की उपस्थिति में न्याय-वंचना,
36 Το να αδική άνθρωπον εν τη δίκη αυτού· ο Κύριος δεν βλέπει ταύτα.
किसी की न्याय-दोहाई में की गई विकृति में याहवेह का समर्थन कदापि नहीं होता?
37 Τις λέγει τι και γίνεται, χωρίς να προστάξη αυτό ο Κύριος;
यदि स्वयं प्रभु ने कोई घोषणा न की हो, तो किसमें यह सामर्थ्य है, कि जो कुछ उसने कहा है, वह पूरा होगा?
38 Εκ του στόματος του Υψίστου δεν εξέρχονται τα κακά και τα αγαθά;
क्या यह तथ्य नहीं कि अनुकूल अथवा प्रतिकूल, जो कुछ घटित होता है, वह परम प्रधान के बोलने के द्वारा ही होता है?
39 Διά τι ήθελε γογγύσει άνθρωπος ζων, άνθρωπος, διά την ποινήν της αμαρτίας αυτού;
भला कोई जीवित मनुष्य अपने पापों के दंड के लिए परिवाद कैसे कर सकता है?
40 Ας ερευνήσωμεν τας οδούς ημών και ας εξετάσωμεν και ας επιστρέψωμεν εις τον Κύριον.
आइए हम अपनी नीतियों का परीक्षण करें तथा अपने याहवेह की ओर लौट चलें:
41 Ας υψώσωμεν τας καρδίας ημών και τας χείρας προς τον Θεόν τον εν τοις ουρανοίς, λέγοντες,
आइए हम अपने हृदय एवं अपनी बांहें परमेश्वर की ओर उन्मुख करें तथा अपने हाथ स्वर्गिक परमेश्वर की ओर उठाएं:
42 Ημαρτήσαμεν και απεστατήσαμεν· συ δεν μας συνεχώρησας.
“हमने अपराध किए हैं, हम विद्रोही हैं, आपने हमें क्षमा प्रदान नहीं की है.
43 Περιεκάλυψας με θυμόν και κατεδίωξας ημάς· εφόνευσας, δεν εφείσθης.
“आपने स्वयं को कोप में भरकर हमारा पीछा किया; निर्दयतापूर्वक हत्यायें की हैं.
44 Εκάλυψας σεαυτόν με νέφος, διά να μη διαβαίνη η προσευχή ημών.
आपने स्वयं को एक मेघ में लपेट रखा है, कि कोई भी प्रार्थना इससे होकर आप तक न पहुंच सके.
45 Μας έκαμες σκύβαλον και βδέλυγμα εν μέσω των λαών.
आपने हमें राष्ट्रों के मध्य कीट तथा कूड़ा बना छोड़ा है.
46 Πάντες οι εχθροί ημών ήνοιξαν το στόμα αυτών εφ' ημάς.
“हमारे सभी शत्रु बेझिझक हमारे विरुद्ध निंदा के शब्द उच्चार रहे हैं.
47 Φόβος και λάκκος ήλθον εφ' ημάς, ερήμωσις και συντριμμός.
आतंक, जोखिम, विनाश तथा विध्वंस हम पर आ पड़े हैं.”
48 Ρύακας υδάτων καταβιβάζει ο οφθαλμός μου διά τον συντριμμόν της θυγατρός του λαού μου.
मेरी प्रजा के इस विनाश के कारण मेरे नेत्रों के अश्रुप्रवाह नदी सदृश हो गए हैं.
49 Ο οφθαλμός μου σταλάζει και δεν σιωπά, διότι δεν έχει άνεσιν,
बिना किसी विश्रान्ति मेरा अश्रुपात होता रहेगा,
50 Εωσού ο Κύριος διακύψη και ίδη εξ ουρανού.
जब तक स्वर्ग से याहवेह इस ओर दृष्टिपात न करेंगे.
51 Ο οφθαλμός μου καταθλίβει την ψυχήν μου, εκ πασών των θυγατέρων της πόλεώς μου.
अपनी नगरी की समस्त पुत्रियों की नियति ने मेरे नेत्रों को पीड़ित कर रखा है.
52 Οι εχθρευόμενοί με αναιτίως με εκυνήγησαν ακαταπαύστως ως στρουθίον.
उन्होंने, जो अकारण ही मेरे शत्रु हो गए थे, पक्षी सदृश मेरा अहेर किया है.
53 Έκοψαν την ζωήν μου εν τω λάκκω και έρριψαν λίθον επ' εμέ.
उन्होंने तो मुझे गड्ढे में झोंक मुझ पर पत्थर लुढ़का दिए हैं;
54 Τα ύδατα επλημμύρησαν υπεράνω της κεφαλής μου· είπα, Απερρίφθην.
जब जल सतह मेरे सिर तक पहुंचने लगी, मैं विचार करने लगा, अब मैं मिट जाऊंगा.
55 Επεκαλέσθην το όνομά σου, Κύριε, εκ λάκκου κατωτάτου.
गड्ढे से मैंने, याहवेह आपकी दोहाई दी.
56 Ήκουσαν την φωνήν μου· μη κλείσης το ωτίον σου εις τον στεναγμόν μου, εις την κραυγήν μου.
आपने मेरी इस दोहाई सुन ली है: “मेरी विमुक्ति के लिए की गई मेरी पुकार की ओर से, अपने कान बंद न कीजिए.”
57 Επλησίασας καθ' ην ημέραν σε επεκαλέσθην· είπας, Μη φοβού.
जब मैंने आपकी दोहाई दी, आप निकट आ गए; आपने आश्वासन दिया, “डरो मत.”
58 Εδίκασας, Κύριε, την δίκην της ψυχής μου· ελύτρωσας την ζωήν μου.
प्रभु आपने मेरा पक्ष लेकर; मेरे जीवन को सुरक्षा प्रदान की है.
59 Είδες, Κύριε, το προς εμέ άδικον· κρίνον την κρίσιν μου.
याहवेह, आपने वह अन्याय देख लिया है, जो मेरे साथ किया गया है. अब आप मेरा न्याय कीजिए!
60 Είδες πάσας τας εκδικήσεις αυτών, πάντας τους διαλογισμούς αυτών κατ' εμού.
उनके द्वारा लिया गया बदला आपकी दृष्टि में है, उनके द्वारा रचे गए सभी षड़्‍यंत्र आपको ज्ञात हैं.
61 Ήκουσαν, Κύριε, τον ονειδισμόν αυτών, πάντας τους διαλογισμούς αυτών κατ' εμού·
याहवेह, आपने उनके द्वारा किए गए व्यंग्य सुने हैं, उनके द्वारा रचे गए सभी षड़्‍यंत्र आपको ज्ञात हैं—
62 Τους λόγους των επανισταμένων επ' εμέ και τας μελέτας αυτών κατ' εμού όλην την ημέραν.
मेरे हत्यारों के हृदय में सारे दिन जो विचार उभरते हैं होंठों से निकलते हैं, मेरे विरुद्ध ही होते हैं.
63 Ιδέ, όταν κάθηνται και όταν σηκόνωνται· εγώ είμαι το άσμα αυτών.
आप ही देख लीजिए, उनका उठना-बैठना, मैं ही हूं उनका व्यंग्य-गीत.
64 Κάμε, Κύριε, εις αυτούς ανταπόδοσιν κατά τα έργα των χειρών αυτών.
याहवेह, उनके कृत्यों के अनुसार, उन्हें प्रतिफल तो आप ही देंगे.
65 Δος εις αυτούς πώρωσιν καρδίας, την κατάραν· σου επ' αυτούς.
आप उनके हृदय पर आवरण डाल देंगे, उन पर आपका शाप प्रभावी हो जाएगा!
66 Καταδίωξον εν οργή και αφάνισον αυτούς υποκάτωθεν των ουρανών του Κυρίου.
याहवेह, आप अपने स्वर्गलोक से उनका पीछा कर उन्हें नष्ट कर देंगे.

< Θρῆνοι 3 >