< Ἰώβ 29 >
1 Και εξηκολούθησεν ο Ιώβ την παραβολήν αυτού και είπεν·
तब अपने वचन में अय्योब ने कहा:
2 Ω να ήμην ως εις τους παρελθόντας μήνας, ως εν ταις ημέραις ότε ο Θεός με εφύλαττεν·
“उपयुक्त तो यह होता कि मैं उस स्थिति में जा पहुंचता जहां मैं कुछ माह पूर्व था, उन दिनों में, जब मुझ पर परमेश्वर की कृपा हुआ करती थी,
3 ότε ο λύχνος αυτού έφεγγεν επί της κεφαλής μου, και διά του φωτός αυτού περιεπάτουν εν τω σκότει·
जब परमेश्वर के दीपक का प्रकाश मेरे सिर पर चमक रहा था. जब अंधकार में मैं उन्हीं के प्रकाश में आगे बढ़ रहा था!
4 καθώς ήμην εν ταις ημέραις της ακμής μου, ότε η εύνοια του Θεού ήτο επί την σκηνήν μου·
वे मेरी युवावस्था के दिन थे, उस समय मेरे घर पर परमेश्वर की कृपा थी,
5 ότε ο Παντοδύναμος ήτο μετ' εμού, και τα παιδία μου κύκλω μου·
उस समय सर्वशक्तिमान मेरे साथ थे, मेरे संतान भी उस समय मेरे निकट थे.
6 ότε έπλυνον τα βήματά μου με βούτυρον, και ο βράχος εξέχεε δι' εμέ ποταμούς ελαίου·
उस समय तो स्थिति ऐसी थी, मानो मेरे पैर मक्खन से धोए जाते थे, तथा चट्टानें मेरे लिए तेल की धाराएं बहाया करती थीं.
7 ότε διά της πόλεως εξηρχόμην εις την πύλην, ητοίμαζον την καθέδραν μου εν τη πλατεία
“तब मैं नगर के द्वार में चला जाया करता था, जहां मेरे लिए एक आसन हुआ करता था,
8 Οι νέοι με έβλεπον και εκρύπτοντο· και οι γέροντες εγειρόμενοι ίσταντο.
युवा सम्मान में मेरे सामने आने में हिचकते थे, तथा प्रौढ़ मेरे लिए सम्मान के साथ उठकर खड़े हो जाते थे;
9 Οι άρχοντες έπαυον ομιλούντες και έβαλλον χείρα επί το στόμα αυτών.
यहां तक कि शासक अपना वार्तालाप रोक देते थे तथा मुख पर हाथ रख लेते थे;
10 Η φωνή των εγκρίτων εκρατείτο, και η γλώσσα αυτών εκολλάτο εις τον ουρανίσκον αυτών.
प्रतिष्ठित व्यक्ति शांत स्वर में वार्तालाप करने लगते थे, उनकी तो जीभ ही तालू से लग जाती थी.
11 Ότε το ωτίον ήκουε και με εμακάριζε, και ο οφθαλμός έβλεπε και εμαρτύρει υπέρ εμού·
मुझे ऐसे शब्द सुनने को मिलते थे ‘धन्य हैं वह,’ जब मेरी दृष्टि उन पर पड़ती थी, यह वे मेरे विषय में कह रहे होते थे.
12 διότι ηλευθέρουν τον πτωχόν βοώντα και τον ορφανόν τον μη έχοντα βοηθόν.
यह इसलिये, कि मैं उन दीनों की सहायता के लिए तत्पर रहता था, जो सहायता की दोहाई लगाते थे. तथा उन पितृहीनों की, जिनका सहायक कोई नहीं है.
13 Η ευλογία του απολλυμένου ήρχετο επ' εμέ· και την καρδίαν της χήρας εύφραινον.
जो मरने पर था, उस व्यक्ति की समृद्धि मुझे दी गई है; जिसके कारण उस विधवा के हृदय से हर्षगान फूट पड़े थे.
14 Εφόρουν δικαιοσύνην και ενεδυόμην την ευθύτητά μου ως επενδύτην και διάδημα.
मैंने युक्तता धारण कर ली, इसने मुझे ढक लिया; मेरा न्याय का काम बाह्य वस्त्र तथा पगड़ी के समान था.
15 Ήμην οφθαλμός εις τον τυφλόν και πους εις τον χωλόν εγώ.
मैं दृष्टिहीनों के लिए दृष्टि हो गया तथा अपंगों के लिए पैर.
16 Ήμην πατήρ εις τους πτωχούς, και την δίκην την οποίαν δεν εγνώριζον εξιχνίαζον.
दरिद्रों के लिए मैं पिता हो गया; मैंने अपरिचितों के न्याय के लिए जांच पड़ताल की थी.
17 Και συνέτριβον τους κυνόδοντας του αδίκου και απέσπων το θήραμα από των οδόντων αυτού.
मैंने दुष्टों के जबड़े तोड़े तथा उन्हें जा छुड़ाया, जो नष्ट होने पर ही थे.
18 Τότε έλεγον, θέλω αποθάνει εν τη φωλεά μου και ως την άμμον θέλω πολλαπλασιάσει τας ημέρας μου.
“तब मैंने यह विचार किया, ‘मेरी मृत्यु मेरे घर में ही होगी तथा मैं अपने जीवन के दिनों को बालू के समान त्याग दूंगा.
19 Η ρίζα μου ήτο ανοικτή προς τα ύδατα, και η δρόσος διενυκτέρευεν επί των κλάδων μου.
मेरी जड़ें जल तक पहुंची हुई हैं सारी रात्रि मेरी शाखाओं पर ओस छाई रहती है.
20 Η δόξα μου ανενεούτο εν εμοί, και το τόξον μου εκρατύνετο εν τη χειρί μου.
सभी की ओर से मुझे प्रशंसा प्राप्त होती रही है, मेरी शक्ति, मेरा धनुष, मेरे हाथ में सदा बना रहेगा.
21 Με ηκροάζοντο προσέχοντες και εις την συμβουλήν μου εσιώπων.
“वे लोग मेरे परामर्श को सुना करते थे, मेरी प्रतीक्षा करते रहते थे, इस रीति से वे मेरे परामर्श को शांति से स्वीकार भी करते थे.
22 Μετά τους λόγους μου δεν προσέθετον ουδέν, και η ομιλία μου εστάλαζεν επ' αυτούς.
मेरे वक्तव्य के बाद वे प्रतिक्रिया का साहस नहीं करते थे; मेरी बातें वे ग्रहण कर लेते थे.
23 Και με περιέμενον ως την βροχήν· και ήσαν κεχηνότες ως διά την όψιμον βροχήν.
वे मेरे लिए वैसे ही प्रतीक्षा करते थे, जैसे वृष्टि की, उनके मुख वैसे ही खुले रह जाते थे, मानो यह वसन्त ऋतु की वृष्टि है.
24 Εγέλων προς αυτούς, και δεν επίστευον· και την φαιδρότητα του προσώπου μου δεν άφινον να πέση.
वे मुश्किल से विश्वास करते थे, जब मैं उन पर मुस्कुराता था; मेरे चेहरे का प्रकाश उनके लिए कीमती था.
25 Εάν ηρεσκόμην εις την οδόν αυτών, εκαθήμην πρώτος, και κατεσκήνουν ως βασιλεύς εν τω στρατεύματι, ως ο παρηγορών τους τεθλιμμένους.
उनका प्रधान होने के कारण मैं उन्हें उपयुक्त हल सुझाता था; सेना की टुकड़ियों के लिए मैं रणनीति प्रस्तुत करता था; मैं ही उन्हें जो दुःखी थे सांत्वना प्रदान करता था.