< Προς Κορινθιους Α΄ 7 >
1 Περί δε των όσων μοι εγράψατε, καλόν είναι εις τον άνθρωπον να μη εγγίση εις γυναίκα·
अब वे विषय जिनके संबंध में तुमने मुझसे लिखकर पूछा है: पुरुष के लिए उचित तो यही है कि वह स्त्री का स्पर्श ही न करे
2 διά τας πορνείας όμως ας έχη έκαστος την εαυτού γυναίκα, και εκάστη ας έχη τον εαυτής άνδρα.
किंतु व्यभिचार से बचने के लिए हर एक पुरुष की अपनी पत्नी तथा हर एक स्त्री का अपना पति हो.
3 Ο ανήρ ας αποδίδη εις την γυναίκα την οφειλομένην εύνοιαν· ομοίως δε και η γυνή εις τον άνδρα.
यह आवश्यक है कि पति अपनी पत्नी के प्रति अपना कर्तव्य पूरा करे तथा इसी प्रकार पत्नी भी अपने पति के प्रति.
4 Η γυνή δεν εξουσιάζει το εαυτής σώμα, αλλ' ο ανήρ· ομοίως δε και ο ανήρ δεν εξουσιάζει το εαυτού σώμα, αλλ' η γυνή.
पत्नी ने अपने पति को अपने शरीर पर अधिकार दिया है, वैसे ही पति ने अपनी पत्नी को अपने शरीर पर अधिकार दिया है.
5 Μη αποστερείτε αλλήλους, εκτός εάν ήναι τι εκ συμφώνου προς καιρόν, διά να καταγίνησθε εις την νηστείαν και εις την προσευχήν· και πάλιν συνέρχεσθε επί το αυτό, διά να μη σας πειράζη ο Σατανάς διά την ακράτειάν σας.
पति-पत्नी एक दूसरे को शारीरिक संबंधों से दूर न रखें—सिवाय आपसी सहमति से प्रार्थना के उद्देश्य से सीमित अवधि के लिए. इसके तुरंत बाद वे दोबारा साथ हो जाएं कि कहीं संयम टूटने के कारण शैतान उन्हें परीक्षा में न फंसा ले.
6 Λέγω δε τούτο κατά συγγνώμην, ουχί κατά προσταγήν.
यह मैं सुविधा अनुमति के रूप में कह रहा हूं—आज्ञा के रूप में नहीं.
7 Διότι θέλω πάντας τους ανθρώπους να ήναι καθώς και εμαυτόν· αλλ' έκαστος έχει ιδιαίτερον χάρισμα εκ Θεού, άλλος μεν ούτως, άλλος δε ούτως.
वैसे तो मेरी इच्छा तो यही है कि सभी पुरुष ऐसे होते जैसा स्वयं मैं हूं किंतु परमेश्वर ने तुममें से हर एक को भिन्न-भिन्न क्षमताएं प्रदान की हैं.
8 Λέγω δε προς τους αγάμους και προς τας χήρας, καλόν είναι εις αυτούς εάν μείνωσι καθώς και εγώ.
अविवाहितों तथा विधवाओं से मेरा कहना है कि वे अकेले ही रहें—जैसा मैं हूं
9 Αλλ' εάν δεν εγκρατεύωνται, ας νυμφευθώσι· διότι καλήτερον είναι να νυμφευθώσι παρά να εξάπτωνται.
किंतु यदि उनके लिए संयम रखना संभव नहीं तो वे विवाह कर लें—कामातुर होकर जलते रहने की बजाय विवाह कर लेना ही उत्तम है.
10 Εις δε τους νενυμφευμένους παραγγέλλω, ουχί εγώ αλλ' ο Κύριος, να μη χωρισθή η γυνή από του ανδρός αυτής·
विवाहितों के लिए मेरा निर्देश है—मेरा नहीं परंतु प्रभु का: पत्नी अपने पति से संबंध न तोड़े.
11 αλλ' εάν και χωρισθή, ας μένη άγαμος ή ας συνδιαλλαγή με τον άνδρα· και ο ανήρ να μη αφίνη την εαυτού γυναίκα.
यदि पत्नी का संबंध टूट ही जाता है तो वह दोबारा विवाह न करे या पति से मेल-मिलाप कर ले. पति अपनी पत्नी का त्याग न करे.
12 Προς δε τους λοιπούς εγώ λέγω, ουχί ο Κύριος· Εάν τις αδελφός έχη γυναίκα άπιστον, και αυτή συγκατανεύη να συνοική μετ' αυτού, ας μη αφίνη αυτήν·
मगर बाकियों से मेरा कहना है कि यदि किसी साथी विश्वासी की पत्नी विश्वासी न हो और वह उसके साथ रहने के लिए सहमत हो तो पति उसका त्याग न करे.
13 και γυνή ήτις έχει άνδρα άπιστον, και αυτός συγκατανεύει να συνοική μετ' αυτής, ας μη αφίνη αυτόν.
यदि किसी स्त्री का पति विश्वासी न हो और वह उसके साथ रहने के लिए राज़ी हो तो पत्नी उसका त्याग न करे;
14 Διότι ο ανήρ ο άπιστος ηγιάσθη διά της γυναικός, και η γυνή η άπιστος ηγιάσθη διά του ανδρός· επειδή άλλως τα τέκνα σας ήθελον είσθαι ακάθαρτα, αλλά τώρα είναι άγια.
क्योंकि अविश्वासी पति अपनी विश्वासी पत्नी के कारण पवित्र ठहराया जाता है. इसी प्रकार अविश्वासी पत्नी अपने विश्वासी पति के कारण पवित्र ठहराई जाती है. यदि ऐसा न होता तो तुम्हारी संतान अशुद्ध रह जाती; किंतु इस स्थिति में वह परमेश्वर के लिए अलग की गई है.
15 Εάν δε ο άπιστος χωρίζηται, ας χωρισθή. Ο αδελφός όμως ή αδελφή δεν είναι δεδουλωμένοι εις τα τοιαύτα· ο Θεός όμως προσεκάλεσεν ημάς εις ειρήνην.
फिर भी यदि अविश्वासी दंपति अलग होना चाहे तो उसे हो जाने दिया जाए. कोई भी विश्वासी भाई या विश्वासी बहन इस बंधन में बंधे रहने के लिए बाध्य नहीं. परमेश्वर ने हमें शांति से भरे जीवन के लिए बुलाया है.
16 Διότι τι εξεύρεις, γύναι, αν μέλλης να σώσης τον άνδρα; ή τι εξεύρεις, άνερ, αν μέλλης να σώσης την γυναίκα;
पत्नी यह संभावना कभी भुला न दे: पत्नी अपने पति के उद्धार का साधन हो सकती है, वैसे ही पति अपनी पत्नी के उद्धार का.
17 Αλλά καθώς ο Θεός εμοίρασεν εις έκαστον, και καθώς ο Κύριος προσεκάλεσεν έκαστον, ούτως ας περιπατή. Και ούτω διατάττω εις πάσας τας εκκλησίας.
परमेश्वर ने जिसे जैसी स्थिति में रखा है तथा जिस रूप में उसे बुलाया है, वह उसी में बना रहे. सभी कलीसियाओं के लिए मेरा यही निर्देश है.
18 Προσεκλήθη τις εις την πίστιν περιτετμημένος; Ας μη καλύπτη την περιτομήν. Προσεκλήθη τις απερίτμητος; Ας μη περιτέμνηται.
क्या किसी ऐसे व्यक्ति को बुलाया गया है, जिसका पहले से ही ख़तना हुआ था? वह अब खतना-रहित न बने. क्या किसी ऐसे व्यक्ति को बुलाया गया है, जो ख़तना रहित है? वह अपना ख़तना न कराए.
19 Η περιτομή είναι ουδέν, και η ακροβυστία είναι ουδέν, αλλ' η τήρησις των εντολών του Θεού.
न तो ख़तना कराने का कोई महत्व है और न ख़तना रहित होने का. महत्व है तो मात्र परमेश्वर की आज्ञापालन का.
20 Έκαστος εν τη κλήσει, καθ' ην εκλήθη, εν ταύτη ας μένη.
हर एक उसी अवस्था में बना रहे, जिसमें उसको बुलाया गया था.
21 Εκλήθης δούλος; μη σε μέλη· αλλ' εάν δύνασαι να γείνης ελεύθερος, μεταχειρίσου τούτο καλήτερα.
क्या तुम्हें उस समय बुलाया गया था, जब तुम दास थे? यह तुम्हारे लिए चिंता का विषय न हो किंतु यदि दासत्व से स्वतंत्र होने का सुअवसर आए तो इस सुअवसर का लाभ अवश्य उठाओ.
22 Διότι όστις δούλος εκλήθη εις τον Κύριον, είναι απελεύθερος του Κυρίου· ομοίως και όστις ελεύθερος εκλήθη, δούλος είναι του Χριστού.
वह, जिसको उस समय बुलाया गया, जब वह दास था, अब प्रभु में स्वतंत्र किया हुआ व्यक्ति है; इसी प्रकार, जिसको उस समय बुलाया गया, जब वह स्वतंत्र था, अब वह मसीह का दास है.
23 Διά τιμής ηγοράσθητε· μη γίνεσθε δούλοι ανθρώπων.
तुम दाम देकर मोल लिए गए हो इसलिये मनुष्य के दास न बन जाओ.
24 Έκαστος, αδελφοί, εις ό, τι εκλήθη, εν τούτω ας μένη παρά τω Θεώ.
प्रिय भाई बहनो, तुममें से हर एक उसी अवस्था में, जिसमें उसे बुलाया गया था, परमेश्वर के साथ जुड़ा रहे.
25 Περί δε των παρθένων προσταγήν του Κυρίου δεν έχω· αλλά γνώμην δίδω ως ηλεημένος υπό του Κυρίου να ήμαι πιστός.
कुंवारियों के संबंध में मेरे पास प्रभु की ओर से कोई आज्ञा नहीं है किंतु मैं, जो प्रभु की कृपा के कारण विश्वसनीय हूं, अपनी ओर से यह कहना चाहता हूं:
26 Τούτο λοιπόν νομίζω ότι είναι καλόν διά την παρούσαν ανάγκην, ότι καλόν είναι εις τον άνθρωπον να ήναι ούτως.
वर्तमान संकट के कारण मेरे विचार से पुरुष के लिए उत्तम यही होगा कि वह जिस स्थिति में है, उसी में बना रहे.
27 Είσαι δεδεμένος με γυναίκα; μη ζήτει λύσιν. Είσαι λελυμένος από γυναικός; μη ζήτει γυναίκα.
यदि तुम विवाहित हो तो पत्नी का त्याग न करो. यदि अविवाहित हो तो पत्नी खोजने का प्रयास न करो.
28 Πλην και εάν νυμφευθής, δεν ημάρτησας· και εάν η παρθένος νυμφευθή, δεν ημάρτησεν· αλλ' οι τοιούτοι θέλουσιν έχει θλίψιν εν τη σαρκί· εγώ δε σας φείδομαι.
यदि तुम विवाह करते ही हो तो भी पाप नहीं करते. यदि कोई कुंवारी कन्या विवाह करती है तो यह पाप नहीं है. फिर भी इनके साथ सामान्य वैवाहिक जीवन संबंधी झंझट लगे रहेंगे और मैं वास्तव में तुम्हें इन्हीं से बचाने का प्रयास कर रहा हूं.
29 Λέγω δε τούτο, αδελφοί, ότι ο επίλοιπος καιρός είναι σύντομος, ώστε και οι έχοντες γυναίκας να ήναι ως μη έχοντες,
प्रिय भाई बहनो, मेरा मतलब यह है कि थोड़ा ही समय शेष रह गया है इसलिये अब से वे, जो विवाहित हैं ऐसे रहें, मानो अविवाहित हों.
30 και οι κλαίοντες ως μη κλαίοντες, και οι χαίροντες ως μη χαίροντες, και οι αγοράζοντες ως μη έχοντες κατοχήν,
जो शोकित हैं उनका शोक प्रकट न हो; जो आनंदित हैं उनका आनंद छुपा रहे और जो मोल ले रहे हैं, वे ऐसे हो जाएं मानो उनके पास कुछ भी नहीं है.
31 και οι μεταχειριζόμενοι τον κόσμον τούτον ως μηδόλως μεταχειριζόμενοι· διότι το σχήμα του κόσμου τούτου παρέρχεται.
जिनका लेनदेन सांसारिक वस्तुओं से है, वे उनमें लीन न हो जाएं क्योंकि संसार के इस वर्तमान स्वरूप का नाश होता चला जा रहा है.
32 Θέλω δε να ήσθε αμέριμνοι. Ο άγαμος μεριμνά τα του Κυρίου, πως να αρέση εις τον Κύριον·
मेरी इच्छा है कि तुम सांसारिक जीवन की अभिलाषाओं से मुक्त रहो. उसके लिए, जो अविवाहित है, प्रभु संबंधी विषयों का ध्यान रखना संभव है कि वह प्रभु को संतुष्ट कैसे कर सकता है;
33 ο δε νενυμφευμένος μεριμνά τα του κόσμου, πως να αρέση εις την γυναίκα.
किंतु वह, जो विवाहित है, उसका ध्यान संसार संबंधित विषयों में ही लगा रहता है कि वह अपनी पत्नी को प्रसन्न कैसे करे,
34 Διαφέρει η γυνή και η παρθένος. Η άγαμος μεριμνά τα του Κυρίου, διά να ήναι αγία και το σώμα και το πνεύμα· η δε νενυμφευμένη μεριμνά τα του κόσμου, πως να αρέση εις τον άνδρα.
उसकी रुचियां बंटी रहती हैं. उसी प्रकार पतिहीन तथा कुंवारी स्त्री की रुचियां प्रभु से संबंधित विषयों में सीमित रह सकती हैं—और इसके लिए वह शरीर और आत्मा में पवित्र रहने में प्रयास करती रहती है, किंतु वह स्त्री, जो विवाहित है, संसार संबंधी विषयों का ध्यान रखती है कि वह अपने पति को प्रसन्न कैसे करे.
35 Λέγω δε τούτο διά το συμφέρον υμών αυτών, ουχί διά να βάλω εις εσάς παγίδα, αλλά διά το σεμνοπρεπές, και διά να ήσθε προσκεκολλημένοι εις τον Κύριον χωρίς περισπασμούς.
मैं यह सब तुम्हारी भलाई के लिए ही कह रहा हूं—किसी प्रकार से फंसाने के लिए नहीं परंतु इसलिये कि तुम्हारी जीवनशैली आदर्श हो तथा प्रभु के प्रति तुम्हारा समर्पण एकचित्त होकर रहे.
36 Αλλ' εάν τις νομίζη ότι ασχημονεί προς την παρθένον αυτού, αν παρήλθεν η ακμή αυτής, και πρέπη να γείνη ούτως, ας κάμη ό, τι θέλει· δεν αμαρτάνει· ας υπανδρεύωνται.
यदि किसी को यह लगे कि वह अपनी पुत्री के विवाह में देरी करने के द्वारा उसके साथ अन्याय कर रहा है, क्योंकि उसकी आयु ढल रही है, वह वही करे, जो वह सही समझता है, वह उसे विवाह करने दे. यह कोई पाप नहीं है.
37 Όστις όμως στέκει στερεός εν τη καρδία, μη έχων ανάγκην, έχει όμως εξουσίαν περί του ιδίου αυτού θελήματος, και απεφάσισε τούτο εν τη καρδία αυτού, να φυλάττη την εαυτού παρθένον, πράττει καλώς.
किंतु वह, जो बिना किसी बाधा के दृढ़ संकल्प है, अपनी इच्छा अनुसार निर्णय लेने की स्थिति में है तथा जिसने अपनी पुत्री का विवाह न करने का निश्चय कर लिया है, उसका निर्णय सही है.
38 Ώστε και όστις υπανδρεύει πράττει καλώς, αλλ' ο μη υπανδρεύων πράττει καλήτερα.
इसलिये जो अपनी पुत्री का विवाह करता है, उसका निर्णय भी सही है तथा जो उसका विवाह न कराने का निश्चय करता है, वह और भी सही है.
39 Η γυνή είναι δεδεμένη διά του νόμου εφ' όσον καιρόν ζη ο ανήρ αυτής· εάν δε ο ανήρ αυτής αποθάνη, είναι ελευθέρα να υπανδρευθή με όντινα θέλει, μόνον να γίνηται τούτο εν Κυρίω.
पत्नी तब तक पति से जुड़ी रहती है, जब तक पति जीवित है. यदि पति की मृत्यु हो जाए तो वह अपनी इच्छा के अनुसार विवाह करने के लिए स्वतंत्र है—किंतु ज़रूरी यह है कि वह पुरुष भी प्रभु में विश्वासी ही हो.
40 Μακαριωτέρα όμως είναι εάν μείνη ούτω, κατά την εμήν γνώμην· νομίζω δε ότι και εγώ έχω Πνεύμα Θεού.
मेरा व्यक्तिगत मत यह है कि वह स्त्री उसी स्थिति में बनी रहे, जिसमें वह इस समय है. वह इसी स्थिति में सुखी रहेगी. मुझे विश्वास है कि मुझमें भी परमेश्वर का आत्मा वास करता है.