< Προς Εβραιους 12 >

1 τοιγαρουν και ημεισ τοσουτον εχοντεσ περικειμενον ημιν νεφοσ μαρτυρων ογκον αποθεμενοι παντα και την ευπεριστατον αμαρτιαν δι υπομονησ τρεχωμεν τον προκειμενον ημιν αγωνα
ग़रज़, हम गवाहों के इतने बड़े लश्कर से घिरे रहते हैं, इस लिए आएँ, हम सब कुछ उतारें जो हमारे लिए रुकावट का ज़रिया बन गया है, हर गुनाह को जो हमें आसानी से उलझा लेता है। आएँ, हम साबितक़दमी से उस दौड़ में दौड़ते रहें जो हमारे लिए मुक़र्रर की गई है।
2 αφορωντεσ εισ τον τησ πιστεωσ αρχηγον και τελειωτην ιησουν οσ αντι τησ προκειμενησ αυτω χαρασ υπεμεινεν σταυρον αισχυνησ καταφρονησασ εν δεξια τε του θρονου του θεου κεκαθικεν
और दौड़ते हुए हम ईसा को तकते रहें, उसे जो ईमान का बानी भी है और उसे पाए तक्मील तक पहुँचाने वाला भी। याद रहे कि गो वह ख़ुशी हासिल कर सकता था तो भी उस ने सलीबी मौत की शर्मनाक बेइज़्ज़ती की परवाह न की बल्कि उसे बर्दाश्त किया। और अब वह ख़ुदा के तख़्त के दहने हाथ जा बैठा है!
3 αναλογισασθε γαρ τον τοιαυτην υπομεμενηκοτα υπο των αμαρτωλων εισ αυτον αντιλογιαν ινα μη καμητε ταισ ψυχαισ υμων εκλυομενοι
उस पर ग़ौर करें जिस ने गुनाहगारों की इतनी मुख़ालिफ़त बर्दाश्त की। फिर आप थकते थकते बेदिल नहीं हो जाएँगे।
4 ουπω μεχρι αιματοσ αντικατεστητε προσ την αμαρτιαν ανταγωνιζομενοι
देखें, आप गुनाह से लड़े तो हैं, लेकिन अभी तक आप को जान देने तक इस की मुख़ालिफ़त नहीं करनी पड़ी।
5 και εκλελησθε τησ παρακλησεωσ ητισ υμιν ωσ υιοισ διαλεγεται υιε μου μη ολιγωρει παιδειασ κυριου μηδε εκλυου υπ αυτου ελεγχομενοσ
क्या आप कलाम — ए — मुक़द्दस की यह हिम्मत बढ़ाने वाली बात भूल गए हैं जो आप को ख़ुदा के फ़र्ज़न्द ठहरा कर बयान करती है,
6 ον γαρ αγαπα κυριοσ παιδευει μαστιγοι δε παντα υιον ον παραδεχεται
क्यूँकि जो ख़ुदा को प्यारा है उस की वह हिदायत करता है, क्यूँकि जिसको फ़रज़न्द बनालेता है उसके कोड़े भी लगाता है
7 εισ παιδειαν υπομενετε ωσ υιοισ υμιν προσφερεται ο θεοσ τισ γαρ εστιν υιοσ ον ου παιδευει πατηρ
अपनी मुसीबतों को इलाही तर्बियत समझ कर बर्दाश्त करें। इस में ख़ुदा आप से बेटों का सा सुलूक कर रहा है। क्या कभी कोई बेटा था जिस की उस के बाप ने तर्बियत न की?
8 ει δε χωρισ εστε παιδειασ ησ μετοχοι γεγονασιν παντεσ αρα νοθοι εστε και ουχ υιοι
अगर आप की तर्बियत सब की तरह न की जाती तो इस का मतलब यह होता कि आप ख़ुदा के हक़ीक़ी फ़र्ज़न्द न होते बल्कि नाजायज़ औलाद।
9 ειτα τουσ μεν τησ σαρκοσ ημων πατερασ ειχομεν παιδευτασ και ενετρεπομεθα ου πολλω μαλλον υποταγησομεθα τω πατρι των πνευματων και ζησομεν
देखो, जब हमारे इंसानी बाप ने हमारी तर्बियत की तो हम ने उस की इज़्ज़त की। अगर ऐसा है तो कितना ज़्यादा ज़रूरी है कि हम अपने रुहानी बाप के ताबे हो कर ज़िन्दगी पाएँ।
10 οι μεν γαρ προσ ολιγασ ημερασ κατα το δοκουν αυτοισ επαιδευον ο δε επι το συμφερον εισ το μεταλαβειν τησ αγιοτητοσ αυτου
हमारे इंसानी बापों ने हमें अपनी समझ के मुताबिक़ थोड़ी देर के लिए तर्बियत दी। लेकिन ख़ुदा हमारी ऐसी तर्बियत करता है जो फ़ाइदे का ज़रिया है और जिस से हम उस की क़ुद्दूसियात में शरीक होने के काबिल हो जाते हैं।
11 πασα δε παιδεια προσ μεν το παρον ου δοκει χαρασ ειναι αλλα λυπησ υστερον δε καρπον ειρηνικον τοισ δι αυτησ γεγυμνασμενοισ αποδιδωσιν δικαιοσυνησ
जब हमारी तर्बियत की जाती है तो उस वक़्त हम ख़ुशी मह्सूस नहीं करते बल्कि ग़म। लेकिन जिन की तर्बियत इस तरह होती है वह बाद में रास्तबाज़ी और सलामती की फ़सल काटते हैं।
12 διο τασ παρειμενασ χειρασ και τα παραλελυμενα γονατα ανορθωσατε
चुनाँचे अपने थके हारे बाज़ू और कमज़ोर घुटनों को मज़बूत करें।
13 και τροχιασ ορθασ ποιησατε τοισ ποσιν υμων ινα μη το χωλον εκτραπη ιαθη δε μαλλον
अपने रास्ते चलने के काबिल बना दें ताकि जो अज़्व लंगड़ा है उस का जोड़ उतर न जाए
14 ειρηνην διωκετε μετα παντων και τον αγιασμον ου χωρισ ουδεισ οψεται τον κυριον
सब के साथ मिल कर सुलह — सलामती और क़ुद्दूसियात के लिए जिद्द — ओ — जह्द करते रहें, क्यूँकि जो पाक नहीं है वह ख़ुदावन्द को कभी नहीं देखेगा।
15 επισκοπουντεσ μη τισ υστερων απο τησ χαριτοσ του θεου μη τισ ριζα πικριασ ανω φυουσα ενοχλη και δια ταυτησ μιανθωσιν πολλοι
इस पर ध्यान देना कि कोई ख़ुदा के फ़ज़ल से महरूम न रहे। ऐसा न हो कि कोई कड़वी जड़ फ़ूट निकले और बढ़ कर तकलीफ़ का ज़रिया बन जाए और बहुतों को नापाक कर दे।
16 μη τισ πορνοσ η βεβηλοσ ωσ ησαυ οσ αντι βρωσεωσ μιασ απεδοτο τα πρωτοτοκια αυτου
ग़ौर करें कि कोई भी ज़िनाकार या 'ऐसव जैसा दुनियावी शख़्स न हो जिस ने एक ही खाने के बदले अपने वह मौरूसी हुक़ूक़ बेच डाले जो उसे बड़े बेटे की हैसियत से हासिल थे।
17 ιστε γαρ οτι και μετεπειτα θελων κληρονομησαι την ευλογιαν απεδοκιμασθη μετανοιασ γαρ τοπον ουχ ευρεν καιπερ μετα δακρυων εκζητησασ αυτην
आप को भी मालूम है कि बाद में जब वह यह बर्क़त विरासत में पाना चाहता था तो उसे रद्द किया गया। उस वक़्त उसे तौबा का मौक़ा न मिला हालाँकि उस ने आँसू बहा बहा कर यह बर्क़त हासिल करने की कोशिश की।
18 ου γαρ προσεληλυθατε ψηλαφωμενω ορει και κεκαυμενω πυρι και γνοφω και σκοτω και θυελλη
आप उस तरह ख़ुदा के हुज़ूर नहीं आए जिस तरह इस्राईली जब वह सीना पहाड़ पर पहुँचे, उस पहाड़ के पास जिसे छुआ जा सकता था। वहाँ आग भड़क रही थी, अँधेरा ही अँधेरा था और आँधी चल रही थी।
19 και σαλπιγγοσ ηχω και φωνη ρηματων ησ οι ακουσαντεσ παρητησαντο μη προστεθηναι αυτοισ λογον
जब नरसिंगे की आवाज़ सुनाई दी और ख़ुदा उन से हमकलाम हुआ तो सुनने वालों ने उस से गुज़ारिश की कि हमें ज़्यादा कोई बात न बता।
20 ουκ εφερον γαρ το διαστελλομενον καν θηριον θιγη του ορουσ λιθοβοληθησεται
क्यूँकि वह यह हुक्म बर्दाश्त नहीं कर सकते थे कि “अगर कोई जानवर भी पहाड़ को छू ले तो उसपर पथराव करना है।”
21 και ουτωσ φοβερον ην το φανταζομενον μωυσησ ειπεν εκφοβοσ ειμι και εντρομοσ
यह मन्ज़र इतना डरावना था कि मूसा ने कहा, “मैं ख़ौफ़ के मारे काँप रहा हूँ।”
22 αλλα προσεληλυθατε σιων ορει και πολει θεου ζωντοσ ιερουσαλημ επουρανιω και μυριασιν αγγελων
नहीं, आप सिय्यून पहाड़ के पास आ गए हैं, यानी ज़िन्दा ख़ुदा के शहर आसमानी येरूशलेम के पास। आप बेशुमार फ़रिश्तों और जश्न मनाने वाली जमाअत के पास आ गए हैं,
23 πανηγυρει και εκκλησια πρωτοτοκων εν ουρανοισ απογεγραμμενων και κριτη θεω παντων και πνευμασιν δικαιων τετελειωμενων
उन पहलौठों की जमाअत के पास जिन के नाम आसमान पर दर्ज किए गए हैं। आप तमाम इंसान ों के मुन्सिफ़ ख़ुदा के पास आ गए हैं और कामिल किए गए रास्तबाज़ों की रूहों के पास।
24 και διαθηκησ νεασ μεσιτη ιησου και αιματι ραντισμου κρειττον λαλουντι παρα τον αβελ
नेज़ आप नए अह्द के बीच ईसा के पास आ गए हैं और उस छिड़के गए ख़ून के पास जो हाबिल के ख़ून की तरह बदला लेने की बात नहीं करता बल्कि एक ऐसी मुआफ़ी देता है जो कहीं ज़्यादा असरदार है।
25 βλεπετε μη παραιτησησθε τον λαλουντα ει γαρ εκεινοι ουκ εφυγον τον επι γησ παραιτησαμενοι χρηματιζοντα πολλω μαλλον ημεισ οι τον απ ουρανων αποστρεφομενοι
चुनाँचे ख़बरदार रहें कि आप उस की सुनने से इन्कार न करें जो इस वक़्त आप से हमकलाम हो रहा है। क्यूँकि अगर इस्राईली न बचे जब उन्हों ने दुनियावी पैग़म्बर मूसा की सुनने से इन्कार किया तो फिर हम किस तरह बचेंगे अगर हम उस की सुनने से इन्कार करें जो आसमान से हम से हमकलाम होता है।
26 ου η φωνη την γην εσαλευσεν τοτε νυν δε επηγγελται λεγων ετι απαξ εγω σειω ου μονον την γην αλλα και τον ουρανον
जब ख़ुदा सीना पहाड़ पर से बोल उठा तो ज़मीन काँप गई, लेकिन अब उस ने वादा किया है, “एक बार फिर मैं न सिर्फ़ ज़मीन को हिला दूँगा बल्कि आसमान को भी।”
27 το δε ετι απαξ δηλοι των σαλευομενων την μεταθεσιν ωσ πεποιημενων ινα μεινη τα μη σαλευομενα
“एक बार फिर” के अल्फ़ाज़ इस तरफ़ इशारा करते हैं कि पैदा की गई चीज़ों को हिला कर दूर किया जाएगा और नतीजे में सिर्फ़ वह चीज़ें क़ाईम रहेंगी जिन्हें हिलाया नहीं जा सकता।
28 διο βασιλειαν ασαλευτον παραλαμβανοντεσ εχωμεν χαριν δι ησ λατρευομεν ευαρεστωσ τω θεω μετα αιδουσ και ευλαβειασ
चुनाँचे आएँ, हम शुक्रगुज़ार हों। क्यूँकि हमें एक ऐसी बादशाही हासिल हो रही है जिसे हिलाया नहीं जा सकता। हाँ, हम शुक्रगुज़ारी की इस रूह में एहतिराम और ख़ौफ़ के साथ ख़ुदा की पसन्दीदा इबादत करें,
29 και γαρ ο θεοσ ημων πυρ καταναλισκον
क्यूँकि हमारा ख़ुदा हक़ीक़तन राख कर देने वाली आग है।

< Προς Εβραιους 12 >