< Marqqossa 16 >

1 Sanbatay adhidappe guye Magidale Marama Yaqobe aayo Maramira Salomira issippe bidi Yesusa anha tiyanas shito shamida.
शब्बाथ समाप्‍त होते ही मगदालावासी मरियम, याकोब की माता मरियम तथा शालोमे ने मसीह येशु के शरीर को तेल से अभिषेक के उद्देश्य से सुगंध द्रव्य मोल लिए.
2 Samintafe koyro galas malado wontara buro awa arshey kezida mala Yesusa dufokk buro bishin
सप्‍ताह के पहले दिन भोर के समय जब सूर्य उदय हो ही रहा था, वे कब्र की गुफ़ा पर आ गईं.
3 “Dufoza dunappe shucha nuss ooni gendersanee?” gidi ba garsan hasa7etida.
वे आपस में यह विचार कर रही थी, “कब्र के द्वार पर से हमारे लिए पत्थर कौन हटाएगा?”
4 Issti dhoqu gi xelishin daro gitta shuchay dufoza dunappe genderidaysa beyida.
किंतु जब उन्होंने कब्र की ओर दृष्टि की तो पाया कि कब्र द्वार पर से पत्थर लुढ़का हुआ था, जबकि वह बहुत बड़ा था.
5 Gede dufoza giddo gelida mala issi botha mayo mayida panthi ushacha bagara utidaysa beyidi dagamida.
कब्र में प्रवेश करने पर उन्होंने दायीं ओर एक युवा व्यक्ति को बैठे हुए देखा, जो उज्जवल, सफ़ेद वस्त्रों में था. वे हैरान रह गईं.
6 Izi qass istas “Dagamopitte inte kaqetida Nazirete Yesusa koyista, izi dendidees han deena, issti iza wothidaso hayssa beyte” gidees.
उस व्यक्ति ने उन्हें बुलाकर कहा, “आश्चर्य मत कीजिए. आप यहां नाज़रेथवासी येशु को, जिन्हें क्रूस पर चढ़ाया गया था, खोज रही हैं. वह मरे हुओं में से जीवित हो गए हैं. वह यहां नहीं है. यह देखिए, यही है वह जगह, जहां उन्हें रखा गया था.
7 Gido atin inte biidi iza kalizaytasine Phixirosas kasse intes yotida mala inteppe kasetidi izi Galila bana. Inte iza hen demana gidi istas yotitte gidees.
मगर अब उनके शिष्यों और पेतरॉस को यह सूचना दे दीजिए कि वह उनके पहले ही गलील प्रदेश पहुंच जाएंगे. उनसे आपकी भेंट वहीं होगी—ठीक वैसा ही जैसा उन्होंने कहा था.”
8 Macashatikka malaletishene kokorishe dufappe kezi baqatida. Babida gish oonasikka aykkokka qatibeytena.
कांपते हुए तथा भौंचक्का वे बाहर आईं और कब्र की गुफ़ा से भागीं. डर के कारण उन्होंने किसी से कुछ न कहा.
9 (note: The most reliable and earliest manuscripts do not include Mark 16:9-20.) Samintappe koyro galas Wogga wonta maladora izi hayqoppe dendidappe guye Yesusay izippe lappun daydanth kesida Magidale Maramis koyro betides.
(note: The most reliable and earliest manuscripts do not include Mark 16:9-20.) जब सप्‍ताह के पहले दिन तड़के मसीह येशु जीवित हुए, उन्होंने सबसे पहले स्वयं को मगदालावासी मरियम पर प्रकट किया, जिसमें से उन्होंने सात दुष्टात्माओं को निकाला था.
10 Izakka bada kasse izara dizayti muzotishenne yekishe dishin demada yotadus.
उसने जाकर विलाप तथा रोते हुए अपने साथियों को इसका समाचार दिया.
11 Isti Yesusay paxa dizaysanne iza ta iza beyadis gidaysa siyidi amanibeytena.
उन्होंने इस पर विश्वास नहीं किया कि मसीह येशु अब जीवित हैं तथा मरियम ने उन्हें देखा है.
12 Hessappe guye iza kalizaytappe namm7ati gede dere gars bishin Yesusay isstas hara ass milati betidees.
इसके बाद मसीह येशु दो अन्यों पर भी, जब वे अपने गांव की ओर जा रहे थे, प्रकट हुए.
13 Isstikka simidi hessa iza kalizaytappe atidaytas yotida. Gido atin iza kalizyti siyidi amaibeytena.
इन्होंने जाकर अन्यों को भी इस विषय में बताया किंतु उन्होंने भी इस पर विश्वास न किया.
14 Hessappe guye tammane issineti kaththa madan dishin Yesusay istas qoncidees. Izi hayqoppe dendin iza beyida asati isstas yotin siyidi ammanonita agida gish isstas ammanoy bayndaysanne issta wozina mumetetha gish issta borides.
तब वह ग्यारह शिष्यों पर भी प्रकट हुए. वे सब चौकी पर बैठे हुए थे. उन्होंने शिष्यों के अविश्वास तथा मन की कठोरता की उल्लाहना की क्योंकि उन्होंने उनके जीवित होने के बाद देखनेवालों का विश्वास नहीं किया था.
15 Isstaskka hizgidees “Gede alame wursoso biite, mishracho qaala medhetetha wursoso sabakitte.”
मसीह येशु ने उन्हें आदेश दिया, “सारे जगत में जाकर सारी सृष्टि में सुसमाचार का प्रचार करो.
16 Aamanidayne xamaqetiday atana. Amanontay gidikko pirdistana.
वह, जिसने विश्वास किया है तथा जिसका बपतिस्मा हो चुका है, बचा रहेगा; किंतु वह, जिसने विश्वास नहीं किया है, दंडित होगा.
17 Tana amanizayta hayti malatati kalana. Isti ta sunthan daydanthata kesana, ooratha qalankka hasa7ana.
जिन्होंने विश्वास किया है, उन्हें ये अद्भुत चमत्कार चिह्न दिखाने की क्षमता प्रदान की जाएगी: मेरे नाम में वे दुष्टात्माओं को निकालेंगे, वे अन्य भाषाओं में बातें करेंगे,
18 Issti shoshata ba kushera oykkana, wodhiza marzekka uyikoka issta qohena. Be kushe harganchata bolla wothi wossikko haraganchati paxana.
वे सांपों को अपने हाथों में ले लेंगे, घातक विष पी लेने पर भी उनकी कोई हानि न होगी और वे रोगियों पर हाथ रखेंगे और वे स्वस्थ हो जाएंगे.”
19 Goda Yesusay hessa yotidappe gueye pudde salo dendidi bidi Xoossa ushacan utidees.
प्रभु येशु जब उनसे यह कह चुके, वह स्वर्ग में उठा लिए गए. वहां वह परमेश्वर की दायीं ओर बैठ गए.
20 Iza kalizayti hessappe kezidi wursoson adhi adhi sabakida. Godaykka isstara oothidees. Issta timirteza ekidi oothizaytas ba yotida qalakka malata othi othi minthidees.
शिष्य लौट गए तथा सभी जगह इसकी घोषणा की. प्रभु उनके साथ सक्रिय थे तथा वह अपनी प्रतिज्ञा की सच्चाई अद्भुत चमत्कारों के द्वारा करते रहे.

< Marqqossa 16 >