< Marqqossa 13 >

1 Izi maqidaseppe kezishin iza kalizaytappe issay astemare haysi kethaynne kethay kexetida shuchay ay mala lo7izakkone hayssa beyay? gidees.
जब मसीह येशु मंदिर से बाहर निकल रहे थे, उनके एक शिष्य ने उनका ध्यान मंदिर परिसर की ओर खींचते हुए कहा, “देखिए, गुरुवर, कितने विशाल हैं ये पत्थर और कितने बड़े हैं ये भवन!”
2 Yeusayakka zaridi “hayta giitta kethata xelay? shucahti issay issa bolla diza mala detena, wurikka lalistana” gidees.
मसीह येशु ने उससे कहा, “तुम्हें ये भवन बड़े लग रहे हैं! सच तो यह है कि एक दिन इन भवनों का एक भी पत्थर दूसरे पर रखा न दिखेगा—हर एक पत्थर भूमि पर होगा.”
3 Yeususay maqidaseza ginara Dabirazayte zumma bolla utidishin Phixirosay, Yaqobey, Yanisaynne Indirasay xalla izakko shiqidi
मसीह येशु ज़ैतून पर्वत पर मंदिर की ओर मुख किए हुए बैठे थे. एकांत पाकर पेतरॉस, याकोब, योहन तथा आन्द्रेयास ने मसीह येशु से यह प्रश्न किया,
4 “Haysi ayde hananakkone nus yot. Haysi wursethan polistanas malatay aze? gi oychida.
“हमको यह बताइए कि यह कब घटित होगा तथा इन सबके निष्पादन (पूरा किया जाना) के समय का लक्षण क्या होगा?”
5 Yesusaykka istas hizgidees “Oonikka intena balethonta mala nagetite.
तब मसीह येशु ने यह वर्णन करना प्रारंभ किया: “इस विषय में सावधान रहना कि कोई तुम्हें भरमाने न पाए
6 Buro daroti (Ta Kirstosa) gishe ta sunthan yana, darotakka balethana.
क्योंकि मेरे नाम में अनेक यह दावा करते आएंगे, ‘मैं ही मसीह हूं’ और इसके द्वारा अनेकों को भरमा देंगे.
7 Inte olanne olla wore siyiza wode dagamopitte. Hessi hananaysi attena. wursethi gidikko burona.
तुम युद्धों के विषय में तो सुनोगे ही साथ ही उनके विषय में उड़ते-उड़ते समाचार भी. ध्यान रहे कि तुम इससे घबरा न जाओ क्योंकि इनका होना अवश्य है—किंतु इसे ही अंत न समझ लेना.
8 Derey dere bolla kawoy kawo bolla dendana, daroson bitta qathinne qoshay hanana, heyti wuri mixas leeso malla.
राष्ट्र-राष्ट्र के तथा, राज्य-राज्य के विरुद्ध उठ खड़ा होगा. हर जगह अकाल पड़ेंगे तथा भूकंप आएंगे, किंतु ये सब घटनाएं प्रसववेदना का प्रारंभ मात्र होंगी.
9 Inte intes nagetite. Buro intena dere dulatan athi immana. Isti intena Ayhudata wossa kethan garafana. Inte ta markata gidana mala ta gish dere dananata sinthaninne kawota sinthan eeqana.
“फिर भी चौकस रहना. वे तुम्हें पकड़कर न्यायालय को सौंप देंगे, यहूदी सभागृहों में तुम्हें कोड़े लगाए जाएंगे, मेरे लिए तुम्हें शासकों तथा राजाओं के सामने प्रस्तुत किया जाएगा कि तुम उनके सामने मेरे गवाह हो जाओ.
10 Kyoyrotidi mishiracho qalay dere wursos sabakistana beses.
यह ज़रूरी है कि इसके पहले सभी राष्ट्रों में सुसमाचार का प्रचार किया जाए.
11 Inte oyketidi pirdas shiqiza wode hino he sateyin intes immetizaro hasa7ite atin bidi nu ay gino gidi kaseti hirgopitte. Hasa7anay Xiillo Ayanappe atin intena gideketta.
जब तुम बंदी बनाए जाओ और तुम पर मुकद्दमा चलाया जाए तो यह चिंता न करना कि तुम्हें वहां क्या कहना है. तुम वही कहोगे, जो कुछ तुम्हें वहां उसी समय बताया जाएगा क्योंकि वहां तुम नहीं परंतु पवित्र आत्मा अपना पक्ष प्रस्तुत कर रहे होंगे.
12 Ishay isha aaway ba na hayqos athi immana. Nayti bena yelidayta bolla makal7ananne wodhana.
“भाई अपने भाई को तथा पिता अपनी संतान को हत्या के लिए पकड़वाएगा. बालक अपने माता-पिता के विरुद्ध हो जाएंगे और उनकी हत्या का कारण बन जाएंगे.
13 Ta gedon inte asa wurson ixetidayta gidana. Wurseth gakanas mini eeqidadey gidikko atana.”
मेरे कारण सभी तुमसे घृणा करेंगे किंतु उद्धार वही पाएगा, जो अंत तक धीरज धरेगा तथा स्थिर रहेगा.
14 Inte, dhaysana tunatethi izas besontason eeqidashe beykko nababizadey wozinan wotho, Yudan dizayti pude zumma bolla gangeto.
“उस समय, जब तुम उस विनाशकारी घृणित वस्तु को ऐसे स्थान में खड़ी दिखे, जो उसका निर्धारित स्थान नहीं है—पाठक इसे समझ ले—तब वे, जो यहूदिया प्रदेश में हों पर्वतों पर भागकर जाएं.
15 Ketha karen dizadey so gelofo ba miish kesana gidi kethe geloppo.
वह, जो घर की छत पर हो, घर में से सामान लेने नीचे न आए.
16 Goshason dizadey ba mayo ekanas guye simoppo.
वह, जो खेत में हो, अपना कपड़ा लेने पीछे न लौटे.
17 He galasatan qanthera diza macashatasine na dhanthizaytas aye ana!
दयनीय होगी गर्भवती और शिशुओं को दूध पिलाती स्त्रियों की स्थिति!
18 Hessikka balgon gidonta mala Xoossu wositte.
प्रार्थना करते रहो, ऐसा न हो कि तुम्हें जाड़े में भागना पड़े
19 Koyro Xoossi medhetetha wursi medhosoppe ha7i gakanas woykko hayssappe guye izara lemusotizay baynda gitta metoy hanana.
क्योंकि वह महाक्लेश काल होगा—ऐसा कि जो न तो सृष्टि के प्रारंभ से आज तक देखा गया, न ही इसके बाद दोबारा देखा जाएगा.
20 Goday he galasata qanthotakkao oonikka atena shin bess doretidayta gish he galasata qanthides.
“यदि प्रभु द्वारा इसकी काल-अवधि घटाई न जाती, तो कोई भी जीवित न रहता. कुछ चुने हुए विशेष लोगों के लिए यह अवधि घटा दी जाएगी.
21 He wode oonikka hekko kirstosay hayssan dees, gikko woykko hekko hen dees gikko amanopitte.
उस समय यदि कोई आकर तुम्हें सूचित करे, ‘सुनो-सुनो, मसीह यहां हैं,’ या ‘वह वहां हैं,’ तो विश्वास न करना,
22 Wordo kirstosatinne wordo nabeti buro dendidi malatatane kasse hani eeronta palamish oothon istas danda7etikko haray ato shin doretidaytakka balethana.
क्योंकि अनेक झूठे मसीह तथा अनेक झूठे भविष्यवक्ता उठ खड़े होंगे. वे प्रभावशाली चमत्कार चिह्न दिखाएंगे तथा अद्भुत काम करेंगे कि यदि संभव हुआ तो परमेश्वर द्वारा चुने हुओं को भी भटका दें.
23 Hessa gish nagetite, he wodey gakonta dishin haara hayssa ubbaa ta intes yotadis.
सावधान रहना, मैंने समय से पूर्व ही तुम्हें इसकी चेतावनी दे दी है.
24 He wode he metozappe kalidi awa arshey dhummana aginaykka po7uku.
“उन दिनों में क्लेश के तुरंत बाद, “‘सूर्य अंधेरा हो जाएगा, और चंद्रमा प्रकाश न देगा;
25 Xoolinteti saloppe qoqofistana, salon diza wolaqamati qaaxana.
तथा आकाश से तारे नीचे गिरने लगेंगे. आकाशमंडल की शक्तियां हिलायी जाएंगी.’
26 He wode asa nay gitta wolqarane bonchora salo sharara yishin asay iza beyana.
“तब आकाश में मनुष्य के पुत्र का चिह्न प्रकट होगा, और वे मनुष्य के पुत्र को आकाश में बादलों पर सामर्थ्य और प्रताप के साथ आता हुआ देखेंगे.
27 Izikka kiitanchata yedidi oydu bagafe/mizaneppe/ biitta gaxappe salo gaxa gakanas diza bess doretidayta shishana.
मनुष्य का पुत्र अपने स्वर्गदूतों को भेजेगा, जो चारों दिशाओं से, पृथ्वी के एक छोर से आकाश के दूसरे छोर तक जाकर उनके चुने हुओं को इकट्ठा करेंगे.
28 Lumusoza balase miththafe tamaritte. Unquloy cililiza wode haythe kesishin bonney matidaysa inte ereista.
“अंजीर के पेड़ से शिक्षा लो: जब उसमें कोंपलें फूटने लगती और पत्तियां निकलने लगती हैं तो तुम जान लेते हो कि गर्मी का समय पास है.
29 Hesathokka hayti ta gidayti poletishin inte beykko wodey mati yidi penge gakidayssa erite.
इसी प्रकार तुम जब भी इन सभी घटनाओं को देखो तो समझ लेना कि वह पास है—द्वार पर ही है.
30 Ta intes tumu gays ha yoti polistana gakanas haysi ha yeletay adhena.
सच्चाई तो यह है कि इन घटनाओं के हुए बिना इस युग का अंत नहीं होगा.
31 Saloynne haysi biittay adhana shin ta qalay gidikko adhena.
आकाश तथा पृथ्वी खत्म हो जाएंगे किंतु मेरे कहे हुए शब्द कभी नहीं.
32 Qasse he glasay gish woykko he satey gish ta aawappe atin salo kitanchata gidinkka naza gidnkka onikka erena.
“वैसे उस दिन तथा उस समय के विषय में किसी को भी मालूम नहीं है—न स्वर्गदूतों को और न ही पुत्र को—परंतु मात्र पिता को ही यह मालूम है.”
33 Hessa gish wodey aydekkone inte eronta gish nagetite, minitene wositte.
अब इसलिये कि तुम्हें उस विशेष क्षण के घटित होने के विषय में कुछ भी मालूम नहीं है, सावधान रहो, सतर्क रहो.
34 Haysikka ba keth ashikaratas agidi; ashskarata issa issa iza iza ootho oythidi penge nagizaysi begidi nagana mala azazidi bida asa milates.
यह स्थिति ठीक वैसी ही है जैसी उस व्यक्ति की, जो अपनी सारी गृहस्थी अपने दासों को सौंपकर दूर यात्रा पर निकल पड़ा. उसने हर एक दास को भिन्‍न-भिन्‍न ज़िम्मेदारी सौंपी और द्वारपाल को भी सावधान रहने की आज्ञा दी.
35 Histikko ketha aaway wode yanakone woykko qama gidi gidoth yanakone woykko kutoy wasishin yanakone woykko wonta bolla sosey zo7ishin yanakko inte erontagish begidi nagitte.
“इसी प्रकार तुम भी सावधान रहो क्योंकि तुम यह नहीं जानते कि घर का स्वामी लौटकर कब आएगा—शाम को, आधी रात या भोर को मुर्गे की बांग के समय.
36 Izi yishin inte qopponta zin7idashe izi intena demofo.
ऐसा न हो कि उसका आना अचानक हो और तुम गहरी नींद में पाए जाओ.
37 Ta intes yotizaysa asa wursos yotays, minidi nagite) gays.”
जो मैं तुमसे कह रहा हूं, वह सभी से संबंधित है: सावधान रहो.”

< Marqqossa 13 >