< Deutéronome 9 >

1 Ecoute Israël: Tu passeras aujourd’hui le Jourdain, afin que tu possèdes des nations très grandes et plus fortes que toi, des villes immenses et fortifiées jusqu’au ciel,
सुन ले ऐ इस्राईल, आज तुझे यरदन पार इसलिए जाना है, कि तू ऐसी क़ौमों पर जो तुझ से बड़ी और ताक़तवर हैं, और ऐसे बड़े शहरों पर जिनकी फ़सीलें आसमान से बातें करती हैं, क़ब्ज़ा करे।
2 Un peuple grand et d’une très haute stature, les enfants d’Enac, que toi-même tu as vus et entendus, auxquels nul ne peut résister en face.
वहाँ 'अनाक़ीम की औलाद हैं जो बड़े — बड़े और क़दआवर लोग हैं। तुझे उनका हाल मा'लूम है, और तूने उनके बारे में यह कहते सुना है कि बनी 'अनाक का मुक़ाबला कौन कर सकता है?
3 Tu sauras donc aujourd’hui que le Seigneur ton Dieu lui-même passera devant toi, feu dévorant et consumant, qui les brisera, les détruira, et les exterminera soudain devant ta face, comme il t’a dit.
फिर तू आज कि दिन जान ले, कि ख़ुदावन्द तेरा ख़ुदा तेरे आगे आगे भसम करने वाली आग की तरह पार जा रहा है। वह उनको फ़ना करेगा और वह उनको तेरे आगे पस्त करेगा, ऐसा कि तू उनको निकाल कर जल्द हलाक कर डालेगा, जैसा ख़ुदावन्द ने तुझ से कहा है।
4 Ne dis point en ton cœur, lorsque le Seigneur ton Dieu les aura détruits en ta présence: C’est à cause de ma justice, que le Seigneur m’a introduit dans cette terre pour la posséder, puisque c’est à cause de leurs impiétés que ces nations ont été détruites.
“और जब ख़ुदावन्द तेरा ख़ुदा उनको तेरे आगे से निकाल चुके, तो तू अपने दिल में यह न कहना कि मेरी सदाक़त की वजह से ख़ुदावन्द मुझे इस मुल्क पर क़ब्ज़ा करने को यहाँ लाया क्यूँकि हक़ीक़त में इनकी शरारत की वजह से ख़ुदावन्द इन क़ौमों को तेरे आगे से निकालता है।
5 Car ce n’est pas à cause de ta justice, et de l’équité de ton cœur, que tu entreras dans leurs terres pour les posséder; mais c’est parce que ces nations ont agi d’une manière impie, que, toi entrant, elles seront détruites, et afin que le Seigneur accomplît sa parole, qu’il donna avec serment à tes pères Abraham, Isaac et Jacob.
तू अपनी सदाक़त या अपने दिल की रास्ती की वजह से उस मुल्क पर क़ब्ज़ा करने को नहीं जा रहा है बल्कि ख़ुदावन्द तेरा ख़ुदा इन क़ौमों की शरारत की वजह से इनको तेरे आगे से ख़ारिज करता है, ताकि यूँ वह उस वा'दे को जिसकी क़सम उसने तेरे बाप — दादा अब्रहाम और इस्हाक़ और या'क़ूब से खाई पूरा करे।
6 Sache donc que ce n’est pas a cause de ta justice, que le Seigneur ton Dieu t’a donné cette terre excellente en possession, puisque tu es un peuple d’un cou très roide.
“ग़रज़ तू समझ ले कि ख़ुदावन्द तेरा ख़ुदा तेरी सदाक़त की वजह से यह अच्छा मुल्क तुझे क़ब्ज़ा करने के लिए नहीं दे रहा है, क्यूँकि तू एक बाग़ी क़ौम है।
7 Souviens-toi, et n’oublie pas comment tu as provoqué au courroux le Seigneur ton Dieu dans le désert. Depuis le jour que tu es sorti de l’Egypte jusqu’à ce lieu-ci, tu as toujours lutté contre le Seigneur.
इस बात को याद रख और कभी न भूल, कि तूने ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा को वीराने में किस किस तरह ग़ुस्सा दिलाया; बल्कि जब से तुम मुल्क — ए — मिस्र से निकले हो तब से इस जगह पहुँचने तक, तुम बराबर ख़ुदावन्द से बग़ावत ही करते रहे।
8 Car à Horeb même, tu l’as provoqué; aussi, irrité, il a voulu te détruire,
और होरिब में भी तुमने ख़ुदावन्द को ग़ुस्सा दिलाया, चुनाँचे ख़ुदावन्द नाराज़ होकर तुमको हलाक करना चाहता था।
9 Quand je montai sur la montagne, pour recevoir les tables de pierre, les tables de l’alliance que fit le Seigneur avec vous; et je demeurai constamment sur cette montagne pendant quarante jours et quarante nuits, ne mangeant point de pain et ne buvant point d’eau!
जब मैं पत्थर की दोनों तख़्तियों को, या'नी उस अहद की तख़्तियों को जो ख़ुदावन्द ने तुमसे बाँधा था लेने को पहाड़ पर चढ़ गया; तो मैं चालीस दिन और चालीस रात वहीं पहाड़ पर रहा और न रोटी खाई न पानी पिया।
10 Le Seigneur me donna alors les deux tables de pierre, écrites du doigt de Dieu, et contenant toutes les paroles qu’il vous dit sur la montagne, du milieu du feu, quand l’assemblée du peuple fut réunie.
और ख़ुदावन्द ने अपने हाथ की लिखी हुई पत्थर की दोनों तख़्तियाँ मेरे सुपुर्द की, और उन पर वही बातें लिखी थीं जो ख़ुदावन्द ने पहाड़ पर आग के बीच में से मजमे' के दिन तुमसे कही थीं।
11 Et lorsque furent passés les quarante jours et autant de nuits, le Seigneur me donna les deux tables de pierre, les tables de l’alliance,
और चालीस दिन और चालीस रात के बाद ख़ुदावन्द ने पत्थर की वह दोनों तख़्तियाँ या'नी 'अहद की तख़्तियाँ मुझको दीं।
12 Et il me dit: Lève-toi, et descends vite d’ici, parce que ton peuple que tu as retiré de l’Egypte a abandonné aussitôt la voie que tu lui as montrée, et ils se sont fait une idole de fonte.
और ख़ुदावन्द ने मुझसे कहा, 'उठ कर जल्द यहाँ से नीचे जा, क्यूँकि तेरे लोग जिनको तू मिस्र से निकाल लाया है बिगड़ गए हैं वह उस राह से जिसका मैंने उनको हुक्म दिया जल्द नाफ़रमान हो गए, और अपने लिए एक मूरत ढाल कर बना ली है।'
13 Et de nouveau le Seigneur me dit: Je vois que ce peuple est d’un cou roide;
“और ख़ुदावन्द ने मुझसे यह भी कहा, कि मैंने इन लोगों को देख लिया, ये बाग़ी लोग हैं।
14 Laisse-moi, que je le brise, et que j’efface son nom de dessous le ciel, et que je t’établisse sur une nation plus grande et plus forte que celle-ci.
इसलिए अब तू मुझे इनको हलाक करने दे ताकि मैं इनका नाम सफ़ह — ए — रोज़गार से मिटा डालूँ, और मैं तुझ से एक क़ौम जो इन से ताक़तवर और बड़ी हो बनाऊँगा।
15 Or, lorsque je descendis de la montagne ardente, tenant les deux tables de l’alliance dans l’une et l’autre main,
तब मैं उल्टा फिरा और पहाड़ से नीचे उतरा, और पहाड़ आग से दहक रहा था; और 'अहद की वह दोनों तख़्तियाँ मेरे दोनों हाथों में थीं।
16 Et lorsque j’eus vu que vous aviez péché contre le Seigneur votre Dieu, que vous aviez fait pour vous un veau de fonte, et que vous aviez abandonné sitôt sa voie qu’il vous avait montrée,
और मैंने देखा कि तुमने ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा का गुनाह किया; और अपने लिए एक बछड़ा ढाल कर बना लिया है, और बहुत जल्द उस राह से जिसका हुक्म ख़ुदावन्द ने तुमको दिया था, नाफ़रमान हो गए।
17 Je jetai les tables de mes mains, et je les brisai en votre présence.
तब मैंने उन दोनों तख़्तियों को अपने दोनों हाथों से लेकर फेंक दिया और तुम्हारी आँखों के सामने उनको तोड़ डाला
18 Puis, je me prosternai devant le Seigneur, comme auparavant, ne mangeant point de pain pendant quarante jours et quarante nuits, et ne buvant pas d’eau, à cause de tous vos péchés que vous aviez commis contre le Seigneur, et parce que vous l’aviez provoqué au courroux;
और मैं पहले की तरह चालीस दिन और चालीस रात ख़ुदावन्द के आगे औंधा पड़ा रहा, मैंने न रोटी खाई न पानी पिया; क्यूँकि तुमसे बड़ा गुनाह सरज़द हुआ था, और ख़ुदावन्द को ग़ुस्सा दिलाने के लिए तुमने वह काम किया जो उसकी नज़र में बुरा था।
19 Car j’ai craint son indignation et sa colère, par laquelle, excité contre vous, il a voulu vous détruire. Mais le Seigneur m’exauça encore cette fois.
और मैं ख़ुदावन्द के क़हर और ग़ज़ब से डर रहा था, क्यूँकि वह तुमसे सख़्त नाराज़ होकर तुमको हलाक करने को था; लेकिन ख़ुदावन्द ने उस बार भी मेरी सुन ली।
20 Contre Aaron aussi extrêmement irrité, il voulut le briser, mais je l’en détournai également par mes prières.
और ख़ुदावन्द हारून से ऐसे ग़ुस्सा था कि उसे हलाक करना चाहा, लेकिन मैंने उस वक़्त हारून के लिए भी दुआ की।
21 Quant au péché que vous aviez fait, c’est-à-dire le veau, le prenant, je le brûlai au feu, puis le brisant en morceaux, et le réduisant entièrement en poudre, je le jetai dans le torrent qui descend de la montagne.
और मैंने तुम्हारे गुनाह को या'नी उस बछड़े को, जो तुमने बनाया था लेकर आग में जलाया; फिर उसे कूट कूटकर ऐसा पीसा कि वह गर्द की तरह बारीक हो गया; और उसकी उस राख को उस नदी में जो पहाड़ से निकल कर नीचे बहती थी डाल दिया।
22 À l’embrasement aussi, à la tentation et aux Sépulcres de la concupiscence, vous avez provoqué le Seigneur;
“और तबे'रा और मस्सा और क़बरोत हत्तावा में भी तुमने ख़ुदावन्द को ग़ुस्सा दिलाया।
23 Et quand il vous envoya de Cadesbarné, disant: Montez et possédez la terre que je vous ai donnée, vous méprisâtes le commandement du Seigneur votre Dieu, vous ne crûtes pas en lui, et vous ne voulûtes pas écouter sa voix;
और जब ख़ुदावन्द ने तुमको क़ादिस बर्नी'अ से यह कह कर रवाना किया, कि जाओ और उस मुल्क को जो मैंने तुमको दिया है क़ब्ज़ा करो, तो उस वक़्त भी तुमने ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा के हुक्म को 'उदूल किया, और उस पर ईमान न लाए और उसकी बात न मानी।
24 Mais vous avez été toujours rebelles, depuis le jour que j’ai commencé à vous connaître.
जिस दिन से मेरी तुमसे वाक़फ़ियत हुई है, तुम बराबर ख़ुदावन्द से सरकशी करते रहे हो।
25 Je me tins donc prosterné devant le Seigneur quarante jours et quarante nuits, durant lesquels je le conjurais avec supplication de ne point vous détruire, comme il en avait menacé;
“इसलिए वह चालीस दिन और चालीस रात जो मैं ख़ुदावन्द के आगे औंधा पड़ा रहा, इसी लिए पड़ा रहा क्यूँकि ख़ुदावन्द ने कह दिया था कि वह तुमको हलाक करेगा।
26 Et, priant, je dis: Seigneur Dieu, ne détruisez point votre peuple, et votre héritage, que vous avez racheté par votre grandeur, ceux que vous avez retirés de l’Égypte par une main puissante.
और मैंने ख़ुदावन्द से यह दुआ की, कि ऐ ख़ुदावन्द ख़ुदा तू अपनी क़ौम और अपनी मीरास के लोगों को, जिनको तूने अपनी क़ुदरत से नजात बख़्शी और जिनको तू ताक़तवर हाथ से मिस्र से निकाल लाया, हलाक न कर।
27 Souvenez-vous de vos serviteurs Abraham, Isaac et Jacob; ne considérez point la dureté de ce peuple, ni son impiété, ni son péché;
अपने ख़ादिमों अब्रहाम और इस्हाक़ और या'क़ूब को याद फ़रमा, और इस क़ौम की ख़ुदसरी और शरारत और गुनाह पर नज़र न कर,
28 De peur que les habitants de la terre, de laquelle vous nous avez retirés, ne disent: Le Seigneur ne pouvait les introduire dans la terre qu’il leur avait promise, et il les haïssait; c’est pour cela qu’il les a retirés de l’Egypte, afin de les faire mourir dans le désert.
कहीं ऐसा न हो कि जिस मुल्क से तू हमको निकाल लाया है वहाँ के लोग कहने लगें, कि चूँकि ख़ुदावन्द उस मुल्क में जिसका वा'दा उसने उनसे किया था पहुँचा न सका, और चूँकि उसे उनसे नफ़रत भी थी, इसलिए वह उनको निकाल ले गया ताकि उनको वीराने में हलाक कर दे।
29 Ils sont votre peuple et votre héritage; ce sont eux que vous avez retirés de l’Egypte par votre grande puissance et par votre bras étendu.
आख़िर यह लोग तेरी क़ौम और तेरी मीरास हैं जिनको तू अपने बड़े ज़ोर और बलन्द बाज़ू से निकाल लाया है।

< Deutéronome 9 >