< 2 Rois 11 >

1 Cependant Athalie, mère d’Ochozias, voyant son fils mort, se leva et tua toute la race royale.
जब अख़ज़ियाह की माँ 'अतलियाह ने देखा कि उसका बेटा मर गया, तब उसने उठकर बादशाह की सारी नस्ल को हलाक किया।
2 Mais Josaba, fille du roi Joram, sœur d’Ochozias, prenant Joas, fils d’Ochozias, le déroba du milieu des enfants du roi, que l’on tuait, ainsi que sa nourrice, l’enleva de sa chambre à coucher, et le cacha aux yeux d’Athalie, afin qu’il ne fût pas tué.
लेकिन यूराम बादशाह की बेटी यहूसबा' ने जो अख़ज़ियाह की बहन थी, अख़ज़ियाह के बेटे यूआस को लिया, और उसे उन शाहज़ादों से जो क़त्ल हुए चुपके से जुदा किया; और उसे उसकी दवा और बिस्तरों के साथ बिस्तरों की कोठरी में कर दिया। और उन्होंने उसे 'अतलियाह से छिपाए रख्खा, वह मारा न गया।
3 Et il fut six ans avec sa nourrice en secret dans la maison du Seigneur; cependant Athalie régnait sur la terre de Juda.
वह उसके साथ ख़ुदावन्द के घर में छ: साल तक छिपा रहा, और 'अतलियाह मुल्क में सल्तनत करती रही।
4 Or, en la septième année, Joïada envoya, et, prenant les centurions et les soldats, il les introduisit près de lui dans le temple du Seigneur, et il fit alliance avec eux; et, les adjurant dans la maison du Seigneur, il leur montra le fils du roi;
सातवें साल में यहोयदा' ने काम करने और पहरेवालों के सौ — सौ के सरदारों को बुला भेजा, और उनको ख़ुदावन्द के घर में अपने पास लाकर उनसे 'अहद — ओ — पैमान किया और ख़ुदावन्द के घर में उनको क़सम खिलाई और बादशाह के बेटे को उनको दिखाया।
5 Et il leur ordonna, disant: Voici ce que vous devez faire:
और उसने उनको ये हुक्म दिया, कि “तुम ये काम करना: तुम जो सबत को यहाँ आते हो; इसलिए तुम में से एक तिहाई आदमी बादशाह के महल के पहरे पर रहें,
6 Qu’une troisième partie de vous entre au jour du sabbat, et qu’elle fasse sentinelle à la maison du roi. Mais qu’une troisième partie soit à la porte de Sur; et qu’une troisième partie soit à la porte qui est derrière l’habitation des scutaires, et vous ferez sentinelle à la maison de Messa.
और एक तिहाई सूर नाम फाटक पर रहें, और एक तिहाई उस फाटक पर हों जो पहरेवालों के पीछे हैं, यूँ तुम महल की निगहबानी करना और लोगों को रोके रहना।
7 Que les deux parties d’entre vous, qui toutes sortiront au jour du sabbat, fassent sentinelle à la maison du Seigneur auprès du roi.
और तुम्हारे दो लश्कर, या'नी जो सबत के दिन बाहर निकलते हैं, वह बादशाह के आसपास होकर ख़ुदावन्द के घर की निगहबानी करें।
8 Et vous l’entourerez, ayant les armes en vos mains: mais si quelqu’un entre dans l’enceinte du temple, qu’il soit tué: et vous serez avec le roi lorsqu’il entrera et qu’il sortira.
और तुम अपने अपने हथियार हाथ में लिए हुए बादशाह को चारों तरफ़ से घेरे रहना, और जो कोई सफ़ों के अन्दर चला आए वह क़त्ल कर दिया जाए, और तुम बादशाह के बाहर जाते और अंदर आते वक़्त उसके साथ साथ रहना।”
9 Et les centurions firent selon tout ce que leur avait ordonné Joïada, le prêtre; et prenant chacun leurs hommes qui entraient au jour du sabbat, avec ceux qui sortaient au jour du sabbat, ils vinrent près de Joïada, le prêtre,
चुनाँचे सौ सौ के सरदारों ने, जैसा यहोयदा' काहिन ने उनको हुक्म दिया था वैसे ही सब कुछ किया; और उनमें से हर एक ने अपने आदमियों को जिनकी सबत के दिन अन्दर आने की बारी थी, उन लोगों के साथ जिनकी सबत के दिन बाहर निकलने की बारी थी लिया, और यहोयदा' काहिन के पास आए।
10 Qui leur donna les lances et les armes du roi David, qui étaient dans la maison du Seigneur.
और काहिन ने दाऊद बादशाह की बर्छियाँ और सिप्परें, जो ख़ुदावन्द के घर में थीं सौ — सौ के सरदारों को दीं।
11 Et ils se tinrent debout, chacun ayant les armes à la main, depuis le côté droit du temple jusqu’au côté gauche de l’autel et du temple, autour du roi.
और पहरेवाले अपने अपने हथियार हाथ में लिए हुए, हैकल के दाहिने तरफ़ से लेकर बाएँ तरफ़ मज़बह और हैकल के बराबर — बराबर बादशाह के चारों तरफ़ खड़े हो गए।
12 Joïada présenta ensuite le fils du roi, et il mit sur lui le diadème et le témoignage; ils le firent roi et l’oignirent; puis frappant des mains, ils dirent: Vive le roi!
फिर उसने शाहज़ादे को बाहर लाकर उस पर ताज रख्खा, और शहादत नामा उसे दिया; और उन्होंने उसे बादशाह बनाया और उसे मसह किया, और उन्होंने तालियाँ बजाईं और कहा “बादशाह सलामत रहे!”
13 Or Athalie entendit la voix du peuple qui accourait, et entrant vers la foule dans le temple du Seigneur,
जब 'अतलियाह ने पहरेवालों और लोगों का शोर सुना, तो वह उन लोगों के पास ख़ुदावन्द की हैकल में गई;
14 Elle vit le roi, qui était sur le tribunal, selon la coutume, et les chantres et les trompettes près de lui, et tout le peuple de la terre se réjouissant, et sonnant des trompettes; alors elle déchira ses vêtements, et s’écria: Conspiration! Conspiration!
और देखा कि बादशाह दस्तूर के मुताबिक़ सुतून के क़रीब खड़ा है और उसके पास ही सरदार और नरसिंगे हैं, और सल्तनत के सब लोग ख़ुश हैं और नरसिंगे फूंक रहे हैं। तब 'अतलियाह ने अपने कपड़े फाड़े और चिल्लाई, “ग़द्र है! ग़द्र!”
15 Alors Joïada ordonna aux centurions qui commandaient les troupes, disant: Emmenez-la hors de l’enceinte du temple; et que quiconque la suivra, soit frappé par le glaive. Car le prêtre avait dit: Qu’elle ne soit pas tuée dans le temple du Seigneur.
तब यहोयदा काहिन ने सौ — सौ के सरदारों को जो लश्कर के ऊपर थे ये हुक्म दिया, कि “उसको सफ़ों के बीच करके बाहर निकाल ले जाओ, और जो कोई उसके पीछे चले उसको तलवार से क़त्ल कर दो।” क्यूँकि काहिन ने कहा, “वह ख़ुदावन्द के घर के अन्दर क़त्ल न की जाए।”
16 Ils mirent donc la main sur elle, et la traînèrent par le chemin de la porte des chevaux, près du palais; et elle fut tuée là.
तब उन्होंने उसके लिए रास्ता छोड़ दिया, और वह उस रास्ते से गई जिससे घोड़े बादशाह के महल में दाख़िल होते थे, और वहीं क़त्ल हुई।
17 Joïada fit donc l’alliance entre le Seigneur, entre le roi et entre le peuple, afin qu’il fût le peuple du Seigneur; et entre le roi et le peuple.
और यहोयदा' ने ख़ुदावन्द के, और बादशाह और लोगों के बीच एक 'अहद बाँधा, ताकि वह ख़ुदावन्द के लोग हों, और बादशाह और लोगों के बीच भी 'अहद बाँधा।
18 Et tout le peuple de la terre entra dans le temple de Baal, et ils détruisirent ses autels, brisèrent complètement ses statues: et Mathan lui-même, le prêtre de Baal, ils le tuèrent devant l’autel. Et le prêtre mit des gardes dans la maison du Seigneur.
और ममलुकत के सब लोग बा'ल के बुतख़ाने में गए और उसे ढाया, और उन्होंने उसके मज़बहों और बुतों को बिल्कुल चकनाचूर किया, और बा'ल के पुजारी मत्तान को मज़बहों के सामने क़त्ल किया। और काहिन ने ख़ुदावन्द के घर के लिए सरदारों को मुक़र्रर किया;
19 Et il prit les centurions, les légions de Céreth et de Phéleth, et tout le peuple de la terre, et ils conduisirent le roi hors de la maison du Seigneur, et vinrent par le chemin de la porte des scutaires au palais; et s’assit sur le trône des rois.
और उसने सौ — सौ के सरदारों और काम करने वालों और पहरेवालों और सल्तनत के लोगों को लिया, और वह बादशाह को ख़ुदावन्द के घर से उतार लाए और पहरेवालों के फाटक के रास्ते से बादशाह के महल में आए; और उसने बादशाहों के तख़्त पर जुलूस फ़रमाया।
20 Et tout le peuple de la terre se réjouit, et la ville demeura en paix; mais Athalie périt par le glaive dans la maison du roi.
और सल्तनत के सब लोग खु़श हुए, और शहर में अमन हो गया। उन्होंने 'अतलियाह को बादशाह के महल के पास तलवार से क़त्ल किया।
21 Or Joas avait sept ans lorsqu’il commença à régner.
और जब यूआस सल्तनत करने लगा तो सात साल का था।

< 2 Rois 11 >